NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
अंतरराष्ट्रीय
दक्षिण कोरियाई जेल के सैकड़ों क़ैदी कोविड-19 से संक्रमित
मार्च महीने में डब्ल्यूएचओ सहित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों द्वारा सलाह दिए जाने के बावजूद दक्षिण कोरियाई सरकार जेलों में इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी उपाय करने में विफल रही थी।
पीपल्स डिस्पैच
30 Dec 2020
दक्षिण कोरियाई जेल

दक्षिण कोरिया की सियोल जेल में सैंकड़ों कैदी मंगलवार 29 दिसंबर को COVID -19 से संक्रमित पाए गए। देश के न्याय मंत्रालय के अनुसार सियोल के डोंगबू जेल के कुल 792 कैदी और 21 स्टाफ सदस्य COVID -19 से संक्रमित पाए गए जबकि एक मौत हो गई।

मंगलवार को कई मीडिया संस्थानों ने रिपोर्ट प्रकाशित किया है कि कैदी अपने हाथों में "कृपया हमें बचाओ" लिखा तख्ती लिए हुए थे। देश के न्याय मंत्री चू मि-ए ने मंगलवार को परिसर का दौरा किया और संक्रमित कैदियों को दूसरों कैदियों से अलग करने का आदेश दिया। उन्होंने जेल में भीड़ कम करने के लिए कुछ कैदियों को पैरोल देने का भी आदेश दिया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) सहित कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने मार्च महीने में महामारी के प्रकोप की शुरुआत में जेल में COVID-19 के प्रकोप को लेकर चिंता जताई थी और दुनिया भर की सरकारों को सलाह दी थी कि जेल में भीड़ कम करने के लिए वे कुछ कैदियों को रिहा करे और स्टाफ को सैनेटाइज करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करे। हालांकि, दक्षिण कोरिया इस मामले में कोई प्रभावी उपाय करने में विफल रहा।

दक्षिण कोरिया जिसने इस वर्ष की शुरुआत में COVID-19 संक्रमण की पहली लहर में प्रकोप को रोक दिया था अब नए संक्रमणों की रिकॉर्ड संख्या के साथ दूसरी लहर का सामना कर रहा है। मंगलवार को देश में रिकॉर्ड संख्या में 10,050 नए मामले दर्ज किए गए जो अब देश में बढ़कर करीब 60,000 तक पहुंच गया है। देश में संक्रमण से अब तक 879 मौत हो चुकी है। देश में कुल COVID-19 संक्रमणों का लगभग 40% मामला पिछले एक महीने में दर्ज किया गया।

इस बीच, दक्षिण कोरिया ने देश में तैनात अमेरिकी सैनिकों के टीकाकरण की अनुमति दी है। इस देश में अमेरिका के लगभग 28,000 सैनिक तैनात हैं जिनमें कुछ सैनिकों के परिवार भी हैं।

संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि के बाद दक्षिण कोरिया उच्चतम स्तरों तक सामाजिक दूरी के मानदंडों को बढ़ाने पर विचार कर रहा है। प्रधानमंत्री चुंग सिये-क्यून ने बुधवार 30 दिसंबर को कहा कि नए साल के अवसर पर यातायात और सामाजिक समारोहों में वृद्धि को देखते हुए कोरिया को संक्रमणों की संख्या में और अधिक वृद्धि का सामना करने के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, "वर्तमान लहर सबसे बड़ी चुनौती साबित हो रही है।" द कोरियन हेराल्ड ने इस रिपोर्ट को प्रकाशित किया।

 

South Korea
COVID 19 in South Korea
south korean prisons

Related Stories


बाकी खबरें

  • Ukraine
    सी. सरतचंद
    यूक्रेन युद्ध की राजनीतिक अर्थव्यवस्था
    01 Mar 2022
    अन्य सभी संकटों की तरह, यूक्रेन में संघर्ष के भी कई आयाम हैं जिनकी गंभीरता से जांच किए जाने की जरूरत है। इस लेख में, हम इस संकट की राजनीतिक अर्थव्यवस्था की पृष्ठभूमि की जांच करने की कोशिश करेंगे।
  • Chamba Tunnel
    सीमा शर्मा
    जाने-माने पर्यावरणविद् की चार धाम परियोजना को लेकर ख़तरे की चेतावनी
    01 Mar 2022
    रवि चोपड़ा के मुताबिक़, अस्थिर ढलान, मिट्टी के कटाव और अनुक्रमित कार्बन(sequestered carbon) में हो रहे नुक़सान में बढ़ोत्तरी हुई है।
  • UP Election
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश चुनाव: 'कमंडल' पूरी तरीके से फ़ेल: विजय कृष्ण
    28 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव में इन दिनों सत्ताधारी भाजपा जनता पार्टी के राज्य बिगड़ते जातीय समीकरणों पर काफी चर्चा चल रही है. विशेषज्ञों के अनुसार जिन जातीय समीकरणों ने भाजपा को 2017 में सत्ता दिलाने में…
  • Manipur Elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    मणिपुर चुनावः जहां मतदाता को डर है बोलने से, AFSPA और पानी संकट पर भी चुप्पी
    28 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने नौजवानों की राजनीतिक आकांक्षाओं और उम्मीदों को टटोला, साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता ओनिल से जाना पानी संकट और ड्रग्स पर भाजपा की चुप्पी का सबब। साथ ही भारत…
  • Modi
    सोनिया यादव
    काशी में पीएम मोदी ने 'राजनीतिक गिरावट' की कही बात, लेकिन भूल गए ख़ुद के विवादित बोल
    28 Feb 2022
    चुनावी रैलियों में पीएम मोदी ने भले ही बीजेपी के स्टार प्रचारक के तौर पर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों को ख़ुश किया होगा, लेकिन एक पीएम के तौर पर वो इस पद की गरिमा को गिराते ही नज़र आते…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License