NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
अंतरराष्ट्रीय
भारत की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का ख़िताब जीता
संधू से पहले सिर्फ दो भारतीय महिलाओं ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है। अभिनेत्री सुष्मिता सेन को 1994 में और लारा दत्ता को 2000 में यह ताज पहनाया गया था।
भाषा
13 Dec 2021
Harnaaz Sandhu

यरुशलम: अभिनेत्री-मॉडल हरनाज संधू ने सोमवार को मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। इस प्रतियोगिता में 80 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था और भारत को 21 साल बाद इस प्रतियोगिता में जीत हासिल हुई है।

संधू से पहले सिर्फ दो भारतीय महिलाओं ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है। अभिनेत्री सुष्मिता सेन को 1994 में और लारा दत्ता को 2000 में यह ताज पहनाया गया था। अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता के इस 70वें संस्करण का आयोजन इजराइल के ईलात में किया गया, जिसमें 21 वर्षीय संधू को सफलता मिली।

चंडीगढ़ की मॉडल संधू लोक प्रशासन विषय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही हैं। उन्हें यह ताज इस प्रतियोगिता की 2020 की विजेता मेक्सिको की एंड्रिया मेजा ने पहनाया। पराग्वे की नादिया फेरेरा (22) दूसरे स्थान पर रहीं जबकि दक्षिण अफ्रीका की लालेला मसवाने (24) तीसरे स्थान पर रहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं ईश्वर, माता-पिता और मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन का आभार प्रकट करती हूं, जिन्होंने इस पूरी यात्रा में मेरा मार्गदर्शन किया और मेरी सहायता की।’’

संधू ने कहा, ‘‘ मेरी जीत की कामना और प्रार्थना करने वाले सभी लोगों को ढेर सारा प्यार। 21 साल बाद इस गौरवशाली ताज को भारत लाना गर्व का क्षण है।’’

इस प्रतियोगिता में अंतिम सवाल-जवाब चरण में संधू से पूछा गया था कि वर्तमान समय में युवा महिलाएं जो दबाव महसूस कर रही हैं, उससे निपटने के लिए वह उन्हें क्या सलाह देंगी।

इस पर उनका जवाब था, ‘‘ वर्तमान समय में युवा जिस बड़े दबाव का सामना कर रहे हैं, वह है खुद पर विश्वास करना। यह जानना कि आप अद्वितीय हैं और यही आपको सुंदर बनाता है। दूसरों के साथ खुद की तुलना करना बंद करें और दुनिया भर में हो रही महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बात करें। यही आपको समझने की जरूरत है। बाहर आएं और खुद के लिए बात करें क्योंकि आप ही अपनी जिंदगी के नेतृत्वकर्ता हैं, आप ही खुद की आवाज हैं। मैंने खुद पर भरोसा किया इसलिए आज मैं यहां खड़ी हूं।’’

उनके इस जवाब पर तालियां बजी। संधू ने सौंदर्य क्षेत्र में अपनी यात्रा की शुरुआत 2017 में की थी, जब उन्होंने टाइम्स फ्रेश फेस का अवॉर्ड जीता था। वह 17 साल की उम्र में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही थीँ। बाद में उन्होंने लीवा मिस दीवा यूनिवर्स 2021 का खिताब जीता।

संधू ‘यारा दियां पू बरन’ और ‘बाई जी कुट्टंगे’ जैसी कुछ पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। समारोह की मेजबानी स्टीव हार्वी कर रहे थे और अमेरिकी गायिका जो जो ने इस दौरान प्रस्तुति दी। चयन समिति में अभिनेत्री व मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 की विजेता उर्वशी रौतेला, अदामारी लोपेज, एडरियाना लीमा, चेस्ली क्रिस्ट, आयरिश मिटेनाएरा, लोरी हार्वी, मरियन रिवेरा और रेना सॉफर शामिल थीं।

Harnaaz Sandhu
Miss Universe 2021

Related Stories


बाकी खबरें

  • Hijab Verdict
    न्यूज़क्लिक टीम
    मुसलमानों को अलग थलग करता है Hijab Verdict
    17 Mar 2022
  • fb
    न्यूज़क्लिक टीम
    बीजेपी के चुनावी अभियान में नियमों को अनदेखा कर जमकर हुआ फेसबुक का इस्तेमाल
    17 Mar 2022
    गैर लाभकारी मीडिया संगठन टीआरसी के कुमार संभव, श्रीगिरीश जलिहाल और एड.वॉच की नयनतारा रंगनाथन ने यह जांच की है कि फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल होने दिया। मामला यह है किसी भी राजनीतिक…
  • Russia-Ukraine war
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या है रूस-यूक्रेन जंग की असली वजह?
    17 Mar 2022
    रूस का आक्रमण यूक्रेन पर जारी है, मगर हमें इस जंग की एक व्यापक तस्वीर देखने की ज़रूरत है। न्यूज़क्लिक के इस वीडियो में हमने आपको बताया है कि रूस और यूक्रेन का क्या इतिहास रहा है, नाटो और अमेरिका का…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    झारखंड में चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था और मरीज़ों का बढ़ता बोझ : रिपोर्ट
    17 Mar 2022
    कैग की ओर से विधानसभा में पेश हुई रिपोर्ट में राज्य के जिला अस्पतालों में जरूरत के मुकाबले स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी का खुलासा हुआ है।
  • अनिल जैन
    हिटलर से प्रेरित है 'कश्मीर फाइल्स’ की सरकारी मार्केटिंग, प्रधानमंत्री से लेकर कार्यकर्ता तक
    17 Mar 2022
    एक वह समय था जब भारत के प्रधानमंत्री अपने समय के फिल्मकारों को 'हकीकत’, 'प्यासा’, 'नया दौर’ जैसी फिल्में बनाने के लिए प्रोत्साहित किया करते थे और आज वह समय आ गया है जब मौजूदा प्रधानमंत्री एक खास वर्ग…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License