NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
बिहार में पहली किसान महापंचायत की तैयारी  ज़ोर-शोर से शुरू
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के साथ-साथ बलबीर सिंह राजेवाल और दर्शन पाल सिंह जैसे बड़े नेता भी इस किसान महापंचायत में शिरकत करेंगे।
मोहम्मद इमरान खान
12 Mar 2021
बिहार में पहली किसान महापंचायत की तैयारी  ज़ोर-शोर से शुरू
फाइल फोटो

पटना : विवादित तीन केंद्रीय कृषि कानूनों और  पेट्रोल, डीजल एवं खाद्य तेल के बढ़े दामों के विरोध में किसानों के जारी प्रदर्शनों को मिल रहे जन समर्थन के बीच  बिहार में 25 मार्च को पहली ‘किसान महापंचायत’ होने जा रही है।

बिहार में लंबे समय से इसका इंतजार था। इस किसान महापंचायत का आयोजन रोहतास जिले में किया जाएगा।  इसे भारतीय किसान यूनियन (भाकियू)  के नेता राकेश टिकैत संबोधित करेंगे। इसका आयोजन भारतीय किसान संगठन समन्वय समिति और संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में किया जा रहा है,  जो  भारत के 40 किसान संगठनों का एक संयुक्त मोर्चा है।

केंद्रीय कृषि कानूनों के पारित होने के बाद पिछले वर्ष से इसके विरोध में नई दिल्ली में जारी प्रदर्शनों के बीच राकेश टिकैत की यह पहली बिहार यात्रा होगी।  टिकैत के अलावा, दो अन्य बड़े किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल और दर्शनपाल सिंह भी इस किसान महापंचायत में भाग लेंगे।

किसान नेता उमाशंकर सरकार के मुताबिक इस महापंचायत की तैयारी के लिए किसानों को लामबंद करने का अभियान शुरू  कर दिया गया है, इसलिए कि यह महापंचायत  किसानों की संगठित शक्ति को प्रदर्शित करेगी।  इस महापंचायत में किसानों, युवकों, छात्रों एवं पड़ोस के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। बिहार में रोहतास और कैमूर जिले के सूखा पीड़ित क्षेत्र होने के बावजूद इन्हें ‘धान के कटोरे’ के रूप में जाना जाता है।

राष्ट्रीय किसान मोर्चा,  किसान महासंघ, किसान मजदूर संगठन,  भारतीय किसान मंच, और राष्ट्रीय किसान संगम जैसे अनेक किसान संस्थाएं इस महापंचायत में शामिल हैं। रोहतास जिले के बाद किसान महापंचायत बिहार के अन्य जिलों में भी होगी।  सरकार ने बताया, “हम निश्चित रूप से किसानों में जागरूकता लाने और उनके समर्थन के लिए जल्द ही राज्य के अन्य जिलों की शिनाख्त कर, वहां महापंचायत करेंगे।" 

दूसरे  राज्यों के विपरीत,  बिहार में किसान महापंचायत  धान और गेहूं के साथ मक्का एवं दालों के लिए भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने की  मांग पर विशेष  जोर देगी, जो इस  राज्य के किसानों की बड़ी पुरानी मांग है। 

बिहार में विरोधी महागठबंधन ने किसान कानूनों के खिलाफ  पिछले महीने कई प्रदर्शन किये हैं। यह तथ्य है कि बिहार की 12 करोड़ आबादी में से  लगभग दो तिहाई   अपने गुजारे के लिए खेती पर आश्रित है। इनमें अधिकतर  सरकारी आंकड़ों में लघु एवं सीमांत किसान हैं।  इसके अलावा,  राज्य की  खेतीवाड़ी से जुड़ी हुई दो तिहाई से ज्यादा गतिविधियां पूरी तरह बरसात पर निर्भर हैं। 

विपक्षी पार्टियों के अलावा,  पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने भी केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया था।  इस पार्टी ने इन कानूनों  से किसानों को होने वाले नुकसान के बारे में आगाह करने के लिए किसान चौपालों  का भी आयोजन किया था और उसने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों की तरह ही बिहार में भी किसानों का राज्यव्यापी प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। 

यह वास्तविकता है कि खेती बिहार की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सरकारी आंकड़ों के ही मुताबिक  कृषि क्षेत्र पर 81 फीसदी कार्यबल निर्भर है और राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में इसका योगदान  लगभग 42 फ़ीसदी है।

विरोधी नेताओं ने कहा कि  आज से 14 वर्ष पहले (2006 में)  सरकार द्वारा कृषि उत्पाद विपणन समिति  के विघटित कर दिए जाने के बाद से बिहार में किसान असहाय हो गए हैं।

वामपंथी पार्टियों के सभी 16 विधायकों, जिनमें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी लेनिनवादी/माले) के 12 विधायक, सीपीआईएम और सीपीआई के दो-दो विधायक शामिल हैं, ने  बजट सत्र के दौरान विधानसभा के अंदर और बाहर इन तीनों केंद्रीय कृषि कानून के विरोध में अपना प्रदर्शन किया था। सदन में किसानों के प्रदर्शन का मामला राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस के विधायकों ने उठाया था।

पिछले महीने,  किसानों के मसले को लेकर विपक्षी पार्टियों ने सदन का बहिष्कार किया था।  इन विपक्षी दलों के  विधायकों ने किसान मसले पर सदन में चर्चा कराए जाने के लिए  कार्य स्थगन प्रस्ताव विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा को दिया था,  जिसे  खारिज कर दिया गया। इसी के विरोध में  उन विपक्षी विधायकों ने सदन का बहिष्कार किया था। 

बिहार के विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव ने  किसानों की मांगों के समर्थन में  पिछले महीने बजट सत्र के दौरान अपने आवास से ट्रैक्टर  पर चढ़कर विधानसभा पहुंचे थे।  यह करते हुए,  तेजस्वी यादव ने  यह संकेत दिया कि विरोधी महागठबंधन  केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध जारी रखेगा और इस मुद्दे पर वह किसानों का समर्थन करेगा। 

अंग्रेज़ी में प्रकाशित मूल आलेख को पढ़ने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें

In High Spirits, Preparations Begin in Bihar for First Kisan Mahapanchayat

Bihar
Kisan Mahapanchayat
rakesh tikait
Sanyukt Kisan Morcha
Rohtas
farmers protest

Related Stories

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

पटना : जीएनएम विरोध को लेकर दो नर्सों का तबादला, हॉस्टल ख़ाली करने के आदेश

बिहार: 6 दलित बच्चियों के ज़हर खाने का मुद्दा ऐपवा ने उठाया, अंबेडकर जयंती पर राज्यव्यापी विरोध दिवस मनाया

बिहार: विधानसभा स्पीकर और नीतीश सरकार की मनमानी के ख़िलाफ़ भाकपा माले का राज्यव्यापी विरोध

बिहार में आम हड़ताल का दिखा असर, किसान-मज़दूर-कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता

झारखंड: नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज विरोधी जन सत्याग्रह जारी, संकल्प दिवस में शामिल हुए राकेश टिकैत

पटना: विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त सीटों को भरने के लिए 'रोज़गार अधिकार महासम्मेलन'

बिहार बजट सत्र: विधानसभा में उठा शिक्षकों और अन्य सरकारी पदों पर भर्ती का मामला 


बाकी खबरें

  • बिहार में ज़िला व अनुमंडलीय अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार में ज़िला व अनुमंडलीय अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी
    18 May 2022
    ज़िला अस्पतालों में डॉक्टरों के लिए स्वीकृत पद 1872 हैं, जिनमें 1204 डॉक्टर ही पदस्थापित हैं, जबकि 668 पद खाली हैं। अनुमंडल अस्पतालों में 1595 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 547 ही पदस्थापित हैं, जबकि 1048…
  • heat
    मोहम्मद इमरान खान
    लू का कहर: विशेषज्ञों ने कहा झुलसाती गर्मी से निबटने की योजनाओं पर अमल करे सरकार
    18 May 2022
    उत्तर भारत के कई-कई शहरों में 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पारा चढ़ने के दो दिन बाद, विशेषज्ञ जलवायु परिवर्तन के चलते पड़ रही प्रचंड गर्मी की मार से आम लोगों के बचाव के लिए सरकार पर जोर दे रहे हैं।
  • hardik
    रवि शंकर दुबे
    हार्दिक पटेल का अगला राजनीतिक ठिकाना... भाजपा या AAP?
    18 May 2022
    गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। हार्दिक पटेल ने पार्टी पर तमाम आरोप मढ़ते हुए इस्तीफा दे दिया है।
  • masjid
    अजय कुमार
    समझिये पूजा स्थल अधिनियम 1991 से जुड़ी सारी बारीकियां
    18 May 2022
    पूजा स्थल अधिनयम 1991 से जुड़ी सारी बारीकियां तब खुलकर सामने आती हैं जब इसके ख़िलाफ़ दायर की गयी याचिका से जुड़े सवालों का भी इस क़ानून के आधार पर जवाब दिया जाता है।  
  • PROTEST
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पंजाब: आप सरकार के ख़िलाफ़ किसानों ने खोला बड़ा मोर्चा, चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर डाला डेरा
    18 May 2022
    पंजाब के किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी में प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन राज्य की राजधानी जाने से रोके जाने के बाद वे मंगलवार से ही चंडीगढ़-मोहाली सीमा के पास धरने पर बैठ गए हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License