देश और दिल्ली आज किसान आंदोलन का नया रंग देख रही है। जिसमें जोश भी है तो रोष भी। जज़्बा है तो गुस्सा भी। जज़्बा आंदोलन का, तो गुस्सा अपनी उपेक्षा का।
72वें गणतंत्र दिवस के मौक़े पर दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर 2 महीने से आंदोलन कर रहे किसान कई दिशाओं से ट्रैक्टर परेड निकाल रहे हैं। इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में भी किसानों का प्रदर्शन जारी है। दिल्ली की तरफ़ बढ़ते हुए किसान शांतिपूर्वक तरीक़े से पहले से तय रास्तों पर चल रहे हैं। वहीं दिल्ली के अंदर कुछ जगहों पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प होने की ख़बरें सामने आ रही हैं।