NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
पर्यावरण
मज़दूर-किसान
भारत
उनके बारे में सोचिये जो इस झुलसा देने वाली गर्मी में चारदीवारी के बाहर काम करने के लिए अभिशप्त हैं
यह आंकड़ें बताते हैं कि अथाह गर्मी से बचने के लिए एयर कंडीशनर और कूलर की बाढ़ भले है लेकिन बहुत बड़ी आबादी की मजबूरी ऐसी है कि बिना झुलसा देने वाली गर्मी को सहन किये उनकी ज़िंदगी का कामकाज नहीं चल सकता। अगर उनकी ज़िंदगी को गरिमापूर्ण जीवन जीने का माहौल दिया जाए तो उनकी बहुत बड़ी मदद की जा सकती है।  
अजय कुमार
05 May 2022
workers

बढ़ते तापमान का हाल ऐसा है कि अगर दिन भर चारदीवारी से बाहर रहना पड़े तो जीवन मरने के करीब पहुंच सकता है। भारत में गर्मी का मौसम कहर बनकर बरप रहा है।  ऐसे मौसम में जरा उनके बारे में सचिये जो चारदीवारी के बाहर काम करते है। शरीर के लिए बने किसी भी तरह कृत्रिम आश्रय के बाहर जिनका रोजागर है।  उनके ऊपर बढ़ता तापमान किस तरह कहर बरपाता होगा ? यह सोचकर ही एयर कंडीशन में रहने वाले सिहर उठते होंगे। अगर अपने विशेषाधिकार का एहसास होता होगा तो थोड़ा शर्मसार भी होते होंगे।  तो चलिए इसका पता लगाते हैं कि झुलसाती हुई  गर्मी में  कितने लोग चारदीवारी से बाहर काम कर रहे हैं।

जैसा कि खबरों से सामने आ रहा है कि भारत के कई इलाके हीटवेव से झुलस रहे हैं। इलाकों के मुताबिक़ हीटवेव की घोषण की जाती है।  अगर मैदानी इलाके में तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला जा रहा है, पहाड़ी इलाके में तापमान 30 डिग्री से ऊपर जा रहा है तो इसे हीटवेव की श्रेणी में रखा जाता है। अगर तापमान 45 डिग्री से 47 डिग्री के बीच में हो तब इसे हीटवेव से लेकर गए गंभीर हीटवेव की श्रेणी में रखा जाता है। अगर किसी इलाके का सामान्य तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाता है तो इसे हीटवेव की श्रेणी में रखा जाता है। अगर यह सामान्य तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है तो इसे गंभीर हीटवेव की श्रेणी में रखा जाता है। भारतीय मौसम विज्ञान के मुताबिक 28 अप्रैल से लेकर 1 मई तक भारत के 520 वेदर स्टेशन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से उपर। मध्य भारत से लेकर उत्तर भारत बढ़ते तापमान में झुलसता रहा। आने वाले दिनों में गर्मी का और अधिक कहर बरपेगा। जब मानसून नजदीक आएगा तो आद्रता बढ़ेगी। वातावरण से वाष्पीकरण की प्रक्रिया धीमे हो जाएगी। इस तरह से मौसम उन लोगों के लिए और अधिक बेकार हो जाएगा जो चारदीवारी से बाहर करते हैं।

साल 2018 -19 के पीरियोडिक लेबर फाॅर्स डेटा को खंगाल कर हिंदुस्तान टाइम्स के एडिटर रोशन किशोर और अभिषेक झा ने यह बताया कि भारत के कितने प्रतिशत कामगार चारदीवारी से बाहर करते है? कितने प्रतिशत मजदूर झुलसा देने वाली गर्मी को सहन करते होंगे।

पीरिऑडिक लेबर फोर्स के आँकड़े जुटाते समय यह भी आंकड़ा जुटाया जाता है कि कौन कहाँ पर काम कर रहा है? तकरीबन 10 श्रेणियों में बांटकर यह सवाल पूछा जाता है कि कौन ग्रामीण इलाके में काम करता है? कौन शहरी इलाके में काम करता है? किसके पास  काम करने की स्थायी जगह नहीं है? इस तरह के सवालों से यह जवाब मिलता है कि तकरीबन 10.8 प्रतिशत शहरी कामगार खुले में काम कर रही है और तकरीबन 10.7 प्रतिशत ग्रामीण कामगार खुले में काम कर रही है। कृषि क्षेत्र में काम में लगे लोगों से यह सर्वे यह सवाल नहीं पूछता कि वह कहाँ काम करते हैं? मानकर चलता है कि कृषक और कृषि कामगार बाहर काम करते हैं। इस तरह से तकरीबन 38 प्रतिशत कामगारों से उनके काम करने की जगह से जुड़ा सवाल नहीं पूछा गया। यह मानकर चला गया कि वह आउटडोर काम करते हैं।

कृषि क्षेत्र के अलावा क्रंस्टक्शन सेक्टर में सबसे अधिक लोग चारदीवारी के बाहर काम करते हैं। तकरीबन 62.4 फीसदी कंस्ट्रक्शन सेक्टर का हिस्सा आउटडोर काम करता है। खनन और उत्खनन क्षेत्र का तकरीबन 14.8 फीसदी बाहर काम करता है। व्यापार, होटल, यातायात और संचार का तक़रीबन 10 फीसदी हिस्सा बाहर काम करता है। शिल्प और इससे जुड़े कामों का तक़रीबन 27 फीसदी हिस्सा बाहर काम करता है। इन सबको मिला दिया जाए तो किसी भी तरह का काम कर रही कुल आबादी में तकरीबन 49. 4 फीसदी आबादी चारदीवारी के बाहर काम कर रही है। अगर गिनती में कहें तो तकरीबन 23 कामगार बाहर काम कर रहे हैं।  इनमे से तकरीबन 68 फीसदी हिस्सा अगर छुट्टी लेता है तो उस दिन पैसा काट लिया जाता है। मतलब अगर गर्मी ने बुखार में धकेल दिया तो काम से छुट्टी लेने पर किसी तरह का पैसा नहीं मिलेगा। यहाँ समझने वाली बात यह भी है कि यह कोई ऐसी आबादी नहीं है जिसकी कमाई बहुत ज्यादा है। वर्ल्ड इनक्वॉलिटी डेटाबेस के आंकड़े बताते है कि भारत की तकरीबन 90 फीसदी आबादी की कमाई महीने के 25 हजार से कम है। मतलब चारदीवारी के बाहर काम करने वालों की कमाई भी 25 हजार महीने से अधिक नहीं होगी।

यह आंकड़ें बताते हैं कि अथाह गर्मी से बचने के लिए एयर कंडीशन और कूलर की बाढ़ भले है लेकिन बहुत बड़ी आबादी की मज़बूरी ऐसी है कि बिना झुलसा देने वाली गर्मी को सहन किये उनके जिंदगी का कामकाज नहीं चल सकता। अगर उनकी जिंदगी को गरिमापूर्ण जीवन जीने का माहौल दिया जाए तो उनकी बहुत बड़ी मदद की जा सकती है।  

Rising temperature
heat
Workers and Labors
workers and peasant
poor workers

Related Stories


बाकी खबरें

  • भाषा
    दिल्ली दंगा : अदालत ने ख़ालिद की ज़मानत पर सुनवाई टाली, इमाम की याचिका पर पुलिस का रुख़ पूछा
    29 Apr 2022
    दिल्ली उच्च न्यायालय ने देशद्रोह के कानून की संवैधानिक वैधता पर उच्चतम न्यायालय के समक्ष आगामी सुनवाई के मद्देनजर सुनवाई टाल दी और इसी मामले में शरजील इमाम की जमानत अर्जी पर दिल्ली पुलिस का रुख पूछा।
  • विजय विनीत
    इफ़्तार को मुद्दा बनाने वाले बीएचयू को क्यों बनाना चाहते हैं सांप्रदायिकता की फैक्ट्री?
    29 Apr 2022
    "बवाल उस समय नहीं मचा जब बीएचयू के कुलपति ने परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन और अनुष्ठान किया। उस समय उन पर हिन्दूवाद के आरोप चस्पा नहीं हुए। आज वो सामाजिक समरसता के लिए आयोजित इफ़्तार…
  • अब्दुल अलीम जाफ़री
    उत्तर प्रदेश: बुद्धिजीवियों का आरोप राज्य में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का फ़ैसला मुसलमानों पर हमला है
    29 Apr 2022
    राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारों द्वारा धार्मिक उत्सवों का राजनीतिकरण देश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर देगा।
  • कुमुदिनी पति
    नई शिक्षा नीति से सधेगा काॅरपोरेट हित
    29 Apr 2022
    दरअसल शिक्षा के क्षेत्र में जिस तरह से सरकार द्वारा बिना संसद में बहस कराए ताबड़तोड़ काॅरपोरेटाइज़ेशन और निजीकरण किया जा रहा है, उससे पूरे शैक्षणिक जगत में असंतोष व्याप्त है।
  • अनीस ज़रगर
    जम्मू-कश्मीर: अधिकारियों ने जामिया मस्जिद में महत्वपूर्ण रमज़ान की नमाज़ को रोक दिया
    29 Apr 2022
    प्रशासन का कहना है कि प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जामिया में इबादत गुजारों के लिए व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद सामूहिक इबादत को रोकने का ये निर्णय लिया गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License