NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
हिमाचल : सीटू ने सरकार से टैक्सी व अन्य निजी परिवहन सेवाओं में कार्यरत लोगों की आर्थिक मदद की मांग की
सीटू राज्य कमेटी ने कोरोना के कारण मासिक किस्त न चुका पाने वाले संचालकों की गाड़ियों को सरकारी, निजी बैंकों व फाइनेंस कम्पनियों द्वारा जब्त करने के घटनाक्रम की कड़ी निंदा की है व इसे अमानवीय करार दिया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
02 Jun 2021
हिमाचल : सीटू ने सरकार से टैक्सी व अन्य निजी परिवहन सेवाओं में कार्यरत लोगों की आर्थिक मदद की मांग की

देश पिछले एक साल से कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इसके कारण समय समय पर लॉकडाउन लगता रहा है। जिस वजह से लोगों के रोजगार पर गहरा असर पड़ा है। ख़ासकर ऑटो टैक्सी चालकों पर। हिमाचल प्रदेश एक ऐसा राज्य है जहाँ बड़ी संख्या में बाहरी सैलानी जाते हैं और वही स्थनीय लोगों के रोज़गार का बड़ा जरिया भी है। लेकिन कोरोना के बीच लोग न के बराबर आ रहे हैं जिस वजह से वहां के लाखों टैक्सी व अन्य निजी परिवहन के लोगों की आर्थिक स्थिति काफ़ी खराब हो रही है। ऐसे में मज़दूर संगठन सीटू ने प्रदेश सरकार से हिमाचल प्रदेश के निजी क्षेत्र में कार्यरत टैक्सी, ऑटोरिक्शा, बस, ट्रक व अन्य निजी परिवहन सेवाओं में कार्यरत लोगों को तुरन्त आर्थिक मदद देने की मांग की है।

राज्य कमेटी ने कोरोना के कारण मासिक किस्त न चुका पाने वाले संचालकों की गाड़ियों को सरकारी,निजी बैंकों व फाइनेंस कम्पनियों द्वारा जब्त करने के घटनाक्रम की कड़ी निंदा की है व इसे अमानवीय करार दिया है।

सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व महासचिव प्रेम गौतम ने एक बयान जारी कर कहा है कि कोरोना महामारी के कारण समाज के सभी तबके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। हिमाचल प्रदेश में इस से हज़ारों लोगों का रोज़गार पूर्णतः खत्म हो गया है व हज़ारों लोगों का रोज़गार आंशिक रूप से या बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्व रोज़गार में लगे लोगों पर सबसे बड़ा हमला हुआ है। बैंक व फाइनेंस कम्पनियों से कर्जा लेकर स्व रोज़गार में लगे लोगों के लिए बैंक का कर्जा तक चुकाना मुश्किल हो गया है। हिमाचल प्रदेश एक पर्यटन राज्य है। हिमाचल प्रदेश में पंजीकृत दो लाख से ज़्यादा कमर्शियल गाड़ियों में से भी लगभग आधे पर्यटन क्षेत्र से ही जुड़ी हुई हैं। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन गतिविधियां बिल्कुल ठप्प हैं। कोरोना कर्फ्यू के कारण जनता की आवाजाही लगभग बन्द है जिस कारण ट्रांसपोर्ट व्यवस्था भी ठप्प है। कारखानों में उत्पादन भी बेहद कम है। ऐसी परिस्थिति में ट्रांसपोर्ट सेक्टर में कार्य करने वालों की हालत बेहद खराब है। उन्हें अपने घर का खर्चा तक चलाना मुश्किल हो गया है।

 

आगे उन्होंने कहा  हिमाचल प्रदेश में इस सेक्टर में कार्यरत लोगों के पास काम न होने से वे बेहद मानसिक तनाव में हैं। इस कारण सुजानपुर के एक युवक ने आत्महत्या तक कर ली। रोज़गार पूरी तरह खत्म हो चुका है। ऐसे समय में सरकार को इस सेकर में कार्यरत लोगों की सरकार को आर्थिक मदद करनी चाहिए थी परन्तु ऐसा कुछ भी न हुआ। जिन सरकारी,निजी बैंकों अथवा फाइनेंस कम्पनियों से लोगों ने गाड़ियां फाइनेंस करवाई हैं,वे इन लोगों पर मासिक किस्ते जमा करवाने के लिए दबाव बना रहे हैं व इनकी गाड़ियों को अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहे हैं जोकि पूरी तरह गैर मानवीय कार्य है। सरकार भी इस सारे घटनाक्रम पर खामोश है।


सीटू ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह सरकारी,निजी बैंक व फाइनेंस कम्पनियों द्वारा की जा रही इन लोगों की मानसिक प्रताड़ना पर रोक लगाए व कोरोना काल के बाद जब तक हालात सामान्य न हो जाएं तब तक गाड़ी संचालकों से मासिक किस्तों की वसूली पर पूर्ण रोक लगाई जाए। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेताया है कि अगर सरकार ने इन लोगों को राहत न दी व इन पर बेवजह कार्रवाई बन्द न की तो ट्रांसपोर्ट सेक्टर के लोगों को लामबंद करके आंदोलन किया जाएगा।

CITU
taxi and other private transport services
Himachal Pradesh

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान

हिमाचल में हाती समूह को आदिवासी समूह घोषित करने की तैयारी, क्या हैं इसके नुक़सान? 

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

मुंडका अग्निकांड: सरकारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रेड यूनियनों ने डिप्टी सीएम सिसोदिया के इस्तीफे की मांग उठाई

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर

तमिलनाडु: छोटे बागानों के श्रमिकों को न्यूनतम मज़दूरी और कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है

LIC के कर्मचारी 4 मई को एलआईसी-आईपीओ के ख़िलाफ़ करेंगे विरोध प्रदर्शन, बंद रखेंगे 2 घंटे काम

रोहतक : मारुति सुज़ुकी के केंद्र में लगी आग, दो कर्मियों की मौत


बाकी खबरें

  •  Punjab security lapse
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब में पीएम की "सुरक्षा चूक" पर पूरी पड़ताल!
    06 Jan 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे में आज अभिसार शर्मा चर्चा कर रहे प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे की। साथ ही वे नज़र डाल रहे हैं कि किस तरह मीडिया द्वारा किसानों को टारगेट किया जा रहा है
  • fact check
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेक : संबित ने जर्जर स्कूलों को सपा सरकार का बताया, स्कूल योगी सरकार के निकले
    06 Jan 2022
    एक बार फिर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्विटर पर फ़ेक न्यूज़ के ज़रिये विपक्ष पर निशाना साधने की कोशिश की है।
  • jnu
    रवि कौशल
    जेएनयू हिंसा के दो साल : नाराज़ पीड़ितों को अब भी है न्याय का इंतज़ार 
    06 Jan 2022
    ऐसा लगता है कि दिल्ली पुलिस की जांच भटक चुकी है। अब तक दोषियों की पहचान तक नहीं की जा सकी है।
  • punjab security
    शंभूनाथ शुक्ल
    'सुरक्षा चूक' की आड़ में राजनीतिक स्टंट?
    06 Jan 2022
    प्रधानमंत्री को एयरपोर्ट में पंजाब के अधिकारियों को दिए बयान से बचना चाहिए था। और जो कुछ करना था, वह सीधे गृह मंत्रालय के आला अधिकारी करते तो भविष्य में ऐसी किसी भी चूक से प्रशासन सतर्क रहते। तथा…
  • election
    सौरभ शर्मा
    यूपी: युवाओं को रोजगार मुहैय्या कराने के राज्य सरकार के दावे जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते हैं!
    06 Jan 2022
    लगभग 43 उम्मीदवारो को उत्तर प्रदेश में पिछले साल विभिन्न चिकित्सा विभागों द्वारा विभिन्न कोरोना लहरों के दौरान में रोजगार पर रखा गया था। बाद में इन्हें काम से मुक्त कर दिया गया। उन्होंने इस कदम के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License