NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
गाज़ा में नाकाबंदी समाप्त करने की मांग कर रहे सैकड़ों फ़िलीस्तीनी इज़रायली हमलों में घायल
शनिवार को इसी तरह के विरोध प्रदर्शन पर इज़रायल के हमले के बाद बुधवार को प्रदर्शन किया गया था जिसमें एक फ़िलिस्तीनी की मौत हो गई थी और एक 13 साल के बच्चे सहित कई अन्य घायल हो गए थे।
पीपल्स डिस्पैच
26 Aug 2021
गाज़ा में नाकाबंदी समाप्त करने की मांग कर रहे सैकड़ों फ़िलीस्तीनी इज़रायली हमलों में घायल

इजरायली सेना ने बुधवार 25 अगस्त को गाजा के कब्जे वाले फिलीस्तीनी क्षेत्र के साथ अपनी सीमाओं पर विरोध कर रहे सैकड़ों फिलिस्तीनियों को तितर-बितर करने के लिए भारी बल का इस्तेमाल किया। दक्षिणी गाजा में फिलिस्तीनी इजरायल की नाकाबंदी को समाप्त करने की मांग करते हुए खास यूनिस के पास इजरायल की सीमाओं के पास इकट्ठा हुए थे।

इज़रायल ने 2006 से गाजा पर सख्त भूमि, समुद्र और हवाई नाकाबंदी लगाई है जिससे दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक इस क्षेत्र के दो मिलियन से अधिक निवासियों को रोजमर्रा की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन परेशानियों ने संयुक्त राष्ट्र को इसे "दुनिया की सबसे बड़ी खुली हवा वाला जेल" कहने को मजबूर कर दिया।

इजरायली सेना ने स्वीकार किया कि उसने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे और गोलियां चलाई। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, प्रदर्शनकारियों पर इजरायल के हमलों में कम से कम 14 फिलिस्तीनी घायल हो गए। इन चौदह घायलों में से पांच लोग गोलियों से घायल हुए हैं।

शनिवार को इसी तरह के विरोध प्रदर्शनों पर इजरायल के हमले के बाद बुधवार को विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। शनिवार के विरोध प्रदर्शन के दौरान इजरायली बलों ने दमनात्मक कार्रवाई करते हुए कम से कम 40 फिलिस्तीनियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसमें एक 13 साल का लड़का भी शामिल था। इस लड़के के सिर में गोली लगी थी और वह अभी भी गंभीर है। ओसामा दूजी नाम के एक और 32 वर्षीय प्रदर्शनकारी जिसे हमास ने अपना सदस्य होने का दावा किया था उसकी बुधवार को एक अस्पताल में मौत हो गई।

इस नाकाबंदी ने बढ़ती गरीबी और बेरोजगारी के साथ साथ गाजा की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया। पिछले साल यूएनसीएटीडी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस नाकाबंदी में गाजा को 16.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ जो कि इसकी कुल अर्थव्यवस्था का कम से कम छह गुना है। इसमें कहा गया है कि गाजा में बेरोजगारी दर लगभग 50% है और इसकी आधी से अधिक आबादी जो गरीबी में जीने को मजबूर हैं वे जीवित रहने के लिए सहायता पर निर्भर हैं।

इस क्षेत्र के अंदर बार-बार इजरायल के हवाई हमलों ने नागरिक बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया है जिससे बड़ी संख्या में गाज़ावासी अस्थायी आश्रयों में रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। बिजली और पानी की आपूर्ति और स्वच्छता जैसी सार्वजनिक सुविधाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं और कुछ क्षेत्रों में कई दिनों से बिजली नहीं है।

मई में गाजा के अंदर हालिया 11 दिनों के इजरायली हमले में करीब 250 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और लगभग 2,000 लोग घायल हो गए और हजारों लोग इजरायली हमलावरों द्वारा नागरिक आवासीय क्षेत्रों को जानबूझकर निशाना बनाने के कारण बेघर हो गए। इज़रायल का दावा है कि उन क्षेत्रों का उपयोग हमास द्वारा इज़रायल के खिलाफ आक्रामक अभियानों के लिए किया जाता है, जिसे हमास ने इनकार किया है और नागरिक बुनियादी ढांचे पर इजरायली बमबारी को "सामूहिक दंड" की कार्रवाई करार दिया है।

Gaza
Israel
Palestine

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार


बाकी खबरें

  • yogi
    रोहित घोष
    यूपी चुनाव: योगी आदित्यनाथ बार-बार  क्यों कर रहे हैं 'डबल इंजन की सरकार' के वाक्यांश का इस्तेमाल?
    25 Feb 2022
    दोनों नेताओं के बीच स्पष्ट मतभेदों के बावजूद योगी आदित्यनाथ नरेंद्र मोदी के नाम का इसतेमाल करने के लिए बाध्य हैं, क्योंकि उन्हें मालूम है कि नरेंद्र मोदी अब भी जनता के बीच लोकप्रिय हैं, जबकि योगी…
  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    खोज ख़बर, युद्ध और दांवः Ukraine पर हमला और UP का आवारा पशु से गरमाया चुनाव
    24 Feb 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने Ukraine पर Russia द्वारा हमले से अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति की हार पर चर्चा की। साथ ही, Uttar Pradesh चुनावों में आवारा पशु, नौकरी के सवालों पर केंद्रित होती…
  • UP Elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव 2022 : आवारा पशु हैं एक बड़ा मुद्दा
    24 Feb 2022
    न्यूज़क्लिक के इस ख़ास इंटरव्यू में वरिष्ठ पत्रकार परंजॉय गुहा ठाकुरता ने सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता डॉ संदीप पांडे से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। डॉ पांडेय ने…
  • russia ukrain
    अजय कुमार
    अमेरिकी लालच से पैदा हुआ रूस और यूक्रेन का तनाव, दुनिया पर क्या असर डाल सकता है?
    24 Feb 2022
    अमेरिका के लालच से पैदा हुआ रूस और यूक्रेन का तनाव अगर बहुत लंबे समय तक चलता रहा तो दुनिया के बहुत से मुल्कों में आम लोगों के जीवन जीने की लागत बहुत महँगी हो जाएगी।
  • Tribal Migrant Workers
    काशिफ काकवी
    मध्य प्रदेश के जनजातीय प्रवासी मज़दूरों के शोषण और यौन उत्पीड़न की कहानी
    24 Feb 2022
    गन्ना काटने वाले 300 मज़दूरों को महाराष्ट्र और कर्नाटक की मिलों से रिहा करवाया गया। इनमें से कई महिलाओं का यौन शोषण किया गया था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License