NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
न्यूजीलैंड
भारत vs न्यूज़ीलैंड क्रिकेट: भारत के सामने क्लीन स्वीप से बचने की चुनौती
विश्व कप से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए बहुत बुरा दौर चल रहा है, न्यूज़ीलैंड से लगातार चार मैच हारने के बाद अब टीम इंडिया के सामने पांचवे और आखिरी मैच में सम्मान बचाने की चुनौती होगी।
भाषा
23 Feb 2022
भारत vs न्यूज़ीलैंड क्रिकेट: भारत के सामने क्लीन स्वीप से बचने की चुनौती

मिताली राज की पलटन को जिन मैदानों पर वर्ल्ड कप  खेलना है, उन्हीं पर ICC इवेंट के शुरू होने से पहले उनका हाल बुरा है। वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज खेल रही भारतीय महिला टीम को लगातार हार से दो चार होना पड़ रहा है। 5 वनडे मैचों की सीरीज के 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं, लेकिन अब तक एक मुकाबला भी भारतीय टीम जीत नहीं पाई है। 5 वनडे की सीरीज में भारतीय टीम 0-4 से पीछे है। मतलब सीरीज तो गंवा ही चुकी है अब क्लीन स्वीप होने की कगार पर है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे क्वींसटाउन में खेला गया था।

लागातार चार हार के बाद अब भारतीय टीम के सामने खुद का क्लीन स्वीप रोकने की चुनौती होगी, साथ आत्मसम्मान का भी मुकाबला होगा। जिसमें भारतीय टीम को सबसे ज्यादा अपनी गेंदबाज़ी पर ध्यान देने की ज़रूरत होगी। क्योंकि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे मुकाबले में बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन गेंदबाजी पूरी तरह बिखरी हुई नज़र आई है। आपको बताते चलें कि पिछले एक साल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ये चौथी श्रृंखला गंवाई है। इससे पहले भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ हार चुकी है।

लगातार हार से आहत कप्तान मिताली राज ने एक बयान दिया कि- ‘‘निश्चित तौर पर हम तेज़ और स्पिन आक्रमण को लेकर कुछ संयोजन आजमाने की कोशिश कर रहे हैं। गेंदबाजी आक्रमण विश्व कप से पहले चिंता का विषय है।’’हम इन खुले और हवादार मैदानों में परिस्थितियों से सामंजस्य बिठा रहे हैं। हमारी गेंदबाजी में निरंतरता का अभाव रहा।’’

खिलाड़ियों की बात करें तो स्पिन गेंदबाज़ी में सिर्फ दीप्ति शर्मा ने प्रभावित किया है, इसके अलावा तेज़ हो या स्पिन गेंदबाजी, दोनों ही विभाग में भारतीय टीम का प्रदर्शन शर्मनाक रहा है। वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष का प्रदर्शन भी ठीक-ठाक रहा है। उन्होंने दूसरे और चौथे वनडे में अर्धशतक जमाये और मिताली के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज है।

न्यूजीलैंड ने अब तक हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है। एमेलिया केर, सूजी बेट्स और एमी सैटरथवेट ने उसकी तरफ से बड़ी पारियां खेली हैं। एमेलिया और उनकी बहन जेस ने गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हें हेली जेन्सेन और सोफी डिवाइन का भी अच्छा साथ मिला है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: सबिनेनी मेघना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, मिताली राज(कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष(विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, सिमरन बहादुर, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, स्नेह राणा, मेघना सिंह, तानिया भाटिया, रेणुका सिंह, स्मृति मंधाना, झूलन गोस्वामी।

न्यूजीलैंड: सोफी डिवाइन, सूजी बेट्स, एमेलिया केर, एमी सैटरथवेट(कप्तान), मैडी ग्रीन, केटी मार्टिन (विकेटकीपर), हेली जेन्सेन, जेस केर, रोज़मेरी मैयर, फ्रैन जोनास, ली ताहुहू, लॉरेन डाउन, फ्रांसिस मैके, हन्ना रोवे।

CricketWorldCup
NewZeland
Women Cricket

Related Stories

क्रिकेट: नहीं रहे स्पिन के जादूगर

मिताली 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर बनी


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,568 नए मामले, 97 मरीज़ों की मौत 
    15 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.08 फ़ीसदी यानी 33 हज़ार 917 हो गयी है।
  • tree
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु के चाय बागान श्रमिकों को अच्छी चाय का एक प्याला भी मयस्सर नहीं
    15 Mar 2022
    मामूली वेतन, वन्यजीवों के हमलों, ख़राब स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य कारणों ने बड़ी संख्या में चाय बागान श्रमिकों को काम छोड़ने और मैदानी इलाक़ों में पलायन करने पर मजबूर कर दिया है।
  • नतालिया मार्क्वेस
    अमेरिका में रूस विरोधी उन्माद: किसका हित सध रहा है?
    15 Mar 2022
    संयुक्त राज्य अमेरिका का अपनी कार्रवाइयों के सिलसिले में सहमति बनाने को लेकर युद्ध उन्माद की आड़ में चालू पूर्वाग्रहों को बढ़ाने का एक लंबा इतिहास रहा है।
  • डॉ. राजू पाण्डेय
    डिजिटल फाइनेंस: कैशलेस होती दुनिया में बढ़ते फ़्रॉड, मुश्किलें भी आसानी भी..
    15 Mar 2022
    हर साल 15 मार्च के दिन विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष कंज़्यूमर इंटरनेशनल के 100 देशों में फैले हुए 200 कंज़्यूमर समूहों ने "फेयर डिजिटल फाइनेंस" को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की थीम…
  •  Scheme Workers
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्यों आंदोलन की राह पर हैं स्कीम वर्कर्स?
    14 Mar 2022
    हज़ारों की संख्या में स्कीम वर्कर्स 15 मार्च यानि कल संसद मार्च करेंगी। आखिर क्यों हैं वे आंदोलनरत ? जानने के लिए न्यूज़क्लिक ने बात की AR Sindhu से।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License