NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति

किसान परेड : ज़्यादातर तय रास्तों पर शांति से निकली ट्रैक्टर परेड, कुछ जगह पुलिस और किसानों के बीच टकराव

देश और दिल्ली आज किसान आंदोलन का नया रंग देख रही है। जिसमें जोश भी है तो रोष भी।  जज़्बा है तो गुस्सा भी। जज़्बा आंदोलन का, तो गुस्सा अपनी उपेक्षा का।
न्यूज़क्लिक टीम
26 Jan 2021

72वें गणतंत्र दिवस के मौक़े पर दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर 2 महीने से आंदोलन कर रहे किसान कई दिशाओं से ट्रैक्टर परेड निकाल रहे हैं। इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में भी किसानों का प्रदर्शन जारी है। दिल्ली की तरफ़ बढ़ते हुए किसान शांतिपूर्वक तरीक़े से पहले से तय रास्तों पर चल रहे हैं। वहीं दिल्ली के अंदर कुछ जगहों पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प होने की ख़बरें सामने आ रही हैं।

Live blog

किसान पहुँचे आईटीओ

12:27 IST, Jan 26

एनडीटीवी की ख़बर एक अनुसार, किसानों का एक जत्था बैरिकेड तोड़ कर मध्य दिल्ली के आईटीओ पर पहुँच गया है। ख़बर के अनुसार, किसानों ने एक बस पर भी क़ब्ज़ा कर लिया है। इसी दौरान किसानों के एक गुट पर पुलिस ने दिलशाद गार्डन में लाठीचार्ज किया है।

ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर लाठीचार्ज और आँसू गैस से हमले

12:39 IST, Jan 26

किसानों के एक गुट ने ग़ाज़ीपुर बॉर्डर के पास एक चौक पर लगे पुलिस बैरिकेड को तोड़ कर अक्षरधाम मंदिर की ओर बढ़ने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज और आँसू गैस से किसानों पर हमले किए हैं।

रास्ता रोकने के लिए एक डीटीसी बस खड़ी की गई थी। बड़ी संख्या में युवाओं ने अक्षरधाम मंदिर की तरफ़ बढ़ने के लिए रास्ता बनाने के लिए बस को हटाया। जब वो चौक तक पहुंचे तो पुलिस बल ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका, लेकिन वह रुकने को तैयार नहीं थे, और वह बैरिकेड तोड़ते हुए आगे बढ़े।

मामला आगे बढ़ा तो भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत वहाँ पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाया। वह दिल्ली पुलिस के अफ़सर सुकान्त वल्लभ पर भी हमलावर हुए क्योंकि पुलिस ने पहले से निश्चित रास्तों पर भी बैरिकेडिंग की हुई है।
 

टिकरी बॉर्डर पर मार्च जारी, किसानों ने टिकरी कलाँ पार किया; किसान बोले, "यह दिल्ली पर हमारी चढ़ाई है!"

13:05 IST, Jan 26

किसान परेड के बीच टिकरी बॉर्डर का हाल बता रही हैं हमारी संवाददाता सुमेधा पाल

टिकरी के प्रदर्शनकारी किसानों ने उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन पार किया

13:05 IST, Jan 26

टिकरी बॉर्डर पर, पुलिस के आँसू गैस के गोलों का सामना करते हुए किसानों ने दिल्ली की तरफ़ अपना मार्च जारी रखा हुआ है। इस समय, किसानों ने उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन पार कर दिया है।

image

image

image

 

सिंघू बॉर्डर से निकली किसानों की परेड ISBT की ओर बढ़ती हुई।

13:07 IST, Jan 26

सिकरी में लाठीचार्ज

13:10 IST, Jan 26

सिकरी में हरियाणा पुलिस ने पलवल से आ रहे किसानों पर लाठीचार्ज किया है। 40-50 लोगों को चोटें आई हैं, जबकि पुलिस ने कई ट्रैक्टर को भी नुकसान पहुंचाया है। किसानों को आगे बढ़ने की इजाज़त नहीं दी जा रही है। किसान अब सिकरी, बल्लभगढ़ में धरने पर बैठे हैं।

मादीपुर मेट्रो पर रुके हैं किसान

13:24 IST, Jan 26

टिकरी बॉर्डर से चले किसानों ने फ़िलहाल दिल्ली मेट्रो के ग्रीन लाइन के स्टेशन मादीपुर पर रुकने का फ़ैसला किया है। किसानों का कहना है कि वह पीछे रह गए किसानों के आने का इंतज़ार कर रहे हैं।

image

शाहजहाँपुर बॉर्डर : हज़ारों किसान तय रूट पर शाहजहाँपुर से रैली कर रहे हैं। किसानों ने बावल पार कर लिया है।

13:39 IST, Jan 26

शाहजहाँपुर बॉर्डर

image

बड़वानी मध्य प्रदेश में नर्मदा बचाओ आंदोलन के बैनर तले किसानों की रैली

14:25 IST, Jan 26

बड़वानी : मध्य प्रदेश के बड़वानी ज़िले के किसानों ने नर्मदा बचाओ आंदोलन के बैनर तले बैलगाड़ियों पर 16 किलोमीटर लंबी रैली निकाली, जो ज़िले की कृषि उपज मंडी से अंजड़ तक गई।

तीनों कृषि क़ानूनों को ख़ारिज करने और दिल्ली की ट्रैक्टर परेड को समर्थन देने की मांग करते हुए सैंकड़ों किसानों ने रैली में भाग लिया है।

बड़वानी ज़िले नर्मदा नदी के किनारे पर बसा हुआ है, इस कृषि संपन्न ज़िले में मकई, कपास और धान मुख्य फ़सलें हैं।

image

किसान परेड की झलकियां

14:37 IST, Jan 26

सिंघु बॉर्डर

image

image

दिल्ली के कुछ इलाक़ों में इंटरनेट बंद : रिपोर्ट

15:48 IST, Jan 26

गृह मंत्रालय ने आज 26 जनवरी 2021 को 12 बजे से रात 11:59 बजे तक सिंघू बॉर्डर, ग़ाज़ीपुर बोर्डर, टिकरी बॉर्डर, मुकरबा चौक और नांगलोई में इंटरनेट बंद कर दिया है।

मध्य प्रदेश के रीवा और सतना में भी विशाल ट्रैक्टर परेड

15:48 IST, Jan 26

मध्य प्रदेश के रीवा और सतना ज़िले में किसानों ने विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया। रीवा में किसान क़रीब 11 बजे ट्रैक्टर ले कर सड़कों पर आए और कृषि मंडी से एसएफ़ चौक तक तिरंगा फहराते हुए रैली की। किसानों के पास प्रशासन की मंज़ूरी नहीं थी।

सतना के रामपुर बघेलां में किसानों ने राष्ट्रीय किसान महासंघ के बैनर तले रैली निकाली।

महासंघ के सुभाष पांडे ने कहा कि मध्य प्रदेश के विंध्या क्षेत्र में भी किसान बड़ी संख्या में कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ और ट्रैक्टर रैली के समर्थन में जमा हुए हैं 

 

बिहार में ट्रैक्टर परेड और धरने किए गए

15:56 IST, Jan 26

पटना : 26 जनवरी को पूरे बिहार में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में और तीनों कृषि क़ानूनों को वापस लेने की मांग के साथ किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली और धरने किए। राजधानी पटना में, फुलवारी शरीफ़ में कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया(माले) के विधायक गोपाल रविदास के नेतृत्व में पटना के एम्स से किटकोहड़ा ब्रिज तक रैली निकाली गई। बड़ी संख्या में दुपहिये और चार पहिये वाहनों, ऑटो वालों ने भी किसानों का समर्थन किया।

 

Pagination

  • Previous page ‹‹
AIKS
AIKSCC
kisan andolan
Kisan andolan update
26 January Kisan Parade
republic day

Related Stories

मोदी सरकार की वादाख़िलाफ़ी पर आंदोलन को नए सिरे से धार देने में जुटे पूर्वांचल के किसान

ग़ौरतलब: किसानों को आंदोलन और परिवर्तनकामी राजनीति दोनों को ही साधना होगा

कृषि बजट में कटौती करके, ‘किसान आंदोलन’ का बदला ले रही है सरकार: संयुक्त किसान मोर्चा

केंद्र सरकार को अपना वायदा याद दिलाने के लिए देशभर में सड़कों पर उतरे किसान

किसानों को आंदोलन और राजनीति दोनों को साधना होगा

किसानों ने 2021 में जो उम्मीद जगाई है, आशा है 2022 में वे इसे नयी ऊंचाई पर ले जाएंगे

ऐतिहासिक किसान विरोध में महिला किसानों की भागीदारी और भारत में महिलाओं का सवाल

महाराष्ट्र: किसानों की एक और जीत, किसान विरोधी बिल वापस लेने को एमवीए सरकार मजबूर

लखीमपुर कांड की पूरी कहानी: नहीं छुप सका किसानों को रौंदने का सच- ''ये हत्या की साज़िश थी'’

किसान आंदोलन ने देश को संघर्ष ही नहीं, बल्कि सेवा का भाव भी सिखाया


बाकी खबरें

  • blast
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हापुड़ अग्निकांड: कम से कम 13 लोगों की मौत, किसान-मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन
    05 Jun 2022
    हापुड़ में एक ब्लायलर फैक्ट्री में ब्लास्ट के कारण करीब 13 मज़दूरों की मौत हो गई, जिसके बाद से लगातार किसान और मज़दूर संघ ग़ैर कानूनी फैक्ट्रियों को बंद कराने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही…
  • Adhar
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: आधार पर अब खुली सरकार की नींद
    05 Jun 2022
    हर हफ़्ते की तरह इस सप्ताह की जरूरी ख़बरों को लेकर फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष
    05 Jun 2022
    हमारे वर्तमान सरकार जी पिछले आठ वर्षों से हमारे सरकार जी हैं। ऐसा नहीं है कि सरकार जी भविष्य में सिर्फ अपने पहनावे और खान-पान को लेकर ही जाने जाएंगे। वे तो अपने कथनों (quotes) के लिए भी याद किए…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' का तर्जुमा
    05 Jun 2022
    इतवार की कविता में आज पढ़िये ऑस्ट्रेलियाई कवयित्री एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' जिसका हिंदी तर्जुमा किया है योगेंद्र दत्त त्यागी ने।
  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित
    04 Jun 2022
    देशभक्तों ने कहां सोचा था कि कश्मीरी पंडित इतने स्वार्थी हो जाएंगे। मोदी जी के डाइरेक्ट राज में भी कश्मीर में असुरक्षा का शोर मचाएंगे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License