NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अलबामा में अमेजन यूनियन पर ऐतिहासिक मतदान प्रक्रिया शुरू
अलबामा के पास बर्मिंघम अमेज़न के बेसेमर वेयर हाउस के कर्मचारियों को 5,800 से अधिक मतपत्र भेजे गए हैं। कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए श्रमिकों को अपने मतपत्रों को भेजने करने के लिए सात सप्ताह से अधिक का समय होगा।
पीपल्स डिस्पैच
09 Feb 2021
अलबामा में अमेजन यूनियन पर ऐतिहासिक मतदान प्रक्रिया शुरू

अमेरिकी राज्य अलबामा में अमेजन के बेसेमर वेयर हाउस में हजारों श्रमिकों को यह तय करने के लिए मतपत्र मिलना शुरू हो गए हैं कि उन्हें यूनियन बनाना है या नहीं। सोमवार 8 फरवरी से शुरु हुई भेजने की प्रक्रिया में बर्मिंघम के बाहरी इलाकों में स्थित BHM1 कहे जाने वाले बेसेमर इकाई में कर्मचारियों को 5,800 से अधिक मतपत्र में भेजे जाएंगे ताकि वे फैसला करें कि वे रिटेल, होलसेल एंड डिपार्टमेंटल स्टोर यूनियन (आरडब्ल्यूडीएसयू) में शामिल होना चाहते हैं या नहीं।

COVID-19 महामारी और संघीय सुरक्षा नियमों के कारण कर्मचारियों को अपने मतपत्रों को भेजने के लिए 29 मार्च तक अगले सात सप्ताह का समय होगा। फेडरल लेबर वाचडॉग नेशनल लेबर रिलेशंस बोर्ड यूनियन की मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है और या वोटों की देरी या वोटों के अस्वीकार करने के अमेजन के प्रयासों को बार-बार खारिज करता रहा है।

ये निर्णायक वोट संयुक्त राज्य अमेरिका में अमेजन के किसी भी वेयर हाउस में होने वाला अपनी तरह का दूसरा है और यह देश में वितरण करने वाले कर्मचारियों को एकजुट करने के लिए ट्रेड यूनियन आंदोलनों के वर्षों के प्रयासों के बाद हुआ है। कंपनी के डेलावेरे वेयर हाउस परिसर में यूनियन बनाने का पिछला प्रयास इस खिलाफ कर्मचारियों द्वारा मतदान करने के बाद असफल हो गया था।

संयुक्त राज्य भर में महामारी के दौरान वितरण करने वाले और वेयर हाउस के कर्मचारी महामारी और संक्रमण का जोखिम उठाते हुए फ्रंटलाइन में काम करने के लिए अपने बकाया की मांग करते रहे हैं। यदि BHM1 के श्रमिक इस यूनियन के पक्ष में मतदान करते हैं तो यह देश में अमेजन कर्मियों का अपने आप में पहला संगठित यूनियन होगा। अमेजन का संघ विरोधी गतिविधियों और उन श्रमिकों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का इतिहास रहा है जिन्होंने उचित वेतन और सुरक्षित कार्यस्थलों के लिए कर्मचारियों को इकट्ठा करने का प्रयास किया है।

महामारी के दौरान वितरण के सामानों की मांग बढ़ने के बाद साल 2020 में BHM1 इकाई को लगभग एक साल पहले शुरू किया गया था। अलबामा प्रांत को यूनियन-विरोधी कानूनों के लिए भी जाना जाता है, जो यूनियन की सदस्यता को वैकल्पिक बनाता है और सामूहिक सौदेबाजी को लेकर विवाद निपटान के लिए व्यक्तिगत समझौता का समर्थन करता है।

Amazon
Alabama
Amazon Union
America
COVID-19

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

कोरोना अपडेट: देश में एक हफ्ते बाद कोरोना के तीन हज़ार से कम मामले दर्ज किए गए

दिल्लीः एलएचएमसी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया का ‘कोविड योद्धाओं’ ने किया विरोध


बाकी खबरें

  • Bombay High Court grants bail to Aryan Khan
    भाषा
    क्रूज ड्रग्स पार्टी केस: बंबई उच्च न्यायालय ने आर्यन खान को दी जमानत
    28 Oct 2021
    आर्यन के वकीलों की टीम अब उनकी शुक्रवार तक रिहाई के लिए औपचारिकताएं पूरी करने का प्रयास करेगी। 23 वर्षीय आर्यन फिलहाल न्यायिक हिरासत में सेंट्रल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं।
  • bihar protest
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल, आइएमए ने भी किया समर्थन
    28 Oct 2021
    इंटर्न डॉक्टरों ने पीएमसीएच प्रशासन के साथ-साथ सरकार को भी चेतावनी दी है कि अगर उनके स्टाइपेंड को बढ़ाने की तत्काल घोषणा नहीं की गई तो वे ओपीडी और वार्डों में इलाज रोक देंगे।
  • covid 19 vaccine
    मो. इमरान खान
    बिहारः तीन लोगों को मौत के बाद कोविड की दूसरी ख़ुराक
    28 Oct 2021
    एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, इसे अधिकारियों और निजी स्वास्थ्य संस्थाओं के बीच के सांठ-गांठ का ही कमाल कहना चाहिए कि उनके द्वारा टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सिर्फ तीन ही नहीं बल्कि ऐसे…
  • पूर्व सीएजी विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर मांगी माफी ,2G स्पेक्ट्रम रिपोर्ट से जुड़ा है विवाद
    भाषा
    पूर्व सीएजी विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर मांगी माफी ,2G स्पेक्ट्रम रिपोर्ट से जुड़ा है विवाद
    28 Oct 2021
    निरुपम ने कहा कि राय को 2जी स्पेक्ट्रम और कोयला ब्लॉक आवंटन पर कैग की रपटों को लेकर देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दोनों ‘‘फर्जी’’ थीं। उन्होंने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘…
  • Sahba Hussain
    न्यूज़क्लिक टीम
    जेल के अंडा सेल में गौतम नवलखा, ज़िंदगी ख़तरे में होने का अंदेशा : सहबा
    28 Oct 2021
    वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की मानवाधिकार कार्यकर्ता और लेखक गौतम नवलखा की जीवनसाथी सहबा हुसैन से। जिन्होंने हाल ही में गौतम की ज़िंदगी पर मंडरा रहे ख़तरे के बारे में एक पत्र लिखा है और उन्हें…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License