NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
5 साल के कामकाज में महंगाई और मज़दूरी के मोर्चे पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह से फेल!
उत्तर प्रदेश और पंजाब में 5 साल में रोजगार पहले से भी कम हुआ है। बेरोजगारी बढ़ी है। महंगाई बढ़ी है। कमाई कम हुई है।
अजय कुमार
18 Jan 2022
up elections
Image courtesy : NewsBytes

सरकारों ने अगर 5 साल में ढंग से काम किया होता तो सरकारों को मीडिया का गला दबाने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर मीडिया का गला नहीं दबाया जाता तो मीडिया लोगों के सामने चुनावी दांव पेच से ज्यादा 5 साल का कामकाज पेश करती। लोगों को बताती कि जिस सरकार को उसने चुन कर भेजा था, उस सरकार ने 5 साल में लोगों की जिंदगी को आसान बनाया है या पहले से ज्यादा मुश्किल बनाया है। लेकिन यह सब नहीं होता है। क्योंकि नेताओं ने सरकार वोट के दम पर तो बनाई होती है, लेकिन चुनाव पैसे के दम पर लड़ा होता है। पैसे के दम पर चुनाव लड़ने का मतलब यह है कि मीडिया के जरिए वैसा माहौल बनाया जाता है जिससे लोग झूठ के भंवर में गोता लगाते रहें, सच से दूर रहें और नेताओं पर पैसा लगाने वाले कॉरपोरेट या धन्ना सेठ अपनी कमाई करते रहे।

अगर ऐसा ना होता तो ऑक्सफैम की रिपोर्ट यह ना बताती कि भारत के सबसे अमीर मात्र 10 लोगों की कुल संपत्ति इतनी है जिससे पूरे देश की प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा का कुल खर्चा 25 वर्षों तक पूरा किया जा सकता है। 84% आबादी की आय कम हुई है। सबसे अमीर 10% लोगों के पास देश की 45% दौलत है। वहीं, देश की 50% गरीब आबादी के पास महज 6% दौलत है। ऑक्सफैम की रिपोर्ट यह ना कहती कि भारत की भयंकर गैर बराबरी को आर्थिक हिंसा की तरह देखना चाहिए।

इसी आधार पर पैसे से संचालित होने वाली राजनीतिक दांवपेच को छोड़कर 5 साल के कामकाज पर बात कर लेते हैं। महंगाई और दैनिक मजदूरी के हिसाब से उन राज्यों के पिछले 5 साल के कामकाज की तरफ देखते हैं, जहां पर चुनाव होने जा रहे हैं।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़े जरूरी पहलुओं पर हर साल हैंडबुक ऑफ़ स्टैटिसटिक्स ऑफ इंडियन स्टेट  के नाम से एक रिपोर्ट प्रकाशित करती है. साल 2020 -21 की रिपोर्ट को आधार बनाकर  वरिष्ठ आर्थिक पत्रकार उदित मिश्रा ने महंगाई और दैनिक मजदूरी के आंकड़े पेश किए हैं।

उन आंकड़ों के आधार पर  उत्तर प्रदेश का हाल देखिए। उत्तर प्रदेश की साल 2017 से लेकर 2021 तक 5 सालों के 3 सालों में खुदरा महंगाई दर 4% से ऊपर रही है। इस समय तकरीबन 6.1 फ़ीसदी के आसपास है। महंगाई दर के आंकड़े देखने के बाद हम यह भूल जाते हैं कि महंगाई का असर सब पर एक तरीके से नहीं पड़ता है। जिसकी  आमदनी ज्यादा होती है, उसे महंगाई का कम बोझ महसूस होता है। जिसकी आमदनी कम होती है उसे महंगाई क्या ज्यादा बोझ महसूस होता है। मतलब अगर उत्तर प्रदेश में किसी की आमदनी ₹₹6 लाख रुपए प्रति महीने है तो उसके लिए पिछले साल के मुकाबले इस साल तेल की कीमत में 6% का इजाफा हो जाए तो ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा. मगर किसी की आमदनी 20 से 25 हजार है तो उसके लिए महंगाई बहुत घातक साबित होगी. उत्तर प्रदेश की हकीकत तो सबसे ज्यादा घातक इसलिए है क्योंकि यहां औसत वार्षिक आमदनी 40000 के आसपास है. यानी उत्तर प्रदेश का एक व्यक्ति औसतन महीने में ₹4 हज़ार के आस पास कमाता होग। उसके लिए आटा दाल चावल तेल की कीमत में ₹1 की बढ़ोतरी भी घातक है. ऐसी ढेर सारे लोगों से मिलकर उत्तर प्रदेश बनता है. तो उनके बारे में सोचिए कि ऐसे ढेर सारे लोगों पर महंगाई का क्या असर पड़ता होगा?

अब उत्तर प्रदेश के दैनिक मजदूरी के आंकड़े देख लेते हैं जिससे बात ठीक से पुख्ता हो पाए कि कैसे पिछले 5 साल में सरकार महंगाई और मजदूरी के मोर्चे पर फेल साबित हुई है। सबसे पहली बात तो यह है कि उत्तर प्रदेश का लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट 32% के आसपास है। जो योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने से पहले 38% के आसपास हुआ करता था। पूरे भारत के लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट 40% से कम है। पूरी दुनिया के औसत लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट 57% से कम है। यानी उत्तर प्रदेश की बहुत बड़ी आबादी बेरोजगारी में जी रही है। जिसके पास रोजगार नहीं है। फिर भी दैनिक मजदूरी के हिसाब से देखें तो गैर कृषि क्षेत्र में लगा हुआ एक मजदूर साल 2017 में एक दिन काम करके ₹212 कमाता था। अब उसकी दैनिक मजदूरी 2021 में बढकर ₹285 तक पहुंची है। कृषि क्षेत्र में काम कर रहा मजदूर साल 2017 में प्रतिदिन औसतन ₹212 कमाता था 5 साल बाद उसकी दैनिक मजदूरी बढ़कर औसतन ₹275 हुई है। कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम करने वाला मजदूर साल 2017 में ₹270 प्रतिदिन काम आता था उसकी दैनिक मजदूरी बढ़कर के 314 रुपए हुई है।

दैनिक मजदूरी का मतलब यह हुआ कि उसे महीने में 30 दिन काम नहीं मिलता होगा। मुश्किल से 15 से 20 दिन का मिलता होगा। कोरोना जोड़ लीजिए तो हालात और अधिक खराब। इसके बाद उत्तर प्रदेश की महंगाई और दैनिक मजदूरी को जोड़कर महसूस कीजिए तो आपको दिखेगा कि मोदी और योगी का हिंदुत्व का सारा किला आम लोगों के लिए सिवाय झूठ के और कुछ नहीं है। जिस दर से महंगाई बढ़ी है उस दर से मजदूरी नहीं बढ़ी है। मजदूरी अगर बड़ी भी है तो इतनी बड़ी है कि वह जीवन के परेशानियों को थोड़ी भी राहत ना दे पाए।

अब उत्तर प्रदेश के बाद पंजाब पर आइए। पंजाब की खुदरा महंगाई दर पिछले सालों से 5% के ऊपर रही है। पिछले 5 सालों के 3 सालों में 4% से ऊपर रही है। पंजाब की प्रति व्यक्ति आमदनी एक लाख 30 हजार के आसपास है। यानी यहां भी महंगाई की मार पड़ी होगी लेकिन उत्तर प्रदेश से कम पड़ी होगी। वजह यह कि आमदनी के मामले में पंजाब की प्रति व्यक्ति आय उत्तर प्रदेश से काफी अच्छी है। लेकिन पंजाब के रोजगार दर के हिसाब से देखने पर पंजाब की हालत भी खराब दिखती है। पिछले 5 साल के बाद पंजाब का लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट कम हुआ है। पिछले 5 साल के मुकाबल 3 लाख नौकरियां कम हुई है। यानी पंजाब में भी बहुत बड़ी आबादी बेरोजगार है। दैनिक मजदूरी के हिसाब से देखा जाए तो कृषि क्षेत्र में 1 दिन की मजदूरी पिछले 5 साल में ₹317 से बढ़कर ₹357 तक पहुंची है। कंस्ट्रक्शन वर्क 5 साल पहले पंजाब में 1 दिन में ₹338 कमाता था अब उसकी कमाई बढ़कर ₹382 पर पहुंच गई है।

पंजाब की स्थिति उत्तर प्रदेश से अच्छी है। लेकिन इतनी अच्छी नहीं कि कहा जाए कि पंजाब का बहुत बड़ा वर्ग महंगाई को झेल लेता होगा। ₹357 प्रतिदिन के हिसाब से महीने में 20 दिन के काम के लिए जितनी कमाई होगी, वह उत्तर प्रदेश से अधिक तो होगी, लेकिन इतनी नहीं होगी कि यह कहा जाए कि पंजाब का आम आदमी खुशहाली में जीता होगा। कमोबेश यही हाल गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड का भी है जिन राज्यों के विश्लेषण के लिए पूरे आंकड़े मौजूद नहीं है। लेकिन जितने आंकड़े मौजूद हैं, वह बताते हैं कि वहां भी आम आदमी की स्थिति 5 साल में बेहतर नहीं हुई है।

Uttar pradesh
UP Assembly Elections 2022
Yogi Adityanath
yogi government
BJP
Narendra modi
Inflation
unemployment
UP Law And Order

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

डरावना आर्थिक संकट: न तो ख़रीदने की ताक़त, न कोई नौकरी, और उस पर बढ़ती कीमतें

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है


बाकी खबरें

  • सुहित के सेन
    हिन्दू दक्षिणपंथ द्वारा नफरत फैलाने से सांप्रदायिक संकेतों वाली राजनीति बढ़ जाती है  
    08 Apr 2022
    पत्रकारों और अल्पसंख्यकों पर हमले और भाजपा सरकारों के बदतर शासन के रिकॉर्ड दोनों एक दूसरे के पूरक हैं।
  • लाल बहादुर सिंह
    MSP पर लड़ने के सिवा किसानों के पास रास्ता ही क्या है?
    08 Apr 2022
    एक ओर किसान आंदोलन की नई हलचलों का दौर शुरू हो रहा है, दूसरी ओर उसके ख़िलाफ़ साज़िशों का जाल भी बुना जा रहा है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मिड-डे-मील में लापरवाहीः बिहार के बाद राजस्थान में खाने के बाद 22 बच्चे बीमार
    08 Apr 2022
    मिड-डे-मील योजना में लापरवाही से बच्चों के बीमार पड़ने की ख़बरें अक्सर आती रही हैं। ताज़ा मामला राजस्थान का है जहां इस भोजन के करने के बाद 22 बच्चों के बीमार होने की बात सामने आई है।
  • रवि शंकर दुबे
    यूपी एमएलसी चुनाव: भाजपा-सपा की सीधी टक्कर
    08 Apr 2022
    उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव भी बेहद दिलचस्प होने वाले हैं, क्योंकि ज्यादातर सीटों पर भाजपा-सपा के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है तो कहीं-कहीं बाहुबलियों के करीबी अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं।
  • मार्को फर्नांडेज़
    चीन और लैटिन अमेरिका के गहरे होते संबंधों पर बनी है अमेरिका की नज़र
    08 Apr 2022
    अमेरिकी में विदेश नीति के विशेषज्ञ लैटिन अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते आर्थिक संबंधों को लेकर सतर्क हो गए हैं, यह भावना आने वाले वक़्त में और भी तेज़ होगी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License