NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
अंतरराष्ट्रीय
पुलिस और सेना के बीच संघर्ष के कारण हैती में अस्थिरता
हैती सरकार ने इस संघर्ष को "एक युद्ध की स्थिति" के रूप में प्रदर्शित किया और 25 फरवरी से शुरू होने वाले एक स्थानीय कार्निवल को रद्द कर दिया।
पीपल्स डिस्पैच
26 Feb 2020
हैती
Image courtesy: bbc

हैती सरकार ने 23 फरवरी को पुलिस और सैन्य बलों के बीच खूनी गोलाबारी और 24 फरवरी को राजधानी पोर्ट-ए-प्रिंस में भारी विरोध प्रदर्शन के बाद 25 फरवरी से शुरू होने वाले एक स्थानीय कार्निवल को स्थगित करने का फैसला किया। सरकार ने इन घटनाओं को "एक युद्ध की स्थिति" के रूप में बताया और 'ब्लडी बाथ' से बचने के लिए कार्निवल समारोह को रद्द करने की घोषणा की।

24 फरवरी को पुलिसकर्मियों के एक समूह ने नागरिकों के रूप में कपड़े और हुड पहन कर बेहतर काम करने की स्थिति की मांग करते हुए राजधानी में सेना मुख्यालय पर हमला किया। जिसके बाद सेना और पुलिस के बिच यह टकराव छह घंटे से अधिक समय तक चला और राष्ट्रपति के महल के सामने स्थित केंद्रीय वर्ग चंप डी मार्स तक फैल गया। संघर्ष में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक पुलिसकर्मी और एक सैनिक शामिल थे, वहीं दर्जन भर लोग घायल भी हो गए। अगले दिन, पुलिस अधिकारियों ने राजधानी के विभिन्न हिस्सों में कई प्रदर्शन किए। उन्हें आम नागरिकों का समर्थन प्राप्त हुआ। दिन भर लगभग सभी सड़कें खाली रहीं, दुकानें बंद हो गईं और सार्वजनिक परिवहन पंगु हो गया। अभी भी शहर के मुख्य क्षेत्रों से बैरिकेड्स नहीं हटाए गए हैं।

साल की शुरुआत से ही पुलिस ने काम की परिस्थितियों में सुधार, हैरकी के खिलाफ अधिकारों के संरक्षण के लिए संघ निर्माण गांरटी की मांग करते हुए कई विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व किया है। अब तक सरकार ने इन मांगों की अनदेखी की है, जिसके कारण पुलिस अधिकारियों को ये कठोर कदम उठाने पड़े हैं। कल 25 फरवरी को सेना और पुलिस के कमांडरों ने देश की गंभीर सुरक्षा समस्याओं का समाधान खोजने के लिए प्रतिबद्धता और अधिकारियों की मृत्यु पर खेद व्यक्त किया।

Haiti
Haiti Government
Police-military Clash

Related Stories

असुरक्षा और हिंसा के ख़िलाफ़ हैती के शिक्षक राष्ट्रीय हड़ताल पर

तानाशाही और साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ हैती में विरोध प्रदर्शन जारी

जोवेनेेेल मोइसे की तानाशाही के ख़िलाफ़ हैती के लोगों का विरोध जारी


बाकी खबरें

  • नीलू व्यास
    यूपी चुनाव : बीजेपी का पतन क्यों हो रहा है?
    03 Mar 2022
    अगर बीजेपी का प्रदर्शन नहीं सुधरा, तो इसकी सारी ज़िम्मेदारी गोरखनाथ मठ के भगवा धारी मुख्यमंत्री की होगी।
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूक्रेन-रूस विवाद: यूक्रेन में फंसे छात्रों पर दोष न मढ़े बीजेपी का प्रचार तंत्र!
    02 Mar 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात करेंगे Ukraine के खारकीव में शेलिंग के दौरान हुई एक भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत पर। वह इस विषय पर भी चर्चा करेंगे…
  • manipur
    न्यूज़क्लिक टीम
    मणिपुर चुनाव : मणिपुर की इन दमदार औरतों से बना AFSPA चुनाव एजेंडा
    02 Mar 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की Manipur की उन औरतों से जिन्होंने AFSPA के ख़ात्मे पर BJP को छोड़ तमाम राजनीतिक पार्टियों को वादा देने पर मजबूर किया। उनकी संस्था Extra Judicial…
  • manipur
    भाषा सिंह
    मणिपुरः जो पार्टी केंद्र में, वही यहां चलेगी का ख़तरनाक BJP का Narrative
    02 Mar 2022
    बात बोलेगी— क्या आपको पता है कि मणिपुर की पूरी आबादी पूरे भारत की आबादी का 0.4 फ़ीसदी से भी कम है और यहां के लोगों पर सशस्त्र बल विशेषाधिकार क़ानून (AFSPA) सहित बाक़ी ख़ौफ़नाक कानून 32 फीसदी थोपे…
  • anganwadi
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: सीटू के नेतृत्व वाली आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन ने आप सरकार पर बातचीत के लिए दबाव बनाया
    02 Mar 2022
    बुधवार को, दिल्ली आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन (DAWHU) ने दिल्ली सरकार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और का एक ज्ञापन सौंपा। दिल्ली सरकार पर दबाबा बनाया कि वो यूनियन से बातचीत करे और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License