NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
गृह मंत्रालय ने सिंघु, गाजीपुर और टीकरी बॉर्डर पर इंटरनेट सेवाएं निलंबित कीं
किसान आंदोलन के तीनों मोर्चों पर लगातार बढ़ते हमलों के बीच इस तरह की कार्रवाई से किसानों के बीच आशंका के बादल और गहरा गए हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
30 Jan 2021
cartoon click

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सिंघु, गाजीपुर और टीकरी बॉर्डर पर इंटरनेट सेवाएं अस्थायी तौर पर बंद कर दी हैं। इसी के साथ किसानों के बीच आशंका के बादल और गहरा गए हैं।

आपको मालूम है कि इन तमाम बॉर्डर पर किसान आंदोलन के ख़िलाफ़ स्थानीय लोगों के नाम पर गुंडा तत्व लगातार सक्रिय हो गए हैं। कल 29 जनवरी को जिस तरह सिंघु बॉर्डर पर पुलिस की मौजूदगी में हमला किया गया। इससे पहले 28 को भी सिंघु बॉर्डर पर नारेबाज़ी की गई। इसी दौरान टिकरी बॉर्डर पर भी तनाव बढ़ रहा है और दो दिन से लगातार कुछ लोगों द्वारा आंदोलन के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की जा रही है। इससे पहले ग़ाज़ीपुर बॉर्डर की पूरी घटना आपने देखी कि किस तरह पुलिस प्रशासन ने धरना हटाने का अल्टीमेटम दिया। आरोप है कि इस दौरान बीजेपी विधायक भी अपने लोग लेकर धरने में गड़बड़ फैलाने पहुंचे। उन सब बातों से इस बात को बल मिल रहा है कि इन धरना स्थलों पर कभी भी कुछ अनहोनी हो सकती है।

और इसी तनाव और आशंकाओं के बीच अभी ख़बर आई है कि इन तीनों धरना स्थलों के आसपास इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। ऐसा ही 26 जनवरी के दिन ट्रैक्टर परेड में हंगामें के दौरान हुआ था। उस समय भी दिल्ली के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी तौर पर बंद कर दी गई थीं या फिर स्पीड धीमी कर दी गई थी।

गृह मंत्रालय के आदेश के बारे में अधिकारी ने बताया कि दिल्ली की तीन सीमाओं के अलावा इनसे लगे इलाकों में भी 29 जनवरी रात 11 बजे से 31 जनवरी रात 11 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी।

इसी को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया-

“गाजीपुर, सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर इंटरनेट सेवा बंद कर, दमन के दम पर नहीं दबाए जा सकते जनआंदोलन”

(समाचार एजेंसी भाषा के कुछ इनपुट के साथ)

farmers protest
Farm Bills
Mobile-Internet Services Stop
Singhu Border
Ghazipur Border
Tikri Border
home ministry
BJP

Related Stories

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

दिल्ली: सांप्रदायिक और बुलडोजर राजनीति के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

आंगनवाड़ी महिलाकर्मियों ने क्यों कर रखा है आप और भाजपा की "नाक में दम”?

NEP भारत में सार्वजनिक शिक्षा को नष्ट करने के लिए भाजपा का बुलडोजर: वृंदा करात


बाकी खबरें

  • putin
    अब्दुल रहमान
    मिन्स्क समझौते और रूस-यूक्रेन संकट में उनकी भूमिका 
    24 Feb 2022
    अति-राष्ट्रवादियों और रूसोफोब्स के दबाव में, यूक्रेन में एक के बाद एक आने वाली सरकारें डोनबास क्षेत्र में रूसी बोलने वाली बड़ी आबादी की शिकायतों को दूर करने में विफल रही हैं। इसके साथ ही, वह इस…
  • russia ukrain
    अजय कुमार
    यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!
    24 Feb 2022
    तमाम आशंकाओं के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमला करते हुए युद्ध की शुरुआत कर दी है। इस युद्ध के लिए कौन ज़िम्मेदार है? कौन से कारण इसके पीछे हैं? आइए इसे समझते हैं। 
  • up elections
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    उत्तर प्रदेश चुनाव: ज़मीन का मालिकाना हक़ पाने के लिए जूझ रहे वनटांगिया मतदाता अब भी मुख्यधारा से कोसों दूर
    24 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान इस इलाक़े में होना है। ज़मीन के मालिकाना हक़, बेरोज़गारी और महंगाई इस क्षेत्र के कुछ अहम चुनावी मुद्दे हैं।
  • ayodhya
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    यूपी चुनाव: अयोध्यावादियों के विरुद्ध फिर खड़े हैं अयोध्यावासी
    24 Feb 2022
    अयोध्या में पांचवे दौर में 27 फरवरी को मतदान होना है। लंबे समय बाद यहां अयोध्यावादी और अयोध्यावासी का विभाजन साफ तौर पर दिख रहा है और धर्म केंद्रित विकास की जगह आजीविका केंद्रित विकास की मांग हो रही…
  • mali
    पवन कुलकर्णी
    माली से फ़्रांसीसी सैनिकों की वापसी साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ ऐतिहासिक जीत है
    24 Feb 2022
    माली से फ़्रांसीसी सैनिकों को हटाने की मांग करने वाले बड़े पैमाने के जन-आंदोलनों का उभार 2020 से जारी है। इन आंदोलनों की पृष्ठभूमि में, माली की संक्रमणकालीन सरकार ने फ़्रांस के खिलाफ़ लगातार विद्रोही…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License