NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
इंडिगो कर्मचारियों के वेतन में मई से करेगी कटौती
कंपनी वेतन कटौती के अलावा मई, जून और जुलाई में कुछ कर्मचारियों को ‘श्रेणीबद्ध तरीके से सीमित बिना वेतन की छुट्टियों’ पर भी भेजेगी।
भाषा
08 May 2020
indigo
Image courtesy: The Financial Express

नयी दिल्ली: सस्ती उड़ान सेवा देने वाली निजी विमानन कंपनी इंडिगो मई से अपने वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में कटौती करेगी। इसके अलावा मई, जून और जुलाई में कुछ कर्मचारियों को ‘श्रेणीबद्ध तरीके से सीमित बिना वेतन की छुट्टियों’ पर भी भेजेगी।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजय दत्ता ने इस संबंध में कंपनी के कर्मचारियों को ई-मेल संदेश भेजा है। कोविड-19 संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए देशभर में 25 मार्च से लॉकडाउन (बंद) है। इसके चलते लोगों की आवाजाही पर पाबंदी है। विमानन उद्योग को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ई-मेल संदेश के मुताबिक दत्ता ने कहा, ‘‘हमने मार्च और अप्रैल में कर्मचारियों का पूरा वेतन दिया। अब हमारे पास मूल रूप से घोषित वेतन कटौती को मई 2020 से लागू करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं बचा है।’’

इंडिगो ने 19 मार्च को वरिष्ठ अधिकारियों के वेतन में कटौती की घोषणा की थी। लेकिन सरकार की अपील को ध्यान में रखते हुए उसने इसे 23 अप्रैल को इसे वापस ले लिया।

दत्ता ने अपने संदेश में कहा, ‘‘वेतन कटौती के साथ-साथ हमें एक और कड़ा कदम उठाना पड़ रहा है। हम मई, जून और जुलाई में श्रेणीबद्ध तरीके से लोगों को सीमित बिना वेतन की छुट्टी पर भी भेजेंगे।’’

उन्होंने कहा कि बिना वेतन की ये छुट्टियां कर्मचारियों की श्रेणी के हिसाब से डेढ़ दिन से लेकर पांच दिन तक होंगी। इस पूरी प्रक्रिया में हम ये ध्यान रखेंगे कि हमारे ‘ए’ श्रेण्री के कर्मचारियों पर कोई प्रभाव ना पड़े जो हमारे कार्यबल का सबसे बड़ा हिस्सा भी हैं।

कंपनी की ओर से 19 मार्च को घोषित नीति के मुताबिक दत्ता खुद के वेतन में 25 प्रतिशत की सबसे अधिक कटौती करेंगे। वहीं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के वेतन में भी श्रेणीबद्ध तरीके से कटौती की जानी है।

इसके हिसाब से वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उससे ऊपर के स्तर पर कर्मचारियों के वेतन में 20 प्रतिशत, उपाध्यक्ष और विमान चालक दल कर्मचारियों के वेतन में 15 प्रतिशत, सहायक उपाध्यक्ष, डी-श्रेणी और इस स्तर के चालक दल कर्मचारियों के वेतन में 10 प्रतिशत और सी-श्रेणी पर पांच प्रतिशत की वेतन कटौती की जानी है।

Indigo
Indigo Workers
Lockdown
Workers Payment
Salary Cut

Related Stories

मिड डे मिल रसोईया सिर्फ़ 1650 रुपये महीने में काम करने को मजबूर! 

लॉकडाउन-2020: यही तो दिन थे, जब राजा ने अचानक कह दिया था— स्टैचू!

जब तक भारत समावेशी रास्ता नहीं अपनाएगा तब तक आर्थिक रिकवरी एक मिथक बनी रहेगी

25 मार्च, 2020 - लॉकडाउन फ़ाइल्स

लॉकडाउन में लड़कियां हुई शिक्षा से दूर, 67% नहीं ले पाईं ऑनलाइन क्लास : रिपोर्ट

शिक्षा बजट: डिजिटल डिवाइड से शिक्षा तक पहुँच, उसकी गुणवत्ता दूभर

यूपी: महामारी ने बुनकरों किया तबाह, छिने रोज़गार, सरकार से नहीं मिली कोई मदद! 

बजट '23: सालों से ग्रामीण भारत के साथ हो रही नाइंसाफ़ी से निजात पाने की ज़रूरत

यूपी चुनावों को लेकर चूड़ी बनाने वालों में क्यों नहीं है उत्साह!

संभावित लॉकडाउन के ख़तरे के बीच बिहार-यूपी लौटने लगे प्रवासी श्रमिक !


बाकी खबरें

  • महंगाई का मारा मिडिल क्लास
    न्यूज़क्लिक टीम
    महंगाई का मारा मिडिल क्लास
    29 Oct 2021
    सरकारी आंकड़े कहते हैं कि महंगाई दर कम हो गई है। लेकिन यह आंकड़े आम आदमी की ज़िंदगी की असलियत छुपाते हैं। असल में मिडिल क्लास के लोग जिन चीजों पर खर्च करते हैं, उन सब का दाम तेजी से बढ़ा है, जब कि…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    टिकरी-ग़ाज़ीपुर बॉर्डर से हटी बैरिकेडिंग, गुरुग्राम में पुलिस तैनाती में नमाज़ और अन्य
    29 Oct 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी दिल्ली पुलिस ने ग़ाज़ीपुर-टिकरी बॉर्डर से रास्ते ख़ाली किये, गुरुग्राम में पुलिस तैनाती में नमाज़ हुई और अन्य ख़बरों पर।
  • Uttrakhand
    सीमा शर्मा
    उत्तराखंड: कमेटी ने कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व में अवैध निर्माण के लिए अधिकारियों को ज़िम्मेदार ठहराया
    29 Oct 2021
    राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) द्वारा नियुक्त एक कमेटी ने कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व में जंगलात के अधिकारियों द्वारा शुरू किये गए निर्माण कार्यों में भारी अनियमितताएं हैं और उसकी ओर से जिम्मेदार…
  • climate-change
    संदीपन तालुकदार
    ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने की आपात ज़रूरत, दुनिया के लिए ख़तरे की घंटी बजा रही हैं WMO और UNEP की रिपोर्ट
    29 Oct 2021
    संयुक्त राष्ट्र संघ पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का विश्लेषण बताता है कि दुनिया अब 2।7 डिग्री सेल्सियस बढ़े हुए तापमान की दिशा में जा रही है, जिसके बेहद भीषण प्रभाव होंगे।
  • UP Police
    सोनिया यादव
    दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार और यूपी पुलिस की गिरती साख!
    29 Oct 2021
    ‘सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा' मोटो के साथ इनदिनों यूपी पुलिस आम लोगों की छोड़िए कानून की रक्षा भी नहीं कर पा रही। दिल्ली हाईकोर्ट ने बिना सूचना दिल्ली से गिरफ़्तारी के एक मामले में यूपी पुलिस को जमकर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License