NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
हाथरस पीड़िता के परिजन उच्च न्यायालय के समक्ष उपस्थित हुए
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने हाथरस कांड का स्वत: संज्ञान लेते हुए इस मामले में आला अधिकारियों को भी तलब किया।
भाषा
12 Oct 2020
hathras
Image courtesy: Hindustan Times

हाथरस(उप्र): इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में हाथरस में 19 साल की दलित युवती के साथ कथित सामूहिक बलात्कार और मौत के मामले की सुनवाई सोमवार को दोपहर बाद शुरू हुई। इस दौरान पीड़िता के परिजन अदालत के समक्ष उपस्थित हुये।

इससे पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पीड़िता के माता पिता समेत पांच परिजन सोमवार सुबह छह बजे हाथरस से लखनऊ के लिये रवाना हुये थे और दोपहर बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में यहां पहुंचे।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने हाथरस कांड का स्वत: संज्ञान लेते हुए इस मामले में आला अधिकारियों को गत एक अक्टूबर को तलब किया था। अदालत पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करेगी।

न्यायालय ने गत एक अक्टूबर को घटना के बारे में बयान देने के लिए मृत पीड़िता के परिजनों को बुलाया था

एक अक्टूबर को न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह ने प्रदेश के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अपर पुलिस महानिदेशक, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक हाथरस को घटना के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए 12 अक्टूबर को अदालत में तलब किया था।

गौरतलब है कि गत 14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र में 19 साल की एक दलित लड़की से अगड़ी जाति के चार युवकों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया था। इस घटना के बाद हालत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था जहां गत 29 सितंबर को उसकी मृत्यु हो गई थी।

इस घटना को लेकर विपक्ष ने राज्य सरकार पर जबरदस्त हमला बोला था।

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस में पीड़ित परिवार पर आक्रमण किया, अपराधियों की मदद की : राहुल

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाथरस में दलित लड़की से कथित सामूहिक बलात्कार एवं हत्या के मामले को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर फिर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार ने पीड़िता के परिवार से उनकी मुलाकात के बाद इस घटना के पीड़ित पक्ष पर आक्रमण किया और अपराधियों की मदद की।

पार्टी की ओर से ‘स्पीकअप फॉर वूमेन सेफ्टी’ हैशटैग से चलाए गए सोशल मीडिया अभियान के तहत वीडियो जारी कर राहुल गांधी ने यह भी कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए लोग सरकार पर दबाव बनाएं।

उन्होंने दावा किया, ‘‘ हाथरस घटना में सरकार का रवैया अमानवीय और अनैतिक है। वे पीड़ित परिवार की मदद करने की बजाए अपराधियों की रक्षा करने में लगे हैं।’’

अपने हाथरस जाने से जुड़े घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ मैं समझ नहीं पा रहा था कि मुझे उस परिवार से क्यों मिलने नहीं दिया जा रहा है। आखिर उस परिवार की बेटी की हत्या हुई थी और बलात्कार हुआ था। मैं जैसे ही परिवार से मिला और बातचीत शुरू की, उसके बाद सरकार ने परिवार पर आक्रमण शुरू कर दिया।’’

उन्होंने कहा ‘‘अपराधियों की मदद करना सरकार का काम नहीं होता, अपराधियों की रक्षा करना सरकार काम नहीं होता। सरकार का काम पीड़ितों को न्याय देने और अपराधियों को सजा दिलाने का होता है। यह काम उप्र सरकार नहीं कर रही है, इसीलिए मुझे रोका जा रहा था।’’

राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘ मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि आप अपराधियों को जेल में डालने और पीड़ितों की रक्षा करने का काम शुरू करिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह सिर्फ एक महिला की कहानी नहीं है। यह लाखों महिलाओं की कहानी है। ये महिलाएं सरकार की ओर देख रही हैं और सरकार अपना काम नहीं कर रही है। हमें समाज को बदलना है क्योंकि हमारी माताओं और बहनों के साथ इस समाज में जो किया जाता है वो सरासर अन्याय है।’’

इस अभियान के तहत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं। इस बीच, पीड़ित महिलाओं की सच्चाई और उनकी आवाज को सुनने की बजाय उन्हीं को बदनाम कराना, उन्हीं पर आरोप लगाना सबसे शर्मनाक और बुज़दिल हरकत है। लेकिन देश की महिलाएं अब चुप नहीं रहेंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक बहन को दोषी ठहराया गया तो लाखों बहनें अपनी आवाज बुलंद करेंगी और उनके साथ खड़ी होंगी। हम अपना ज़िम्मा खुद ले रहे हैं। अब महिलाओं को ही महिला सुरक्षा का जिम्मा उठाना होगा।’’

अभियान के तहत वीडियो जारी कर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा, ‘‘देश के किसी भी प्रदेश में बलात्कार हो तो हम सबको दुख होता है। बलात्कार जैसे संवेदनशील मुद्दे पर सरकार अपनी जिम्मेदारी का पालन करे। हाथरस के मामले में यूपी सरकार ने पीड़िता के साथ ऐसा सलूक किया; जो कि शर्मनाक है।’’

कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने इस अभियान के तहत अपने विचार साझा किए और हाथरस की घटना को लेकर उप्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा नेता गिरफ़्तार

बदायूं: उत्तर प्रदेश के सहसवान में एक महिला के साथ कथित तौर पर जोर जबरदस्ती एवं छेड़छाड़ करने के आरोप में राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । हालांकि, भाजपा के जिलाध्यक्ष ने पूरे मामले को फर्जी करार दिया है।

सहसवान पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा ने सोमवार को बताया कि शहवाजपुर की एक महिला ने भारतीय जनता पार्टी के नेता विपिन माली पर जोर जबरदस्ती करने तथा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।

शर्मा ने बताया कि आरोपों की जांच के बाद माली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (जोर जबर्दस्‍ती और मारपीट) के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी को रविवार की रात गिरफ़्तार किया गया और सोमवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

आरोप के मुताबिक तीन दिन पहले माली ने एक महिला के साथ कथित जोर जबर्दस्‍ती की और जब उसकी चीख पुकार सुनकर मोहल्‍लेवासी एकत्र हो गये तो वह भाग निकला। उसके बाद पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ़तारी के लिए दबिश देनी शुरू की।

इस संदर्भ में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने बताया कि माली सहसवान का बूथ अध्‍यक्ष है और फूलों के हार बनवाने का काम करता है।

जिलाध्‍यक्ष ने बताया कि उस दिन वह अपने काम के सिलसिले में गया था जहां पहले से रची गई साजिश के तहत उस पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

पूर्व सहकर्मी ने 16 वर्षीय लड़की के साथ किया बलात्कार: पुलिस

बुलंदशहर: जिले के खुर्जा क्षेत्र में मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कारखाने में काम करने वाली 16 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके पूर्व सहकर्मी ने बलात्कार किया।

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि घटना आठ अक्टूबर को हुई और इसकी सूचना देर से मिलने के बाद रविवार रात को खुर्जा शहर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

सिंह ने कहा कि आरोपी उसी कारखाने में काम करता था, जहां लड़की काम करती थी लेकिन कुछ महीने पहले वह कहीं और काम करने के लिए चला गया था।

अधिकारी ने कहा कि आठ अक्टूबर को वह उस कारखाने में आया, जहां वह पहले काम करता था।

उन्होंने कहा कि इसके बाद आरोपी लड़की से मिला और उसे नशे की दवा मिली हुई कोल्ड ड्रिंक पिलाई।

एसपी ने कहा कि आरोपी ने लड़की के बेहोश होने के बाद उसके साथ बलात्कार किया।

सिंह ने कहा कि पीड़िता या उसके परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को खुद घटना की जानकारी मिली जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी की खोज शुरू कर दी है और जल्दी ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

नोएडा में विधवा ने चार लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया, शिकायत दर्ज

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विधवा महिला के साथ चार लोगों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) बृन्दा शुक्ला ने बताया कि सेक्टर -20 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पड़ोस में रहने वाले विपिन, अवधेश, प्रमोद तथा राहुल नामक चार लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि नोएडा सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के ही सेक्टर-8 में रहने वाली एक महिला ने सनी अहमद नामक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अहमद के परिजनों से शादी की बात की तो, उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

शुक्ला ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hathras
Hathras Rape case
Allahabad High Court
UP police
Yogi Adityanath
BJP
Rahul Gandhi

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • OBC got reservation under All India Medical Education Quota, student organizations said victory of struggle!
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अखिल भारतीय चिकित्सा शिक्षा कोटा के तहत ओबीसी को मिला आरक्षण, छात्र संगठनों ने कहा संघर्ष की हुई जीत!
    29 Jul 2021
    चिकित्सा अभ्यर्थियों की ओर से चिकित्सा शिक्षा के अखिल भारतीय कोटे में ओबीसी आरक्षण देने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। कुछ दिनों पहले तक केंद्र सरकार इससे अपना पल्ला झाड़ रही तो और इसे न्यायलय में…
  • क्या भाजपा का एकरंगी नज़रिया असम और मिज़ोरम के तनाव को कम कर पाएगा?
    अजय कुमार
    क्या भाजपा का एकरंगी नज़रिया असम और मिज़ोरम के तनाव को कम कर पाएगा?
    29 Jul 2021
    केंद्र, असम और मिजोरम तीनों जगह भाजपा और भाजपा की सहयोगी सरकार है। भाजपा जैसे पार्टी “वन इंडिया” के विचार में पूरे भारत को रंगना चाहती है, इसलिए वह पूर्वोत्तर को कभी नहीं संभाल पाएगी।
  • सोनिया यादव
    गोवा: सीएम सावंत का रेप को लेकर दिया बयान सिर्फ विवादित ही नहीं, असंवेदनशील भी है!
    29 Jul 2021
    विपक्ष सरकार पर खराब कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहा है तो वहीं सरकार कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के बजाय मां-बाप को ही नसीहत दे रही है।
  • कोविड-19 के बढ़ते मामले, धनबाद में जज की हत्या और अन्य ख़बरें
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोविड-19 के बढ़ते मामले, धनबाद में जज की हत्या और अन्य ख़बरें
    29 Jul 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे कोरोना वायरस के बढ़ते मामले, धनबाद जज की हत्या और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • s
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    संसद: सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी, दोनों सदन दिनभर के लिये स्थगित
    29 Jul 2021
    देश की संसद में सरकार और विपक्ष के बीच बना गतिरोध खत्म नहीं हो रहा है।  विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के विरोध के कारण दोनों सदन की बैठक दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License