NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
जेएनयू के अंदर ही नहीं बाहर भी भारत की आत्मा की 'हत्या' कर दी गई!
जेएनयू के बहुत सारे छात्रों का कहना है कि केवल लाठी देखकर यह मत समझिए कि कुछ गुंडों ने जेएनयू के स्टूडेंटों पर हमला किया है। असलियत यह है कि पूरे सरकारी तंत्र ने मिलकर JNU पर हमला किया है।
अजय कुमार
07 Jan 2020
JNU attack
Image Courtesy: Hindustan Times

हम बहुत दूर से जब किसी मामले को देखते हैं तो हमारे मन के किसी कोने में हमेशा एक बात मौजूद रहती है कि जरूर मामले के दो पक्ष होंगे। आम जुबान में कहा जाए तो यह कि ताली एक हाथ से नहीं बजती। लेकिन जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में 5 जनवरी की शाम जो घटना घटी उसका केवल एक ही पक्ष था कि नकाब पहने कुछ लोग हाथ में लाठी, डंडा और रॉड लेकर विश्वविद्यालय में घुसे और विश्विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और संपतियों पर जमकर हमला किया। विश्वविद्यालय प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन तक विश्वविद्यालय में हुए इस बर्बर हमले को चुपचाप देखती रही।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के बहुत सारे छात्रों का कहना है कि केवल लाठी देखकर यह मत समझिए कि कुछ गुंडों ने जेएनयू के स्टूडेंटों पर हमला किया है। असलियत यह है कि पूरे सरकारी तंत्र ने मिलकर JNU पर हमला किया है। इसमें नीचे से लेकर ऊपर तक सब शामिल हैं। और सबको अगर आप गुंडा कहें तो इसमें कोई गलत बात नहीं होगी। और इसकी गवाह सारी मीडिया है।

5 जनवरी की शाम विश्विद्यालय के अंदर चल रहे हमला के दौरान जब विश्वविद्यालय के छात्रों के फेसबुक पोस्टों और व्हाट्सऐप संदेशों के जरिए दिल्ली के नागरिक समाज से मदद मांगने की गुहार करने लगा तब मुझे भी पता चला जवाहर लाल विश्वविद्यालय में कुछ अनहोनी घट रही है।

एक पत्रकार और नागरिक होने के नाते मैंने भी जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए। जिस ऑटों से जेएनयू की तरफ जा रहा था उसे जेएनयू से तकरीबन 2 किलोमीटर पहले मुनिरका मोड़ पर रोक दिया गया। पुलिस ने वहां पर बैरिकेटिंग कर रखी थी कि कोई भी सवारी जेएनयू की तरफ न जाए। ऑटो से उतरने के बाद वहां से पैदल चला। सड़कें सुनसान थी, स्ट्रीट लाइट बंद कर दी गयी थी, सड़कों के किनारे स्थानीय लोगों का कुछ झुंड खड़ा था। और हर जगह पर लोग हंसते हुए कह रहे थे कि वाह बढ़िया हो रहा है जेएनयू को पीटा जा रहा है। अंधेरी सड़कों पर ऐसी हंसी मजदूर वर्ग के लोगों की थी। विडम्बना देखिए जो विश्वविद्यालय पूरी दुनिया में कमजोरों, मजदूरों के हकों की लड़ाई लड़ने वाले लोगों के गढ़ तौर पर जाना जाता है, वही लोग जब पीट रहे थे तब मजदूर उन पर हंस रहे थे।

jnu3.JPG

मैं अँधेरी सड़कों में इन विरोधाभासों को सोचते हुए आगे बढ़ता हूं। फिर सोचता हूं कि इसमें इन लोगों की कोई ग़लती नहीं, इन्हें यही तो दिखाया, समझाया जा रहा है कि जेएनयू में देशद्रोही पढ़ते हैं, टुकड़े-टुकड़े गैंग रहता है। हमारी सरकार, उनकी एजेंसियां और मीडिया सब मिलकर कई बरस से इसी झूठ पर मेहनत कर रही हैं। तो उसका अंजाम तो यही होगा।

थोड़ा आगे अचानक राजकमल प्रकाशन समूह के सोशल मीडिया प्रभारी सुमेर से मुलाकात हुई, जो पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान मेरा बैचमेट हुआ करता था। वह हांफते हुए चला आ रहा था, उसने डरते हुए कहा कि जेएनयू गेट के बाहर हद से अधिक डरावना माहौल है। गेट के बाहर शायद बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक के लोगों ने तांडव मचा रखा है। नफ़रती नारे लगा रहे हैं। किसी को अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। योगेंद्र यादव ( सामाजिक कार्यकर्ता और स्वराज इण्डिया के अध्यक्ष) ने जब अंदर जाने की कोशिश की तो उन्हें थप्पड़ मारकर, देश का गद्दार कहकर इन लोगों ने बाहर कर दिया। सुमेर के साथ कुछ दूसरे संस्थान के पत्रकार भी थे, जो अपना टूटा हुआ कैमेरा दिखाकर जेएनयू गेट के बाहर फैले आतंक की कहानी बता रहे थे।

jnu.JPG

इनसे बात करने के बाद मैं फिर से जेएनयू की तरफ बढ़ चला। जेएनयू गेट के बाहर का नज़ारा ऐसा था कि चुपचाप बाहर की स्ट्रीट लाइट बंद कर दी गयी थी। अँधेरा था। जेनएयू गेट पर ताला लग चुका था। न अंदर से बाहर किसी को आने दिया जा रहा था और न ही बाहर से किसी को अंदर जाने दिया जा रहा रहा था। बाहर तकरीबन दो सौ से चार सौ लोगों की भीड़ थी। इस भीड़ में दो तरह के लोग शामिल थे। पहला जेएनयू से नफ़रत में डूबे लोगों का समूह। जिसमें ज्यादातर 18 से 30 साल के लड़के थे। जिनकी संख्या मुश्किल से तकरीबन 50 थी। ये भड़काऊ नारे लगा रहे थे। दूसरे तकरीबन 200 से अधिक लोग, जो शायद दिल्ली के नागरिक सामाज के लोग थे। ये डरकर चुपचाप सारी दहशतगर्दी को देखे जा रहे थे। या यह कह लीजिये कि यह पक्ष अंदर गुस्सा लिए हुए अहिंसा के रास्ते को अपनाते हुए जेएनयू गेट के बाहर सारी दहशतगर्दी देख रहा था।

लेकिन इनके अलावा यहाँ मौजूद दो और समूहों पर गौर किया जाना चाहिए। पहला पुलिस प्रशासन जो सैकड़ों की संख्या में था और चुपचाप अपने सामने सबकुछ देख रहा था। दूसरा स्थानीय लोगों का समूह जिनमें उनकी आवाज ज्यादा थी, जो जेएनयू से नफ़रत में डूबे हुए थे। कभी शांत हो रहे थे, कभी भड़काऊ नारे लगाने वालों का साथ दे रहे थे।

अब इस पृष्ठभूमि पर गेट के बाहर हुई घटनाओं को समझिये। रात दस बजे तक जेएनयू गेट के सामने लाइटें बंद थीं। लोग डरकर भाग रहे थे। पत्रकार भी थे। वीडियो बनाने पर उनसे फोन छीन रहे थे। फोन चेक कर रहे थे। गेट के आगे एक बड़ी भीड़ नारे लगा रही थी ‘वंदे मातरम’ ‘भारत माता की जय’ ‘गोली मारो सालों को’ ‘दिल्ली पुलिस ज़िंदाबाद’ दूसरी और किनारे-किनारे पुलिस खड़ी थी। गेट बंद था वहाँ भी पुलिस थी। अचानक थोड़ी देर बाद बुद्ध विहार की तरफ जाने वाली गली के आगे भीड़ योगेंद्र यादव को बुरी तरह मारने लगती है। सामने खड़े कुछ लोग पुलिस के आगे रोते हुए गिड़गिड़ा रहे हैं कि उनको मार देंगे बचा लो। पुलिस वाले कहते हैं ऑर्डर नहीं है।

वो कहते हैं मारने से तो बचा लो ऑर्डर बाद में देखना। जेएनयू के लोग भागकर पहुंचते हैं। कुछ पुलिस वाले भी। उनको बचाते हैं। ह्यूमन चेन बनती है गेट के आगे। और अचानक पाँच मिनट में मारने वाले लोग गायब हो जाते हैं। उनके जाने के बाद लाइटें जलती हैं। पुलिस एक्टिव होती है। ह्यूमन चेन को घेरकर खड़ी हो जाती है। कितना अजीब है कि एक पूरी भीड़ थी और पाँच मिनट में गायब हो जाती है। उसी टाइम रोड लाइटें भी चालू हो जाती हैं। आप समझ सकते हैं क्या हो रहा है। अब बहुत लोग हैं। इंक़लाब ज़िंदाबाद के नारे हैं। गुंडे गायब हो गए।

DE05JNU2.jpg

योगेंद्र यादव पर तीन बार हमला हुआ। इन तीनो हमलों को देखा रहा कोई भी व्यक्ति कह सकता है कि यह योगेंद्र यादव की लिंचिंग करने की कोशिश थी। योगेंद्र यादव जैसे ही गेट की तरफ बढ़ने की तरफ कोशिश करते थे, भीड़ उनकी तरफ आती थी। गद्दार, अर्बन नक्सल कहकर मारने बढने लगती थी। पीछे से भारत माता के जयकारे के नारे लगते थे और भीड़ फिर मारती थी। और योगेंद्र यादव यह कहकर आगे बढ़ते थे मैं तुमसे डरने वाला नहीं। उनके साथी उन्हें पीछे खींच लेते थे। साथियों को भी चोटे लगती थी। वह फिर आगे बढ़ते थे, फिर उनके साथी उन्हें पीछे खींच लेते थे। यह सिलसिला चलता था। एक बार तो ऐसा हुआ की सामने से हाथ जोड़कर कुछ लोगों ने कहा कि आप यहां से चले जाइये और पीछे से आकर उपद्रवी थप्पड़ मारने लगे। इसमें सबसे खतरनाक बात यह थी कि यह सबकुछ पुलिस के सामने हो रहा था। और पुलिस इस लिंचिंग की कोशिश को चुपचाप देख रही थी।

धीरे-धीरे उपद्रवियों का हंगामा शांत हुआ। ऐसा लगा जैसे वह अपना काम करके चले गए हों। अब दूसरे पक्ष से नारे लगने से शुरू हुए। दिल्ली पुलिस हाय-हाय, आंबेडकर हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिन्दा है। तब वहाँ मौजद कुछ लोगों से बात करने का मौका मिला। इस भीड़ में मौजूद श्वेता कहती हैं कि अब स्ट्रीट लाइट भी जला दी गई,पुलिस भी मुस्तैद हो गई है। कुछ देर पहले स्ट्रीट लाइट बंद थी। अंधेरा था। लींचिंग का माहौल था। जो आ रहे थे, वह पीट रहे थे। योगेंद्र यादव जितनी बार आए उतनी बार हमले का शिकार हुए। पुलिस यह सब देख रही थी। आप बताइए आपके टैक्स के खर्चे पर पलने वाली इस पुलिस को आप क्या कहेंगे?

श्वेता अपनी बात रख ही रहीं थी कि अचानक दिल्ली के सरकारी स्कूल में गणित पढ़ाने वाले टीचर बीरेंद्र चौहान अपनी बात रखते हुए कहते हैं कि मैं आठ बजे से यहां पर हूँ। कुछ छात्र संगठनों द्वारा 'भारत के गद्दारों को गोली मारो सालों को' का नारा खुलेआम लगाया जा रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनकर निहार रही है। भीड़ कह रही है हम मीडिया को संभाल लेंगे तुम मारों सालों को। अब आप तय कीजिए देशद्रोही कौन है। अपने ही जैसे विद्यार्थियों को मारने के लिए उतावली भीड़ या गेट के अंदर मौजूद विद्यार्थी जिनके पास जाने से हम जैसों को रोका जा रहा था या वह सरकार जिसके निगरानी में यह सबकुछ हो रहा है।

आगे बढ़ने पर मुकेश कुमार से मुलाकात होती है। वह कहते हैं कि मैं मुनिरका में ही रहता हूँ। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। जेएनयू आना जाना लगा रहता है। मेरे जीवन को बदलने में जेएनयू की बहुत बड़ी भूमिका है। इसलिए मैं शाम से यही पर खड़ा हूँ। आपने देखा होगा कि वह देश के गद्दारों को गोली मारों सालों को जैसे नारे लगा रहे थे। बीच- बीच में भारत माता की जय, वंदे मातरम् भी कह रहे थे, जन-गण-मन भी गा रहे थे। उन्हें हिम्मत यहीं से मिलती है कि वह इन नारों के आड़ में गंदे से गन्दा काम कर लेंगे और लोग उन्हें कुछ नहीं कहेंगे। लेकिन असलियत यह है कि वह जितनी बार ऐसा उतनी बार भारत माता की आत्मा मरती है।

इस बात को सुनकर एक पुलिस वाले भाई साहेब मुझे कहते हैं कि मैं भी आपसे कुछ कहना चाहता हूँ लेकिन नाम उजागर मत कीजिएगा। मैं कहता हूँ कहिये जो भी आपको कहना कहिए वह कहते हैं कि अगर जेएनयू खुद को इतना ही पढ़ा लिखा मानता है तो यह कैसे हो रहा है कि उसके ठीक सामने वाले मुहल्ले में रहने वाले लोग उसके खिलाफ हैं। उसे देशद्रोही मानते हैं। फिर मुझे पहली वाली बात याद आती है कि जेएनयू को लेकर इस पूर्वाग्रह का कारण वही मीडिया का निगेटिव प्रचार है।

पुलिस की चुप्पी पर पुलिस वाले ने कहा कि यह तो दिल्ली है और मीडिया के सामने सबकुछ हो रहा है, इसलिए शायद आपको लग रहा हो कि पुलिसिया चुप्पी पहली बार है लेकिन असलियत यह है कि पुरे हिन्दुस्तान में हर रोज ऐसी घटनाएं होती है और हमें चुप रहने का आदेश दिया जाता है।

jnu2.JPG

इसी बीच मीडिया के खिलाफ नारा लगता है कि गोदी मीडिया बायकॉट। और पुलिस वाले भाई साहेब कहते हैं कि मीडिया की वजह से पूरे हिंदुस्तान को नफ़रत भरे जहर में तब्दील किया जा चुका है, जो जेएनयू जैसी जगहों को सबसे पहले मारना चाहता है। मैं कहता हूँ कि आप भी तो इसमें शामिल हैं ,वो कहते हैं मुझे जितना कहना था मैंने कह दिया।

तभी अचानक उस भीड़ से एक महिला साथी निकलती है और पुलिस के सामने सिगरेट पीकर धुआं उड़ाते हुए निकलती है। पुलिस कहती है कि तुम्हें शर्म नहीं आती कि तुम हमारे सामने सिगरेट पी रही हो और महिला कहती है कि तुम्हें शर्म नहीं आती कि तुम खुलेआम भारत का कत्ल कर रहे हो। और मैं चुपचाप इस दृश्य को सोचते हुए निकल जाता हूँ...। 

JNU
Attack on JNU
Attack in JNU
Lynching
yogendra yadav
delhi police
Police lathicharge on students

Related Stories

जेएनयू: अर्जित वेतन के लिए कर्मचारियों की हड़ताल जारी, आंदोलन का साथ देने पर छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष की एंट्री बैन!

मुस्लिम विरोधी हिंसा के ख़िलाफ़ अमन का संदेश देने के लिए एकजुट हुए दिल्ली के नागरिक

‘जेएनयू छात्रों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, पुलिस फ़ौरन कार्रवाई करे’ बोले DU, AUD के छात्र

जेएनयू हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने कहा- कोई भी हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या खाना चाहिए

JNU में खाने की नहीं सांस्कृतिक विविधता बचाने और जीने की आज़ादी की लड़ाई

नौजवान आत्मघात नहीं, रोज़गार और लोकतंत्र के लिए संयुक्त संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ें

दिल्ली दंगों के दो साल: इंसाफ़ के लिए भटकते पीड़ित, तारीख़ पर मिलती तारीख़

दिल्ली: प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर पुलिस का बल प्रयोग, नाराज़ डॉक्टरों ने काम बंद का किया ऐलान

किसान आंदोलन@378 : कब, क्या और कैसे… पूरे 13 महीने का ब्योरा

दिल्ली: ऐक्टू ने किया निर्माण मज़दूरों के सवालों पर प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • Hijab controversy
    भाषा
    हिजाब विवाद: बेंगलुरु के कॉलेज ने सिख लड़की को पगड़ी हटाने को कहा
    24 Feb 2022
    सूत्रों के अनुसार, लड़की के परिवार का कहना है कि उनकी बेटी पगड़ी नहीं हटायेगी और वे कानूनी राय ले रहे हैं, क्योंकि उच्च न्यायालय और सरकार के आदेश में सिख पगड़ी का उल्लेख नहीं है।
  • up elections
    असद रिज़वी
    लखनऊ में रोज़गार, महंगाई, सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन रहे मतदाताओं के लिए बड़े मुद्दे
    24 Feb 2022
    लखनऊ में मतदाओं ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर वोट डाले। सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन की बहाली बड़ा मुद्दा था। वहीं कोविड-19 प्रबंधन, कोविड-19 मुफ्त टीका,  मुफ्त अनाज वितरण पर लोगों की अलग-अलग…
  • M.G. Devasahayam
    सतीश भारतीय
    लोकतांत्रिक व्यवस्था में व्याप्त खामियों को उजाकर करती एम.जी देवसहायम की किताब ‘‘चुनावी लोकतंत्र‘‘
    24 Feb 2022
    ‘‘चुनावी लोकतंत्र?‘‘ किताब बताती है कि कैसे चुनावी प्रक्रियाओं की सत्यता को नष्ट करने के व्यवस्थित प्रयासों में तेजी आयी है और कैसे इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
  • Salempur
    विजय विनीत
    यूपी इलेक्शनः सलेमपुर में इस बार नहीं है मोदी लहर, मुकाबला मंडल-कमंडल के बीच होगा 
    24 Feb 2022
    देवरिया जिले की सलेमपुर सीट पर शहर और गावों के वोटर बंटे हुए नजर आ रहे हैं। कोविड के दौर में योगी सरकार के दावे अपनी जगह है, लेकिन लोगों को याद है कि ऑक्सीजन की कमी और इलाज के अभाव में न जाने कितनों…
  • Inequality
    प्रभात पटनायक
    आर्थिक असमानता: पूंजीवाद बनाम समाजवाद
    24 Feb 2022
    पूंजीवादी उत्पादन पद्धति के चलते पैदा हुई असमानता मानव इतिहास में अब तक पैदा हुई किसी भी असमानता के मुकाबले सबसे अधिक गहरी असमानता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License