NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
नज़रिया
समाज
हम भारत के लोग
भारत
राजनीति
हम भारत के लोग : इंडिया@75 और देश का बदलता माहौल
पुराने प्रतीकों की जगह नए प्रतीक चिह्न स्थापित किये जा रहे हैं। भारत की स्वतंत्रता के इतिहास को नया जामा पहनाने की कोशिश हो रही है।
अतुल चंद्रा
07 Feb 2022
hum bharat ke log

इंडिया@75 के नारे के साथ भारत की स्वाधीनता की 75वीं वर्षगाँठ मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं हैं। पुराने प्रतीकों की जगह नए प्रतीक चिह्न स्थापित किये जा रहे हैं। भारत की स्वतंत्रता के इतिहास को नया जामा पहनाने की कोशिश हो रही है। साथ ही, इंडिया@75 में कुछ लोगों में भय और आशंका का माहौल फैलता नज़र आ रहा है। कुछ संवैधानिक संस्थाओं को कमज़ोर करने के प्रयासों को लेकर एक चिंता भी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने के बाद लोकतंत्र के स्वरुप को लेकर भी देश में इस बात की बहस चल रही है कि क्या देश उदार लोकतंत्र के रूप में बचेगा या एक अनुदार लोकतंत्र बन जाएगा? क्या संकुचित विचार और नफरत ही इस देश का भविष्य है? आगे चलकर क्या धर्म संसद ही देश का भविष्य तय करेगी?

राजपथ का बदला स्वरूप, नया संसद भवन, अमर जवान ज्योति और और शहीदों की याद में बने स्मारक की ज्योति को मिश्रित करना, ऐतिहासिक जलियांवाला बाग़ का ऐसा “नवीनीकरण” जो 1919 में अंग्रेजों द्वारा किये गए बर्बर नरसंहार की क्रूरता के अंतिम चिह्नों को लगभग ख़त्म कर दे हमको इस बात का एहसास कराता है कि हम किस दिशा में जा रहे हैं।

सावरकर को महात्मा गाँधी के समकक्ष रखना और युवाओं को ये बताना कि नेहरू और नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक दूसरे के विरोधी थे वास्तविकता का मज़ाक बनाना है।

न्यायालयों को कमज़ोर करने की कोशिश, सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय को एक हथियार की तरह विपक्ष की आवाज़ को दबाने के लिए इस्तेमाल किया जाना भी देश में लोकतंत्र की बिगड़ती स्थिति की ओर इंगित करते हैं।

इंडिया@75 में समाज का एक बड़ा वर्ग अनिश्चितता की हालत में है। सबका साथ, सबका विकास का नारा पूरी तरह से मुस्लिम समाज को आश्वस्त करने में सफल नहीं हुआ है क्योंकि इसी देश में संत समाज द्वारा मुसलमानों को नुकसान पहुँचाने का आह्वान इसीलिए किया जाता है ताकि देश सिर्फ हिन्दुओं का हो सके। मुस्लिम महिलाओं को ऑनलाइन नीलाम करने की ‘सुल्ली डील’ और ‘बुल्लीबाई’ जैसे घिनौने ऐप यह दर्शाते हैं कि इंडिया@75 में देश में ज़हर किस कदर और कितनी तेज़ी से फैल रहा है। ऐसी मानसिकता वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई आसानी से नहीं होती। और सरकार भी इन हरकतों/बयानों का जल्दी संज्ञान भी नहीं लेतीं।

इस नफरती विचारधारा को तुरंत रोकना ज़रूरी है अन्यथा आगे चलकर न सिर्फ देश की प्रगति रुक जायेगी बल्कि अशांति के हालात पैदा हो जायेंगे।          

एक और बात जिसको लेकर राज्यों में रोष है वो है संघीय ढाँचे का क्षरण होना। भारत के संविधान ने दो-स्तरीय सत्ता प्रणाली को मान्यता दी है। एक राष्ट्रीय स्तर पर और दूसरी प्रांतीय स्तर पर। संविधान ने केंद्र और राज्यों के क्षेत्राधिकारों को विस्तार से परिभाषित किया है। दोनों अपने अधिकार क्षेत्र में एक दूसरे से स्वतंत्र होकर काम कर सकते हैं। इस आपसी संतुलन को बनाए रखना देश के हित में है। लेकिन इधर केंद्र ने कुछ ऐसे निर्णय लिए हैं जिनसे इस संतुलन के बिगड़ने का खतरा है।

इस खतरे के लिए मुख्यतः संविधान का 1976 में किया गया 42वां संशोधन ज़िम्मेदार है लेकिन इसका इस्तेमाल मौजूदा सरकार ने सबसे ज्यादा किया है। उदहारण के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति, जीएसटी, तीन कृषि क़ानून जिन्हें केंद्र को वापस लेना पड़ा, सभी राज्यों के अधिकार क्षेत्र में आते थे लेकिन केंद्र ने उनकी अवहेलना की। राज्यों के अधिकारियों को सज़ा देने के उद्देश्य से बिना राज्य सरकार की अनुमति के केंद्र से अटैच करना भी इसका एक उदहारण है। इसका मिसाल बने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव।    

कोविड महामारी के दौरान वैक्सीन वितरण को लेकर उठे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस चंद्रचूड़ को कहना पड़ा कि संविधान का अनुच्छेद 1 कहता है कि “भारत राज्यों का एक संघ है। जब संविधान ये कहता है तो हम संघ के नियम का पालन करते हैं। तब भारत सरकार को वैक्सीन खरीद कर राज्यों में वितरित करना है, कुछ राज्य अधर में हैं”।

राज्यों के अधिकार छीन कर केंद्र सरकार में केन्द्रित करना संघीय ढाँचे और लोकतंत्र दोनों के लिए ही खतरनाक है। विशेषकर तब, जब सरकार की कोई जवाबदेही ना हो।   

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)  

 

इसे भी पढ़ें : महज़ मतदाता रह गए हैं हम भारत के लोग

हम भारत के लोग: झूठी आज़ादी का गणतंत्र!

हम भारत के लोग : हम कहां-से-कहां पहुंच गये हैं

Hum Bharat Ke Log
Preamble of the Constitution of India
Indian constitution
Constitution of India
poverty
unemployment
Inflation
Modi government
Narendra modi
Amit Shah
Subhash chandra bose

Related Stories

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

ख़बरों के आगे-पीछे: मोदी और शी जिनपिंग के “निज़ी” रिश्तों से लेकर विदेशी कंपनियों के भारत छोड़ने तक

भारत को मध्ययुग में ले जाने का राष्ट्रीय अभियान चल रहा है!

यूपी में संघ-भाजपा की बदलती रणनीति : लोकतांत्रिक ताकतों की बढ़ती चुनौती

बात बोलेगी: मुंह को लगा नफ़रत का ख़ून

ख़बरों के आगे-पीछे: क्या अब दोबारा आ गया है LIC बेचने का वक्त?

ख़बरों के आगे-पीछे: भाजपा में नंबर दो की लड़ाई से लेकर दिल्ली के सरकारी बंगलों की राजनीति

ख़बरों के आगे-पीछे: गुजरात में मोदी के चुनावी प्रचार से लेकर यूपी में मायावती-भाजपा की दोस्ती पर..

17वीं लोकसभा की दो सालों की उपलब्धियां: एक भ्रामक दस्तावेज़

कार्टून क्लिक: चुनाव ख़तम-खेल शुरू...


बाकी खबरें

  • Election Commission
    भाषा
    निर्वाचन आयोग ने गौतमबुद्ध नगर में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 10 प्रत्याशियों को नोटिस जारी किए
    01 Feb 2022
    चुनाव और कोविड के मद्देनज़र गौतमबुद्ध नगर में 1 फरवरी से लेकर 31 मार्च तक दो महीने के लिए धारा 144 लागू की गई है। इसके अलावा जेवर से चुनाव लड़ रहे सपा-रालोद के प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना और उनके…
  • Rajeshwar Singh
    भाषा
    सरकार ने ईडी अधिकारी राजेश्वर सिंह को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दी, लड़ सकते हैं चुनाव
    01 Feb 2022
    कई विवादों में रहे सिंह ने पिछले साल के अंत में वीआरएस के लिए आवेदन दिया था। सूत्रों ने बताया कि वह भाजपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ सकते है।
  • Yogi
    असद रिज़वी
    यूपी चुनाव : वे मुद्दे जो भाजपा के लिए बन सकते हैं मुसीबत! 
    01 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का “हिंदुत्व” का मुद्दा चलता दिख नहीं रहा है। भगवा पार्टी अब विपक्षियों के सहयोगियों को तोड़ने या कम से कम उन्हें लेकर लोगों के मन में शक…
  • Rural India
    भरत डोगरा
    बजट '23: सालों से ग्रामीण भारत के साथ हो रही नाइंसाफ़ी से निजात पाने की ज़रूरत
    01 Feb 2022
    कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों के लिए कम पैसों का आवंटन इंडिया और भारत के बीच के आय और जीवन स्तर के लिहाज़ से बनी चौड़ी खाई की व्याख्या करता है, लेकिन क्या सरकार के कान पर जूं भी रेंग रही है ?
  • Economic Survey
    वी श्रीधर
    आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22: क्या महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था के संकटों पर नज़र डालता है  
    01 Feb 2022
    हाल के वर्षों में यदि आर्थिक सर्वेक्षण की प्रवृत्ति को ध्यान में रखा जाए तो यह अर्थव्यवस्था की एक उज्ज्वल तस्वीर पेश करता है, जबकि उन अधिकांश भारतीयों की चिंता को दरकिनार कर देता है जो अभी भी महामारी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License