NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
युद्ध विराम की सहमति से पहले वायु व समुद्री नाकेबंदी हटाने की हौथी की मांग
हौथी के नाम से चर्चित अंसार अल्ला ने युद्ध विराम और साना हवाई अड्डा व होदेदा बंदरगाह खोलने के सऊदी के प्रस्ताव को "महत्वहीन" बताया।
पीपल्स डिस्पैच
23 Mar 2021
यमन

सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहाद अल सऊद के युद्ध विराम के प्रस्ताव का जवाब देते हुए अंसार अल्ला के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद अब्दुलसलाम ने सोमवार 22 मार्च को कहा कि यदि वे शांति वार्ता के प्रति वास्तव में गंभीर हैं तो "दबाव बनाने वाले उपकरण" के रूप में "मानवीय अधिकार" को दोहराने के बजाय सउदी को यमन की वायु और समुद्री नाकेबंदी को हटाना चाहिए।

सोमवार को सऊदी ने संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में देशव्यापी युद्ध विराम सहित "शांति पहल" का प्रस्ताव दिया और सऊदी समर्थित हादी सरकार के साथ राजस्व साझा करने के साथ सीमित स्थानों के लिए साना हवाई अड्डे और होदेदा बंदरगाह को खोलने का प्रस्ताव दिया।

इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए हौथी ने किसी भी तरह की गंभीर शांति वार्ता से पहले वायु और समुद्री नाकेबंदी को पूरी तरह से हटाने की मांग की है जो कि देश में खाद्य और चिकित्सा की कमी के लिए ज़िम्मेदार है। इसे संयुक्त राष्ट्र ने "दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संकट" कहा है।

यमन में युद्ध के चलते अब तक 2,30,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और लाखों लोग भुखमरी और चिकित्सा सुविधाओं की कमी से मौत के कगार पर हैं। सऊदी के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने उत्तरी यमन की ओर खाद्य और आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाली कई जहाजों को जब्त कर लिया है।

नागरिक बुनियादी ढांचे पर सऊदी गठबंधन के हवाई हमलों ने देश की अर्थव्यवस्था को पंगु बना दिया है जिससे लोगों की मौत के अलावा बुनियादी सुविधाओं में कमी और गरीबी में भारी वृद्धि हो गई। हौथी ने देश के दक्षिण और पूर्वी क्षेत्रों में सऊदी हवाई हमलों और इसके सैन्य कब्जे को समाप्त करने की मांग की है।

अधिकांश यमनी लोगों की आबादी वाले देश के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र और राजधानी साना पर हौथी के नियंत्रण करने के बाद साल 2015 से यूएस और अन्य पश्चिमी सहयोगियों की सहायता से सऊदी के नेतृत्व वाली गठबंधन ने यमन के खिलाफ युद्ध छेड़ रखी है। हौथी के नियंत्रण ने तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दरबू मंसूर अल हादी को पहले अदन और फिर सऊदी अरब भागने के लिए मजबूर किया।

सउदी और इसके क्षेत्रीय व पश्चिमी सहयोगियों ने हौथी पर ईरान का नुमाइंदा होने का आरोप लगाया है और देश की सरकार के रुप में हादी के नेतृत्व वाले प्रशासन को समर्थन देता है। ईरान और हौथी दोनों ने सऊदी आरोपों को खारिज कर दिया है। हौथी का दावा है कि हादी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ उनकी लड़ाई यमनी संप्रभुता के लिए और उनके शासनकाल में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई है।

yemen
YEMEN WAR
houthi
yemen crisis

Related Stories

क्या यमन में युद्ध खत्म होने वाला है?

यमन में ईरान समर्थित हूती विजेता

यमन के लिए यूएन का सहायता सम्मेलन अकाल और मौतों की चेतावनियों के बीच अपर्याप्त साबित हुआ

रूस-यूक्रेन विवाद : जब दुनिया सॉफ्ट पावर का इस्तेमाल कर रही है, तब सामने आया खेल संस्थाओं का पाखंड

पड़ताल दुनिया भर कीः यमन का ड्रोन हमला हो या यूक्रेन पर तनाव, कब्ज़ा और लालच है असल मकसद

डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर मानवीय संकटों की अलोकप्रियता को चुनौती

यमन में एक बच्चा होना बुरे सपने जैसा है

यमन के लोगों ने सऊदी के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया, युद्ध के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया

हाउथी और सरकार समर्थक सैनिकों के बीच यमन के मारिब में लड़ाई तेज़

यमन की नाकाबंदी को समाप्त करने की मांग को लेकर अमेरिकी कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल


बाकी खबरें

  • RSS
    न्यूज़क्लिक टीम
    "गाँधी के हत्यारे को RSS से दूर करने का प्रयास होगा फेल"
    21 Feb 2022
    1930 से लेकर 1940 तक देश में हुए उतार चढ़ाव ने ही गाँधी के मृत्यु की रचना रची और उस घटना की आज के भारत से सीधी प्रासंगिकता है। "गाँधी के हत्यारे की छवि को सुधारने की जो प्रक्रिया जारी है, वह कभी भी…
  • Scheme Workers
    न्यूज़क्लिक टीम
    अधिकारों की लड़ाई लड़ रही स्कीम वर्कर्स
    21 Feb 2022
    देश भर में तमाम स्कीम वर्कर्स यानी आंगनवाड़ी, आशा, मिड डे मील आदि केंद्र सरकार की स्कीमों में काम करने वाली महिलाएँ लम्बे समय से अपने अधिकारों के लिए सरकार से संघर्ष करती आ रही हैंI फ़िलहाल हरियाणा…
  • mamta
    भाषा
    छात्र नेता अनीश खान की मौत के मामले की जांच करेगी एसआईटी: ममता बनर्जी
    21 Feb 2022
    गृह विभाग का भी प्रभार संभाल रहीं ममता बनर्जी ने कहा कि एसआईटी 15 दिनों के भीतर उन्हें अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
  • DBC workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली : स्थाई पद की मांग को लेकर डीबीसी कर्मचारियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
    21 Feb 2022
    हड़ताली कर्मचारियों ने साफ़ किया कि आम आदमी पार्टी हो या बीजेपी जो भी नगर निगम चुनाव से पहले उनके लिए काम करेगा उनका वोट उसी को जाएगा।
  • Colombia
    लौरातो रिवारा
    कोलंबिया में चुनाव : बदलाव की संभावना और चुनावी गारंटी की कमी
    21 Feb 2022
    कोलंबिया में आने वाले वक़्त में विधान परिषद और राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में यह देखा जाना बाक़ी है कि क्या लैटिन अमेरिका में सबसे पुराना लोकतंत्र हाल में हासिल की गई बेहद जटिल शांति को आगे…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License