NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
इंफ्रास्ट्रक्चर उद्योगों में 5.2 फीसदी की गिरावट
सितंबर में आठ में से सात मुख्य उद्योगों ने उत्पादन में गिरावट देखा। कोयला उत्पादन में 20.5 फीसदी, कच्चे तेल में 5.4 फीसदी और प्राकृतिक गैस में 4.9 फीसदी तक की कमी आई। रिफाइनरी उत्पादों (-6.7 फीसदी), सीमेंट (-2.1 फीसदी), स्टील (-0.3 फीसदी), और बिजली (-3.7 फीसदी) के उत्पादन में भी गिरावट आई है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
01 Nov 2019
Infrastructure industries down
Image courtesy: Moneycontrol

देश के प्रमुख आठ कोर सेक्टर इंफ्रास्ट्रक्चर उद्योगों में सितंबर महीने में 5.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। ये आंकड़ें आर्थिक मंदी की गंभीरता के संकेत हैं।

सितंबर में आठ में से सात मुख्य उद्योगों ने उत्पादन में गिरावट देखा। कोयला उत्पादन में 20.5 फीसदी, कच्चे तेल में 5.4 फीसदी और प्राकृतिक गैस में 4.9 फीसदी तक की कमी आई। रिफाइनरी उत्पादों (-6.7 फीसदी), सीमेंट (-2.1 फीसदी), स्टील (-0.3 फीसदी), और बिजली (-3.7 फीसदी) के उत्पादन में भी गिरावट आई है। सितंबर में एकमात्र उर्वरक उद्योग में ग्रोथ देखा गया जिसके उत्पादन में 5.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2018 में आठ प्रमुख क्षेत्रों में 4.3 फीसदी का विस्तार हुआ था। अप्रैल-सितंबर की अवधि के दौरान, कोर उद्योगों की वृद्धि घटकर 1.3 फीसदी तक आ गई, जबकि एक साल पहले की अवधि में ये 5.5 फीसदी पर थी। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने कहा, ‘यह स्पष्ट रूप से चल रही औद्योगिक मंदी की गंभीरता को ओर इशारा करता है।'

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी आईआरए को उम्मीद है कि इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन इंडेक्स (आईआईपी) सितंबर में 2.5-3.5 फीसदी की गिरावट रिपोर्ट करेगा उन्होंने कहा, ‘साल दर साल विशेष रूप से, कोयले, कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में गिरावट सितंबर में आईआईपी के खनन सूचकांक के प्रदर्शन पर बढोतरी की संभावना को दर्शाता है.’

मालूम हो कि इस साल की पहली तिमाही में आर्थिक वृद्धि घटकर पिछले छह साल के सबसे निचले स्तर पांच फीसदी पर आने के बाद आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद के विकास के अनुमान को घटाकर 6.1 फीसदी कर दिया, जो कि पिछले तिमाही के 6.9 फीसदी पर था। कुछ आर्थिक विषेशज्ञों का कहना है कि विकास दर इससे भी कम हो सकती है। शायद  2 से 3 फीसदी तक।

जहां तक ऑटोसेक्टर की बात है तो बजाज ऑटो की कुल बिक्री अक्टूबर में 9 प्रतिशत गिरी।  कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी कि बजाज ऑटो लिमिटेड की अक्टूबर महीने में कुल बिक्री 9 प्रतिशत गिरकर 4,63,208 इकाई रही।एक साल पहले के इसी महीने में कंपनी ने 5,06,699 वाहनों की बिक्री की थी।

इस दौरान , घरेलू बाजार में कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री 14 प्रतिशत गिरकर 2,42,516 इकाइयों पर रही , जो एक साल पहले इसी महीने 2,81,582 इकाइयों पर थी।

कंपनी ने कहा कि वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री अक्टूबर में 36,260 इकाई रही। अक्टूबर 2018 में उसने 38,360 वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री की थी। इस दौरान , बिक्री में पांच प्रतिशत की गिरावट आई। कंपनी ने कहा कि वाहनों के निर्यात में भी कमी आई है। अक्टूबर 2019 में वाहन निर्यात एक प्रतिशत गिरकर 1,84,432 इकाई पर रहा। एक साल पहले की इसी महीने उसने 1,86,757 वाहनों का निर्यात किया था।

(समाचार एजेंसी पीटीआई से इनपुट के साथ)

Infrastructure industries
Industries slowdown
Economic slowdown
economic crises
Industrial Recession
Economic Recession

Related Stories

एक ‘अंतर्राष्ट्रीय’ मध्यवर्ग के उदय की प्रवृत्ति

किधर जाएगा भारत— फ़ासीवाद या लोकतंत्र : रोज़गार-संकट से जूझते युवाओं की भूमिका अहम

श्रीलंका का संकट सभी दक्षिण एशियाई देशों के लिए चेतावनी

रूस पर लगे आर्थिक प्रतिबंध का भारत के आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा?

यूपी चुनाव: कानपुर क्या बदलाव के लिए तैयार है?

केंद्रीय बजट में दलित-आदिवासी के लिए प्रत्यक्ष लाभ कम, दिखावा अधिक

रोजगार, स्वास्थ्य, जीवन स्तर, राष्ट्रीय आय और आर्थिक विकास का सह-संबंध

डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरावट उन्हें भी मारती है जिन्होंने पूरी जिंदगी डॉलर नहीं देखा है!

भारत की महामारी के बाद की आर्थिक रिकवरी अस्थिर है

मोदी सरकार की राजकोषीय मूढ़ता, वैश्वीकृत वित्तीय पूंजी की मांगों से मेल खाती है


बाकी खबरें

  • Muzaffarpur
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लापरवाही : छह महीने बाद भी बच्चों को नहीं मिली किताबें, अभिभावकों को चिंता
    05 Oct 2021
    विभाग की ओर से पहली से आठवीं कक्षा के लिए 8.95 लाख सेट किताब की डिमांड राज्य मुख्यालय को भेजी गयी थी, जिसमें केवल पांच हज़ार छात्र-छात्राओं को ही किताब मिल सकी हैं।
  • Molnupiravir
    संदीपन तालुकदार
    क्या है मोल्नुपिरवीर? जिसे कोविड-19 के ख़िलाफ़ लड़ाई में माना जा रहा है ‘गेमचेंजर‘
    05 Oct 2021
    दवा निर्माता मर्क एंड कंपनी ने COVID-19 के ख़िलाफ़ एक नई एंटीवायरल दवा 'मोल्नुपिरवीर' को लेकर एक अध्ययन के परिणाम को प्रकाशित किया है। इसके परिणाम बताते हैं कि ये दवा अस्पताल में भर्ती होने की…
  • TMC
    रबींद्र नाथ सिन्हा
    ममता बनर्जी के कांग्रेस विरोधी सुर और भवानीपुर में बड़ी जीत के मायने क्या हैं? 
    05 Oct 2021
    टीएमसी अन्य राज्यों में अपने पदचिन्हों को विस्तार देने के क्रम में लगी हुई है, लेकिन कुछ राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि सीएम के भतीजे के खिलाफ ईडी का मामला उनकी इस आक्रामकता को कुछ हद तक सीमित…
  • VC is running BJP RSS agenda in university
    न्यूज़क्लिक टीम
    "विश्वविद्यालय में भाजपा आरएसएस का एजेंडा चला रहे है वीसी"
    05 Oct 2021
    चंडीगढ़ पुलिस ने 1 अक्टूबर को पंजाब यूनिवर्सिटी उप-कुलपति से मारपीट के आरोप में चार छात्रों पर मामला दर्ज किया| यह मामला एक महीने पहले का है जब यूनिवर्सिटी उप-कुलपति राज कुमार 1 सितम्बर को हो रहे…
  • N. V. Ramana
    सोनिया यादव
    मौजूदा समय में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई को लेकर मुख्य न्यायाधीश की नाराज़गी गंभीर है!
    05 Oct 2021
    बीते कुछ समय में देश के समक्ष ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जो शासन-प्रशासन की साठ-गांठ के साथ पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हैं। साल 2020 का दिल्ली दंगा हो या हैदराबाद की महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License