NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
भारत की मिसाइल प्रणाली अत्यंत सुरक्षित : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री सिंह ने दुर्घटनावश मिसाइल दागे जाने की घटना पर राज्यसभा में दिए गए एक बयान में कहा कि भारत अपनी शस्त्र प्रणाली की सुरक्षा और संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।
भाषा
15 Mar 2022
Rajnath Singh

नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि भारत की मिसाइल प्रणाली अत्यंत सुरक्षित है और देश का रक्षा प्रतिष्ठान सुरक्षित प्रक्रियाओं तथा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

रक्षा मंत्री सिंह ने दुर्घटनावश मिसाइल दागे जाने की घटना पर राज्यसभा में दिए गए एक बयान में कहा कि भारत अपनी शस्त्र प्रणाली की सुरक्षा और संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाएं और मानक अत्यंत उच्च स्तरीय हैं और उसके सशस्त्र बल बेहतरीन और पूरी तरह से प्रशिक्षित तथा अनुशासित हैं।

रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि दुर्घटनावश मिसाइल दागे जाने की घटना की जांच के बाद अगर किसी तरह की खामी का पता चलता है तो सरकार उसे दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि देश की मिसाइल प्रणाली अत्यंत सुरक्षित है।

भारत सरकार ने गत शुक्रवार को कहा था कि दो दिन पहले गलती से एक मिसाइल चल गई थी, जो पाकिस्तान में गिरी और यह ‘‘बेहद खेदजनक’’ घटना नियमित रख रखाव के दौरान एक तकनीकी खराबी के कारण हुई थी।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने सोमवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जैसा कि आपने हमारे भारतीय साथियों से भी सुना है कि यह घटना एक गलती के अलावा और कुछ भी नहीं थी, हमें भी इसके पीछे और कोई कारण नजर नहीं आता।’’

प्राइस ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘आप इस संबंध में अन्य कोई भी सवाल भारतीय रक्षा मंत्रालय से करें। उन्होंने नौ मार्च को एक बयान जारी कर स्पष्ट किया था कि वास्तव में उस दिन क्या हुआ था। हम उससे इतर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।’’

इससे पहले नयी दिल्ली में, भारत के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और इसमें एक ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ का आदेश दिया है। उससे एक दिन पहले पाकिस्तान ने कहा था कि भारत द्वारा छोड़ी गई एक ‘‘तेज गति से उड़ने वाली एक वस्तु’’ उसके हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई और पंजाब प्रांत के खानेवाल जिले में मियां चन्नू के पास गिरी।

पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार रात इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग प्रभारी को समन किया था और भारतीय ‘सुपरसोनिक प्रोजेक्टाइल’ के उसके हवाई क्षेत्र में ‘‘बिना किसी कारण’’ प्रवेश पर कड़ा विरोध व्यक्त किया था।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने भी घटना की गहन संयुक्त जांच की मांग की है।

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था, ‘‘तकनीकी खराबी के कारण नौ मार्च को नियमित रखरखाव के दौरान दुर्घटनावश एक मिसाइल चल गई। भारत सरकार ने दुर्घटनावश मिसाइल चल जाने की घटना को गंभीरता से लिया है और उच्च स्तरीय ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दिए हैं।’’

बयान में कहा गया, ‘‘पता चला है कि मिसाइल पाकिस्तान के एक इलाके में गिरी है। यह घटना अत्यंत खेदजनक है। राहत की बात है कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।’’

Rajya Sabha
rajnath singh
Missile system
Accidental missile on Pakistan

Related Stories

राज्यसभा सांसद बनने के लिए मीडिया टाइकून बन रहे हैं मोहरा!

भारत में संसदीय लोकतंत्र का लगातार पतन

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव का समीकरण

सात बिंदुओं से जानिए ‘द क्रिमिनल प्रोसीजर आइडेंटिफिकेशन बिल’ का क्यों हो रहा है विरोध?

संसद अपडेट: लोकसभा में मतविभाजन के जरिये ‘दंड प्रक्रिया (पहचान) विधेयक’ पेश, राज्यसभा में उठा महंगाई का मुद्दा

'आप’ से राज्यसभा सीट के लिए नामांकित राघव चड्ढा ने दिल्ली विधानसभा से दिया इस्तीफा

राज्यसभा चुनाव: ‘आप’ ने हरभजन सिंह, राघव चड्ढा सहित पांच लोगों को बनाया उम्मीदवार

बीजेपी में चरम पर है वंशवाद!, विधायक, मंत्री, सांसद छोड़िए राज्यपाल तक को चाहिए परिवार के लिए टिकट

ग्राउंड  रिपोर्टः रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के गृह क्षेत्र के किसान यूरिया के लिए आधी रात से ही लगा रहे लाइन, योगी सरकार की इमेज तार-तार

टाइमलाइन : संसद के शीतकालीन सत्र में क्या कुछ हुआ, विपक्षी सांसदों को क्यों रहना पड़ा संसद से बाहर?


बाकी खबरें

  • पंजाब :कैप्टन की मौजूदगी में विधायक सुखपाल खैरा और आप के दो बागी विधायक कांग्रेस में हुए शामिल
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पंजाब :कैप्टन की मौजूदगी में विधायक सुखपाल खैरा और आप के दो बागी विधायक कांग्रेस में हुए शामिल
    03 Jun 2021
    भोलथ के विधायक सुखपाल सिंह खैरा और आम आदमी पार्टी (आप) के दो बागी विधायक जगदेव सिंह कमलू और पिरमल सिंह धौला बृहस्पतिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।
  • सुप्रीम कोर्ट
    अजय कुमार
    सरकार की तर्कहीन और मनमानी वैक्सीनेशन पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट के ज़रूरी सवाल
    03 Jun 2021
    जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस एस रवींद्र भट की पीठ ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सरकार की वैक्सीनेशन पॉलिसी पर सुनवाई की। सरकार के जरिए वैक्सीनेशन के संबंध में लिए गए कुछ…
  • कोरोना के वैक्सीन के लिए 35000 करोड़ कहां खर्च किये मोदी जी ?
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना के वैक्सीन के लिए 35000 करोड़ कहां खर्च किये मोदी जी ?
    03 Jun 2021
    मोदी सरकार को इस बार सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। उसने उसकी वैक्सीन नीति के कुछ हिस्सों को बेतुका और मनमानी भरा करार दिया है। आज बोल के लब आज़ाद हैं तेरे में अभिसार शर्मा इस सुप्रीम कोर्ट के…
  • ज़मीन के नीचे धंसी भारतीय अर्थव्यवस्था को नोट छाप कर उबारा जा सकता है?
    अजय कुमार
    ज़मीन के नीचे धंसी भारतीय अर्थव्यवस्था को नोट छाप कर उबारा जा सकता है?
    03 Jun 2021
    वित्त वर्ष 2020-21 के जीडीपी के आंकड़ों के मुताबिक भारत की अर्थव्यवस्था में 7.3 फ़ीसदी का कॉन्ट्रैक्शन यानी संकुचन हुआ है। भारत की अर्थव्यवस्था साल 2019-20 के वित्त वर्ष में तकरीबन 145 लाख करोड़ रुपए…
  • रिपोर्ट- 2020 में भारत के गरीबों ने झेली थी भूख की मार
    शिन्ज़नी जैन
    रिपोर्ट- 2020 में भारत के गरीबों ने झेली थी भूख की मार
    03 Jun 2021
    प्रख्यात अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज़ और अनमोल सोमांची द्वारा पेश की गई रिपोर्ट में 2020 के लॉकडाउन के बाद से भारतीय गरीबों के विशाल बहुमत के बीच उत्पन्न जबर्दस्त आर्थिक विपदा एवं खाद्य संकट पर प्रकाश…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License