NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
हिसारः फसल के नुक़सान के मुआवज़े को लेकर किसानों का धरना
हिसार के तीन तहसील बालसमंद, आदमपुर तथा खेरी के किसान गत 11 मई से धरना दिए हुए हैं। उनका कहना है कि इन तीन तहसीलों को छोड़कर सरकार ने सभी तहसीलों को मुआवजे का ऐलान किया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
20 May 2022
hisar

पिछले साल कपास की फसल को हुए नुकसान को लेकर मुआवजे की मांग करते हुए हरियाणा के हिसार में किसान आंदोलन कर रहे हैं। हिसार के तीन तहसील बालसमंद, आदमपुर तथा खेरी के किसान गत 11 मई से धरना दिए हुए हैं। उनका कहना है कि इन तीन तहसीलों को छोड़कर सरकार ने सभी तहसीलों को मुआवजे का ऐलान किया है जबकि इन तहसीलों के किसानों की फसलों का भी भारी नुकसान हुआ है। इनके नुकसान पर सरकार मौन है। ऐसे में किसानों को आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।

हिसार से न्यूजक्लिक के साथ बातचीत में सीपीआइएम नेता दिनेश ने कहा कि, "फसलों का पूरे जिले में नुकसान हुआ है। कही आधा नुकसान था तो कही आधा से ज्यादा। हिसार में जो सरकार ने मुआवाजे की घोषणा की या जो मुआवजा किसानों को दिया उसमें तीन तहसीलों आदमपुर, बालसमद और खेरी को छोड़कर बाकी तहसीलों में कर दिया। इंश्योरेंस कंपनियों ने तो किसानों के नुकसान को दिखाया है लेकिन सरकार ने जो सर्वे किया है उसमें इन तीन तहसीलों में नुकसान नहीं दिखाया है। जब इंश्योरेंस कंपनियां मुआवजा दे रही हैं तो सरकार को भी मुआवजा देना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा कि, "राज्य के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जो राजस्व मंत्री भी उन्होंने मुआवाजा देने का आश्वसान दिया था लेकिन उनके आश्वासन में दो तहसील बालसमंद और आदमपुर शामिल नहीं हैं। साथ ये भी बताते चलें कि जिसका आश्वासन दिया गया था वहां भी कुछ नहीं हो रहा है। आदमपुर तहसील में भी दस-बारह दिन पहले आंदोलन हुआ था। उस समय भी प्रशासन और उपमुख्यमंत्री ने किसानों को आश्वासन देकर मुआवजा दिलाने का समय मांगा था लेकिन वह भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।"

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को किसानों ने हिसार-भादरा स्टेट हाई-वे पर तंबू लगाकर धरना दिया। धरने के दौरान कई किसानों ने अपनी गिरफ्तारी देने का दावा किया है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट करते हुए लिखा गया है कि किसान नेता रवि आजाद सहित 300 से ज्यादा किसानों ने हिसार के बालसमंद से गिरफ्तारी दी। बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसान लंबे समय से आंदोलन पर थे।

किसान नेता रवि आजाद सहित 300 से ज्यादा किसानों ने हिसार के बालसमंद से दी गिरफ्तारी
बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसान लंबे समय से थे आंदोलन पर

हरियाणा के किसान बालसमंद के आंदोलन पर नजर बनाए रखें, भाकियू के आदेश का करें इंतजार#FarmersProtest @Kisanektamorcha #Farmers pic.twitter.com/sbrKrHcZiC

— BHARTIYA KISAN UNION (TIKAIT), HARYANA (@bku_tikait_HR) May 19, 2022

उधर किसानों की गिरफ्तारी को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि एसडीएम ने किसी भी किसान के गिरफ्तारी करने से इनकार किया है। रात करीब 9.30 बजे तक किसानों को पुलिस ने रोके रखा। किसान बालसमंद तथा आदमपुर तहसील क्षेत्र के किसानों के लिए फसल मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे।

नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर बालसमंद क्षेत्र के किसान 11 मई से धरने पर बैठे हैं। गुरुवार को महापंचायत बुलाई गई थी। किसानों ने हिसार भादरा रोड पर टेंट लगाकर पंचायत की। किसानों ने प्रदर्शन करते हुए हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

धरना दे रहे किसानों का कहना था कि अधिकारी मौके पर आकर मुआवजे का ऐलान करें। उनका कहना था कि दोपहर 2.30 बजे तक अधिकारियों के न पहुंचने पर तीन बजे किसान गिरफ्तारी देंगे। अधिकारियों के न पहुंचने पर दोपहर करीब तीन बजे किसानों ने अपनी गिरफ्तारी देने का दावा किया था।

उधर बालसमंद तहसील में हिरासत में लिए गए किसानों के समर्थन में बाडोपट्टी टोल कमेटी के सदस्यों ने बाडोपट्टी टोल पर बीजेपी सरकार का पुतला फूंका।

वहीं हिसार के एसडीएम अश्ववीर नैन ने कहा कि मैं किसानों से मिलने गया था। उनकी समस्या सुनना चाहता था। किसान अपनी शिकायत बताने की बजाय नारेबाजी करने लगे। प्रशासन ने किसानों को गिरफ्तार नहीं किया है। किसान खुद ही नहीं जाना चाहते। 

Hisar
Haryana
farmers
Crop Damage
Compensation
Agriculture
agrarian crisis

Related Stories

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

सार्वजनिक संपदा को बचाने के लिए पूर्वांचल में दूसरे दिन भी सड़क पर उतरे श्रमिक और बैंक-बीमा कर्मचारी

झारखंड: केंद्र सरकार की मज़दूर-विरोधी नीतियों और निजीकरण के ख़िलाफ़ मज़दूर-कर्मचारी सड़कों पर उतरे!

दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को मिला व्यापक जनसमर्थन, मज़दूरों के साथ किसान-छात्र-महिलाओं ने भी किया प्रदर्शन

देशव्यापी हड़ताल का दूसरा दिन, जगह-जगह धरना-प्रदर्शन

हड़ताल के कारण हरियाणा में सार्वजनिक बस सेवा ठप, पंजाब में बैंक सेवाएं प्रभावित

हरियाणा: आंगनबाड़ी कर्मियों का विधानसभा मार्च, पुलिस ने किया बलप्रयोग, कई जगह पुलिस और कार्यकर्ता हुए आमने-सामने

हरियाणा : आंगनवाड़ी कर्मचारियों की हड़ताल 3 महीने से जारी, संगठनों ने सरकार से की बातचीत शुरू करने की मांग

केंद्र सरकार को अपना वायदा याद दिलाने के लिए देशभर में सड़कों पर उतरे किसान

हरियाणा: आंगनवाड़ी कर्मचारियों के आंदोलन के 50 दिन पूरे


बाकी खबरें

  • sudan
    पवन कुलकर्णी
    सूडान के दारफुर क्षेत्र में हिंसा के चलते 83,000 से अधिक विस्थापित: ओसीएचए 
    18 Dec 2021
    सूडान की राजधानी खार्तूम, खार्तूम नार्थ, ओम्डुरमैन सहित देशभर के कई राज्यों के कई अन्य शहरों में गुरूवार 16 दिसंबर को विरोध प्रदर्शनों के दौरान “दारफुर का खून बहाना बंद करो” और “सभी शहर दारफुर हैं”…
  • air india
    भाषा
    पायलटों की सेवाएं समाप्त करने का निर्णय खारिज किये जाने के खिलाफ एअर इंडिया की अर्जी अदालत ने ठुकराई
    18 Dec 2021
    अदालत ने कहा, ‘‘सरकार और उसकी इकाई एक आदर्श नियोक्ता के रूप में कार्य करने के लिए बाध्य हैं और इसलिए, उसे पायलटों को ऐसे समय संगठन (एअर इंडिया) की सेवा करने के अधिकार से वंचित करते नहीं देखा जा सकता…
  • Goa Legislative Assembly
    राज कुमार
    गोवा चुनाव 2022: राजनीतिक हलचल पर एक नज़र
    18 Dec 2021
    स्मरण रहे कि भाजपा ने जिन दो पार्टियों के बल पर सरकार बनाई थी वो दोनों ही पार्टियां भाजपा का साथ छोड़ चुकी है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी कांग्रेस का समर्थन कर रही है तो महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी तृणमूल…
  • Nuh
    सबरंग इंडिया
    नूंह के रोहिंग्या कैंप में लगी भीषण आग का क्या कारण है?
    18 Dec 2021
    हरियाणा के नूंह में लगी आग में रोहिंग्याओं की 32 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। उत्तर भारत के रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में इस साल इस तरह की यह तीसरी आग है
  • covid
    भाषा
    ओमीक्रॉन को रोकने के लिए जन स्वास्थ्य सुविधाएं, सामाजिक उपाय तत्काल बढ़ाने की ज़रूरत : डब्ल्यूएचओ
    18 Dec 2021
    डब्ल्यूएचओ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें आगामी हफ्तों में और सूचना मिलने की संभावना है। ओमीक्रॉन को हल्का मानकर नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए।’’
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License