NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
सभी के लिए तत्काल मुफ्त टीकाकरण शुरू हो: येचुरी
‘‘जब तक ऑक्सीजन मुहैया नहीं कराई जाती और सामूहिक टीकाकरण युद्ध स्तर पर शुरू नहीं होता, तब तक मोदी सरकार की आपराधिक गलती और अधिक लोगों की जान लेगी।’’
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
01 May 2021
येचुरी

नयी दिल्ली: माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट से बाहर निकलने का एकमात्र तरीका तुरंत सभी का नि:शुल्क टीकाकरण अभियान शुरू किया जाना है। येचुरी ने साथ ही मांग की कि केंद्र सेंट्रल विस्टा परियोजना को त्याग दे और टीके खरीदे।

भारत में शनिवार, 1 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पहली बार 4 लाख से ज़्यादा यानि 4,01,993 नए मामले दर्ज किए गए है। इसके अलावा कोरोना से 24 घंटो में 3,523 मरीज़ों की मौत हुई है |  साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित क़रीब 3 लाख यानि 2,99,988 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 98,482 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में संक्रमण के मामलो की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 91 लाख 64 हज़ार 969 हो गयी है। जिनमें से 2 लाख 11 हज़ार 853 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में रिकवरी रेट घटकर 81.83 फ़ीसदी हो गया है, यानी कोरोना से पीड़ित 1 करोड़ 56 लाख 84 हज़ार 406 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और इसी के साथ देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 17.05 फ़ीसदी यानी 32 लाख 68 हज़ार 710 हो गयी है।

येचुरी ने ट्वीट किया, ‘‘तुरंत सभी का नि:शुल्क टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करें।’’

माकपा नेता ने कहा, ‘‘35,000 करोड़ रुपये के बजटीय आवंटन को खर्च करें। 20,000 करोड़ रुपये की सेंट्रल विस्टा परियोजना छोड़ें और टीका खरीदें। टीके खरीदने के लिए पीएम केयर्स राशि का उपयोग करें। सभी के लिए टीके।’’

बृहस्पतिवार रात को येचुरी ने कोरोना वायरस महामारी को स्वतंत्रता के बाद से "सबसे खराब" मानवीय स्वास्थ्य संकट करार दिया था।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जब तक ऑक्सीजन मुहैया नहीं कराई जाती और सामूहिक टीकाकरण युद्ध स्तर पर शुरू नहीं होता, तब तक मोदी सरकार की आपराधिक गलती और अधिक लोगों की जान लेगी।’’
आपको बता दें माकपा के छात्र इकाई और यूथ विंग भी इसी मांग को लेकर 30 अप्रैल को  विरोध जता चूका है।  उन्होंने इसको लेकर देशभर में विकेन्द्रित ढंग से प्रदर्शन का आयोजन किया।  जबकि आज यानि एक मई को देशभर के सेंट्रल ट्रेड यूनियन भी मुफ़्त वैक्सीन  लेकर अपना विरोध जता रहे है।  

Sitaram yechury
COVID-19
corona vaccine
Covid Vaccination

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • club house
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बुल्ली और सुल्ली डील के बाद ‘क्लब हाउस चैट’ का मामला, हरियाणा से तीन आरोपी गिरफ़्तार
    21 Jan 2022
    देश में नफ़रतों का दौर जारी है, बुल्ली और सुल्ली ऐप के बाद ‘क्लब हाउस चैट’ का मामला सामने आया है। जिस अब गिरफ़्तारी भी हुई है।
  • amar jawan jyoti
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    अमर जवान ज्योति को राष्ट्रीय समर स्मारक की लौ में मिलाने पर पूर्व सैनिकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
    21 Jan 2022
    पूर्व एयर वाइस मार्शल मनमोहन बहादुर ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री को टैग करते हुए उनसे इस आदेश को रद्द करने की अपील की।
  •  George Floyd
    एपी
    जॉर्ज फ्लॉयड हत्या मामले की सुनवाई करने वाले अधिकतर न्यायाधीश श्वेत
    21 Jan 2022
    इन निर्णायकों का चयन पुलिस अधिकारियों टोउ थाओ, थॉमस लेन और जे क्वेंग से संबंधित मामले की सुनवाई के संबंध में किया गया है। 
  • amar jwan
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    अमर जवान ज्योति को बुझाने का मतलब इतिहास को मिटाना है: कांग्रेस
    21 Jan 2022
    राष्ट्रीय राजधानी में इंडिया गेट पर पिछले 50 साल से जल रही अमर जवान ज्योति का शुक्रवार को राष्ट्रीय समर स्मारक पर जल रही लौ में विलय किया जाएगा। 
  • bjp
    भाषा
    संभल में भाजपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
    21 Jan 2022
    पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि असमोली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह रिंकू और 50 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता और कोविड-19 दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के आरोप…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License