NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अब निशाने पर अनुराग और तापसी?, विपक्ष ने कहा- असहमति की आवाज़ दबाने की कोशिश
आज मुंबई और पुणे में फ़िल्मकार अनुराग कश्यप, अभिनेत्री तापसी पन्नू और अन्य के परिसरों पर आयकर विभाग ने छापेमारी कर पूछताछ की है। ये दोनों सेलिब्रिटी सरकार के ख़िलाफ़ खुलकर अपनी बात रखते रहे हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
03 Mar 2021
Bj

मुंबई/नयी दिल्ली:  आयकर विभाग ने बुधवार को अनुराग कश्यप समेत कुछ फिल्मकारों से संबंधित परिसरों, रिलायंस एंटरटेनमेंट समूह के सीईओ शिभाशिष सरकार और अभिनेत्री तापसी पन्नू के परिसरों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स कश्यप ने शुरू किया था, जिसे अब बंद कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई तथा पुणे में 30 से अधिक स्थानों पर छापे मारे गए। सेलिब्रिटी ऐंड टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी क्वान के कुछ अधिकारियों के यहां भी छापे मारे गए हैं।

छापेमारी की कार्रवाई फैंटम फिल्म्स और इसके प्रमोटर रहे कश्यप, निर्देशक-निर्माता विक्रमादित्य मोटवाने, निर्माता विकास बहल और निर्माता-वितरक मधु मैंटेना के खिलाफ कथित कर चोरी की जांच के सिलसिले में की गई। फैंटम फिल्म्स को 2018 में बंद कर दिया गया था।

सूत्रों के नाम पर दावा किया जा रहा है कि इन संस्थानों के बीच हुए कुछ लेन-देन विभाग की नजर में थे और कर चोरी के आरोपों की जांच को आगे बढ़ाने के लिए सबूत एकत्रित करने के लिए यह कार्रवाई की गई।

फैंटम फिल्म्स की स्थापना 2011 में हुई थी और इसके बैनर तले लुटेरा, क्वीन, अग्ली, एनएच-10, मसान और उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों का निर्माण हुआ।

बाद में कश्यप ने नई प्रोडक्शन कंपनी ‘गुड बैड फिल्म्स’ शुरू की जबकि मोटवाने ने आंदोलन फिल्म्स शुरू की।

मैंटेना क्वान के को-प्रमोटर थे, उनके खिलाफ भी छापेमारी की कार्रवाई की गई।

आयकर विभाग का छापा कश्यप, पन्नू की आवाज दबाने की कोशिश : एनसीपी

मुंबई, तीन मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने बुधवार को कहा कि फिल्मकार अनुराग कश्यप और अदाकारा तापसी पन्नू के परिसरों पर आयकर विभाग के छापे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ बोलने वालों की आवाज दबाने का प्रयास है।

मंत्री ने दक्षिण मुंबई में विधान भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार के खिलाफ रुख अपनाने वालों और शासन की नीतियों के विरूद्ध बोलने वालों के खिलाफ ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अनुराग कश्यप और पन्नू के परिसरों पर छापेमारी की गयी। दोनों नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे थे।’’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मुख्य प्रवक्ता मलिक ने कहा, ‘‘यह कार्रवाई उनकी आवाज को दबाने का प्रयास है।’’

IT Raids
Anurag kashyap
Taapsee Pannu
phantom films
Reliance Entertainment
Farm Laws

Related Stories

युद्ध, खाद्यान्न और औपनिवेशीकरण

किसान-आंदोलन के पुनर्जीवन की तैयारियां तेज़

लखीमपुर खीरी कांड में एक और अहम गवाह पर हमले की खबर  

विभाजनकारी चंडीगढ़ मुद्दे का सच और केंद्र की विनाशकारी मंशा

किसान आंदोलन: मुस्तैदी से करनी होगी अपनी 'जीत' की रक्षा

सावधान: यूं ही नहीं जारी की है अनिल घनवट ने 'कृषि सुधार' के लिए 'सुप्रीम कमेटी' की रिपोर्ट 

पंजाब में आप की जीत के बाद क्या होगा आगे का रास्ता?

राजस्थान: अलग कृषि बजट किसानों के संघर्ष की जीत है या फिर चुनावी हथियार?

क्या यह मोदी लहर के ख़ात्मे की शुरूआत है?

शिरोमणि अकाली दल: क्या यह कभी गौरवशाली रहे अतीत पर पर्दा डालने का वक़्त है?


बाकी खबरें

  • UP
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव: छठे चरण में मतदान कम, बवाल ज़्यादा
    04 Mar 2022
    छठे चरण के लिए पूर्वांचल की 57 सीटों पर मतदान हुए, जिसमें योगी आदित्यनाथ समेत तमाम दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। इस दौरान कई जगहों पर छोटी-मोटे बवाल भी देखने को मिले।
  • russia ukraine
    एपी
    रूसी बलों ने मुख्य परमाणु संयंत्र पर कब्जा किया : यूक्रेन
    04 Mar 2022
    यूक्रेन के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि देश में स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र में रूसी गोलाबारी से लगी आग पर काबू पा लिया गया है और इस संयंत्र पर रूसी बलों ने कब्जा कर लिया है।
  • Environment
    मो. इमरान खान
    पर्यावरण: चरम मौसमी घटनाओं में तेज़ी के मद्देनज़र विशेषज्ञों ने दी खतरे की चेतावनी 
    04 Mar 2022
    2021 में, चरम मौसमी घटनाओं के चलते महाराष्ट्र, ओडिशा और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में सबसे अधिक मौतें हुई हैं। 
  • online class
    सोनिया यादव
    लॉकडाउन में लड़कियां हुई शिक्षा से दूर, 67% नहीं ले पाईं ऑनलाइन क्लास : रिपोर्ट
    04 Mar 2022
    शहरी झुग्गियों में रहने वाली 67 प्रतिशत लड़कियां कोविड-19 महामारी के कारण शिक्षा से वंचित रहीं। इसके अलावा 10 से 18 साल के बीच की 68 प्रतिशत लड़कियों ने इन राज्यों में स्वास्थ्य और पोषण सुविधाएं पाने…
  • Bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्ट: जंगीपुर-ज़हूराबाद में आवारा पशु, बेरोज़गारी खा गई मोदी-योगी का प्रचार
    04 Mar 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बनारस से सटे ग़ाज़ीपुर इलाके की विधानसभाओं में टटोला मतदाताओं का मन। ग़रीब के पास राशन और छह हज़ार किसानी के पैसे तो भाजपा के पक्ष में बोलते हैं, लेकिन…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License