NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए उपकरण की मांग को लेकर घाना और नाइजीरिया में हेल्थकेयर पेशेवरों की हड़ताल
इन दोनों देशों में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा की खराब स्थिति ने बड़े पैमाने पर संक्रमण का खतरा बढ़ा दिया है।
पीपल्स डिस्पैच
19 Mar 2020
nigeria

घाना और नाइजीरिया सहित अफ्रीकी देशों में कोरोनोवायरस के खिलाफ काम करने को लेकर उपकरणों में हो रही कमी के चलते हेल्थकेयर पेशेवर बेहद खफा हैं। उच्च स्तर के अधिकारियों द्वारा उनकी सुरक्षा और आजीविका में लापरवाही को लेकर शिकायत की जा रही है।

घाना में जहां 15 मार्च तक COVID-19 संक्रमण के छह मामलों की पुष्टि हुई थी वहीं मोर्चरी के कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर सरकार इस तरह के महामारी के समय में उनके काम को पूरा करने में आवश्यक सुरक्षा उपाय और प्रशिक्षण नहीं देती है तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे।

मोर्चरी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष एडमंड मेंसा ने कहा, "अगर कोरोनायरस पीड़ित व्यक्ति की मौत हो जाती है तो इसके विधि को पूरा करने के लिए हमारे प्रबंधन ने हमें प्रशिक्षण में शामिल नहीं किया है और न ही [हमें] उपकरण प्रदान किया है। किसी ने भी हमें शामिल नहीं किया है। हमें नजरअंदाज कर दिया गया है।"

यूनियन ने सरकार को आवश्यक उपकरण और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अगले सप्ताह तक का समय दिया है नहीं तो काम रोक दिया जाएगा।

नाइजीरिया में जब COVID-19 के तीसरे मामले की पुष्टि हुई थी तो एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एआरडी) के अबुजा सिटी खंड के नेतृत्व में डॉक्टरों ने 17 मार्च को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया। इन डॉक्टरों के वेतन का पूर्ण भुगतान किए हुए दो महीने से अधिक का समय हो गया है।

कोरोना वायरस की महामारी के समय हड़ताल से बचने के लिए डॉक्टरों ने पिछले 14 दिनों की हड़ताल के अल्टीमेटम की समयसीमा समाप्त होने के बाद सरकार से अपनी शिकायतों को दूर करने के लिए आठ दिन तक की समय सीमा बढ़ा दी थी।

हालांकि चूकि सरकार बढ़ाई गई समय सीमा 13 मार्च को समाप्त हो जाने के बाद उनकी मांगों को पूरा करने में विफल रही तो एआरडी के सदस्यों ने हड़ताल पर जाने के लिए ये कठिन फैसला लेने से पहले विचार-विमर्श किया।

हालांकि दोनों पश्चिमी अफ्रीकी देशों में अपेक्षाकृत बेहतर सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था है लेकिन सरकारों ने अक्सर पैसे और पर्याप्त डॉक्टरों की कमी का हवाला दिया है जो बड़े पैमाने पर महामारी की चपेट में आने को उन्हें असुरक्षित बनाता है। अब तक इन दोनों देशों में COVID-19 संक्रमण के ज्ञात मामलों की संख्या सीमित है। घाना में ऐसे 6 मामले सामने आए हैं जबकि नाइजीरिया में अब तक केवल 2 ज्ञात मामले की ही पुष्टि हुई है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Nigeria
Coronavirus
Healthcare professionals strike
Public Healthcare
COVID-19
Association of resident doctors

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    रेज़िडेंट डॉक्टर्स पर पुलिस की हिंसा, दलित पत्रकार झेल रहीं ऑनलाइन हेट और अन्य ख़बरें
    28 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी रेज़िडेंट डॉक्टर्स के आंदोलन पर पुलिसिया हिंसा, मीना कोटवाल झेल रहीं ऑनलाइन नफ़रत और अन्य ख़बरों पर।
  • Pondicherry University
    श्रुति एमडी
    पुडुचेरी विवि में 2 साल पहले के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए 11 छात्रों को सज़ा
    28 Dec 2021
    11 छात्रों में से अधिकांश ने अपना कोर्स पूरा कर लिया है, लेकिन इस सज़ा को पूरे छात्र समुदाय को धमकाने के लिए लिए गए एक कदम के बतौर देखा जा रहा है।
  • James Webb Telescope
    संदीपन तालुकदार
    ब्रह्मांड के स्त्रोत का पता लगाने के लिए पृथ्वी से निकला जेम्स वेब टेलिस्कोप
    28 Dec 2021
    यह मिशन नासा, ईएसए (यूरोपियन स्पेस एजेंसी) और कनाडा की स्पेस एजेंसी का संयुक्त मिशन है। इसमें सौर मंडलों और सूर्य के अलावा दूसरे तारों के चक्कर लगाने वाले ग्रहों की खोज कर, शुरुआती ब्रह्मांड की पहली…
  • govt hospital
    अजय कुमार
    नीति आयोग का स्वास्थ्य सूचकांक: नहीं काम आ रहा 'डबल इंजन’, यूपी-बिहार सबसे नीचे
    28 Dec 2021
    नीति आयोग के ग़रीबी सूचकांक की तरह स्वास्थ्य सूचकांक भी यही इशारा करता है कि भारत के तकरीबन सभी राज्यों को दुनिया के दूसरे मुल्कों की बजाय भारत के ही केरल से बहुत कुछ सीखने की ज़रूरत है।
  • RIGHT-WINGS
    मौहम्मद अली
    मध्यप्रदेश: हिंदुत्ववादी संगठनों की शौर्य यात्रा को लेकर तनाव, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
    28 Dec 2021
    मध्यप्रदेश में कुछ हिंदुत्ववादी संगठनों ने शौर्य यात्रा के नाम पर जमकर उत्पात मचाया। जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस उपद्रवियों पर कार्रवाई की जगह पीड़ितों पर ही डंडा तानने लगी...
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License