NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
हाथरस मामला: सीबीआई ने चारों आरोपी लड़कों के ख़िलाफ़ आरोपपत्र दाख़िल किया
आरोपियों के वकील ने अदालत के बाहर संवाददाताओं को बताया कि सीबीआई ने संदीप, लवकुश, रवि और रामू के खिलाफ सामूहिक बलात्कार एवं हत्या के आरोप लगाए हैं तथा हाथरस में स्थानीय अदालत ने संज्ञान लिया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
18 Dec 2020
हाथरस मामला: सीबीआई ने चारों आरोपी लड़कों के ख़िलाफ़ आरोपपत्र दाख़िल किया

नयी दिल्ली: पूरे देश को झकझोर देने वाले उत्तर प्रदेश के हाथरस बलात्कार और हत्याकांड में सीबीआई ने आज शुक्रवार को आख़िरकार उन चारों युवकों के ख़िलाफ चार्जशीट दायर कर दी, जिनपर पहले दिन से आरोप था। 

आरोपियों के वकील ने अदालत के बाहर संवाददाताओं को बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने संदीप, लवकुश, रवि और रामू के खिलाफ सामूहिक बलात्कार एवं हत्या के आरोप लगाए हैं तथा हाथरस में स्थानीय अदालत ने संज्ञान लिया है।

उल्लेखनीय है कि हाथरस में इस दलित युवती से अगड़ी जाति के इन चार युवकों ने 14 सितंबर को कथित तौर पर बलात्कार किया था। इलाज के दौरान 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी 30 सितंबर की रात उसके घर के पास रात में अंत्येष्टि कर दी गई थी।

युवती के परिवार ने आरोप लगाया था कि स्थानीय पुलिस ने आनन-फानन में अंत्येष्टि करने के लिए उन पर दबाव डाला था। इसी के बाद इस कांड की गूंज पूरे देश में सुनाई दी और लोगों में ग़म और गुस्से की लहर दौड़ गई। एक बार फिर निर्भयाकांड जैसे आंदोलन के आसार दिखाई दिए। लोगों में बलात्कार और हत्या को लेकर तो गुस्सा था ही, सबसे ज़्यादा गुस्सा उस सरकार, उस सिस्टम के प्रति था जिसने उस लड़की के माता-पिता तक को आख़िरी बार उसका चेहरा तक देखने नहीं दिया और रात के अंधेरे में गुपचुप ढंग से पुलिस लगाकार अंतिम संस्कार के नाम पर शव को जला दिया।

हालांकि, स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने कहा, ‘‘अंत्येष्टि परिवार की इच्छा के अनुसार की गई।’’

अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने मामले के आरोपियों--संदीप, लवकुश, रवि और रामू--की भूमिका पर गौर किया है, जो न्यायिक हिरासत में हैं।

उन्होंने बताया कि गुजरात के गांधीनगर स्थित प्रयोगशाला (लैबोरेट्री) में आरोपियों की विभिन्न फोरेंसिक जांच भी की गई है।

सीबीआई के जांचकर्ता जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चिकित्सकों से भी मिले। घटना के बाद पीड़िता को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सीबीआई ने घटना की जांच के लिए एक टीम गठित की और जांच कार्य अपनी गाजियाबाद (उप्र) इकाई को सौंपा था। टीम, पीड़िता के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर चुकी है।

यहां यह भी जानना ज़रूरी है कि उस समय गांव के दबंगों और भाजपा के तमाम नेताओं ने इन आरोपियों को बचाने की भरसक कोशिश की थी और लड़की और उसके परिवार को ही कठघरे में खड़ा करने का प्रयास किया। इस सबको लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को व्यापक स्तर पर आलोचना का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद यह मामला सीबीआई को सौंपा गया।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

इसे देखें- हाथरस : योगी जी, ज़ुल्म का घड़ा तो फूटेगा

इसे देखें -योगी जी, मोदी जी, हाथरस पर दुनिया की है नज़र

Hathras
Hathras Rape case
CBI
UP Hathras GangRape
UttarPradesh
UP police
UP sarkar
Yogi Adityanath
yogi government

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

सरकारी एजेंसियाँ सिर्फ विपक्ष पर हमलावर क्यों, मोदी जी?

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

क्या वाकई 'यूपी पुलिस दबिश देने नहीं, बल्कि दबंगई दिखाने जाती है'?

मलियाना नरसंहार के 35 साल, क्या मिल पाया पीड़ितों को इंसाफ?


बाकी खबरें

  • xi putin
    जॉन पी. रुएहल
    ऐतिहासिक मतभेद भी 21वीं सदी की चीनी-रूसी साझेदारी को नहीं मिटा पाएंगे
    14 Jan 2022
    सैकड़ों वर्षों से चीन-रूसी संबंधों में सतर्क सहयोग, निरंतर अविश्वास, और सीधा टकराव एक विशेषता रही है। लेकिन सहयोग करने के कुदरती कारणों के साथ, अमेरिका के प्रति दोनों देशों की साझा दुश्मनी यह…
  • covid
    रबीन्द्र नाथ सिन्हा
    कोविड की तीसरी लहर में ढीलाई बरतने वाली बंगाल सरकार ने डॉक्टरों को उनके हाल पर छोड़ा
    14 Jan 2022
    न्यूज़क्लिक ने जिन कई डॉक्टरों और सिविल सोसाइटी के लोगों से बात की है, उन सबके कहने का लब्बोलुआब यही था कि उन्हें लगता है कि पश्चिम बंगाल में महामारी की रणनीति तैयार करने के सिलसिले में 'वैज्ञानिक…
  • Bikaner-Guwahati Express
    भाषा
    बेपटरी हुई बीकानेर-गुवाहटी एक्सप्रेस से जुड़ा बचाव अभियान पूरा हुआ : एनएफआर
    14 Jan 2022
    बृहस्पतिवार शाम पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में मयनागुड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन से संबंधित बचाव अभियान पूरा हो गया है। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    बीजेपी विधायकों का निकलना जारी, कोरोना के लगातार बढ़ते मामले और अन्य ख़बरें
    13 Jan 2022
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी यूपी चुनाव से पहले बीजेपी ख़तरे में, कोरोना के मामले लगातार बढ़ते हुए और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    महानगरों में तेज़ी से फैलते 'ओमिक्रॉन' के मायने
    13 Jan 2022
    आज हम डॉ. सत्यजीत के साथ ओमिक्रॉन, जो कि महानगरों में बहुत तेज़ी से फैल रहा है, पर चर्चा करेंगे और यह समझने की कोशिश करेंगे की तेज़ी से बढ़ते मामलों में कब स्थिरता आने की सम्भावना है। हम, कोविड को…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License