NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
नोबेल शांति पुरस्कार के लिये अंतर्राष्ट्रीय फैक्ट-चेकिंग नेटवर्क नामांकित
IFCN की स्थापना 2015 में की गई। इसका उद्देश्य दुनियाभर के फैक्ट-चेकर और फैक्ट-चेकिंग संगठनों को एक मंच पर लेकर आना था। भारत के भी कई फैक्ट-चेकिंग संस्थान और वेबसाइट इस नेटवर्क का हिस्सा है।
राज कुमार
23 Jan 2021
नोबेल शांति पुरस्कार के लिये अंतर्राष्ट्रीय फैक्ट-चेकिंग नेटवर्क नामांकित

झूठी ख़बरों की आंधी, वाट्सऐप यूनिवर्सिटी और साज़िश के सिद्धांतों के इस दौर में वर्ष 2021 फैक्ट-चेकिंग कम्युनिटी यानी सत्यशोधक समुदाय के लिये एक खुशख़बरी लेकर आया है। वर्ष 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिये अंतर्राष्ट्रीय फैक्ट-चेकिंग नेटवर्क (IFCN) को नामांकित किया गया। पॉयंटर संस्थान के निदेशक बायबर्स ऑर्सेक ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। ये पूरे फैक्ट-चेकिंग समुदाय के लिये गर्व और खुशी की बात है।

The fact-checking community and the International Fact-Checking Network (@factchecknet) are grateful for this nomination for the Nobel Peace Prize.

This nomination tells so much about the importance of truth and it's weight in our discourse.

Thank you, @Trinesg! https://t.co/hMO2mMvVJk

— Baybars Örsek (@baybarsorsek) January 21, 2021

क्या हैं अंतर्राष्ट्रीय फैक्ट-चेकिंग नेटवर्क (IFCN)?

अंतर्राष्ट्रीय फैक्ट-चेकिंग नेटवर्क पॉयंटर संस्थान की एक फैक्ट-चेकिंग इकाई है। जिसका दफ़्तर फ्लोरिडा में है। IFCN की स्थापना 2015 में की गई। इसका उद्देश्य दुनियाभर के फैक्ट-चेकर और फैक्ट-चेकिंग संगठनों को एक मंच पर लेकर आना था। भारत के भी कई फैक्ट-चेकिंग संस्थान और वेबसाइट इस नेटवर्क का हिस्सा है। जैसे- आल्ट न्यूज़, बूम लाइव, फैक्ट क्रेसेंडो, न्यूज़मीटर, विश्वास न्यूज़ आदि। पूरी सूची आप इस लिंक पर देख सकते हैं। IFCN हर साल अपने सदस्यों के काम का ऑडिट भी करता है। ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि मापदंडों की अवहेलना नहीं की गई है।

IFCN ने फैक्ट-चेकर्स के लिये एक “कोड ऑफ प्रिंसीपल” भी तैयार किया है। इसके अलावा फैक्ट-चेकिंग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सम्मेलनों का आयोजन करता है। तकनीकी अन्वेषण के लिये लगातार सक्रिय रहता है। विभिन्न नीतिगत प्रश्नों पर बहस की शुरुआत करता है।

आज 71 देशों के 59 संस्थानों ने IFCN के कोड ऑफ प्रिंसीपल पर हस्ताक्षर किये हैं और इसका हिस्सा हैं। इसी नेटवर्क की पहल पर 2 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय फैक्ट-चेकिंग दिवस मनाने की शुरुआत हुई।

IFCN ने फैक्ट-चेकिंग के बड़े ऊंचे मापदंड रखे हैं और ये सुनिश्चित करने के लिये लगातार सक्रिय रहता है कि लोगों को सही और भरोसेमंद सूचना मिले।

IFCN के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित होने के मायने

ये नामांकन फिर से यह साबित करता है कि झूठी और भ्रामक ख़बरें, साज़िश के सिद्धांत विश्व स्तर पर एक बड़ी समस्या बन चुके हैं। IFCN का नोबेल शांति पुरस्कार के लिये नामांकन फेक न्यूज़ को एक विश्व स्तरीय समस्या के तौर पर रेखांकन भी है। याद करें कि कोरोना महामारी के दौरान विश्व सवास्थ्य संगठन ने कहा था कि हम सिर्फ पेंडेमिक से ही नहीं बल्कि इंफोडेमिक से भी जूझ रहे हैं। हमने देखा है कि किस तरह झूठी ख़बरों का कारोबार पूरी दुनिया में ध्रुवीकरण का ख़तरनाक काम कर रहा है। कहीं धर्म के नाम पर, कहीं शरणार्थियों के मुद्दे पर, कहीं नस्ल, भाषा और जाति के मुद्दे पर नफ़रत फैलाई जा रही है। इन झूठी ख़बरों ने न सिर्फ समाज में तनाव को बढाया है बल्कि सैकड़ों लोगों की ज़िंदगियां भी निगल ली हैं। झूठी ख़बरों और झूठा प्रोपेगंडा सीधे तौर पर देशों की चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर रहा है और जनतंत्र के लिये ख़तरा बन गया है। ऐसे में IFCN का नोबल शांति पुरस्कार के लिये नामांकन एक राहत की ख़बर की है।

उम्मीद है कि फैक्ट-चेकिंग के काम को विश्व-स्तर पर गंभीरता से लिया जाएगा। झूठी ख़बरों और झूठे प्रोपेगंडा पर अंकुश लगाने की तरफ नीतिगत तौर पर हम बढ़ेंगे। फैक्ट-चेकर्स सत्यशोधक तो हैं ही अब उन्हें शांतीदूत की तरह भी देखा जा रहा है।

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार एवं ट्रेनर हैं। आप सरकारी योजनाओं से संबंधित दावों और वायरल संदेशों की पड़ताल भी करते रहते हैं।)

Nobel Peace Prize
IFCN
International fact-checking network

Related Stories

ज़ोर पकड़ती  रिहाई की मांग के बीच जूलियन असांज नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित

डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स की 50वीं वर्षगांठ पर इसके अच्छे-बुरे पन्नों को जानना ज़रूरी है

'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता' के पुरज़ोर समर्थक दो पत्रकारों को 'नोबेल शांति पुरस्कार'

गोलियां बीज नहीं हैं जीवन का !

वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को मिले नोबेल शांति पुरस्कार का क्या अर्थ है?


बाकी खबरें

  • yogi
    एम.ओबैद
    सीएम योगी अपने कार्यकाल में हुई हिंसा की घटनाओं को भूल गए!
    05 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में एक बार फिर कहा कि पिछली सरकारों ने राज्य में दंगा और पलायन कराया है। लेकिन वे अपने कार्यकाल में हुए हिंसा को भूल जाते हैं।
  • Goa election
    न्यूज़क्लिक टीम
    गोवा चुनाव: राज्य में क्या है खनन का मुद्दा और ये क्यों महत्वपूर्ण है?
    05 Feb 2022
    गोवा में खनन एक प्रमुख मुद्दा है। सभी पार्टियां कह रही हैं कि अगर वो सत्ता में आती हैं तो माइनिंग शुरु कराएंगे। लेकिन कैसे कराएंगे, इसका ब्लू प्रिंट किसी के पास नहीं है। क्योंकि, खनन सुप्रीम कोर्ट के…
  • ajay mishra teni
    भाषा
    लखीमपुर घटना में मारे गए किसान के बेटे ने टेनी के ख़िलाफ़ लोकसभा चुनाव लड़ने का इरादा जताया
    05 Feb 2022
    जगदीप सिंह ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने उन्हें लखीमपुर खीरी की धौरहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि वे 2024 के लोकसभा…
  • up elections
    भाषा
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पहला चरण: 15 निरक्षर, 125 उम्मीदवार आठवीं तक पढ़े
    05 Feb 2022
    239 उम्मीदवारों (39 प्रतिशत) ने अपनी शैक्षणिक योग्यता कक्षा पांच और 12वीं के बीच घोषित की है, जबकि 304 उम्मीदवारों (49 प्रतिशत) ने स्नातक या उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता घोषित की है।
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    "चुनाव से पहले की अंदरूनी लड़ाई से कांग्रेस को नुकसान" - राजनीतिक विशेषज्ञ जगरूप सिंह
    05 Feb 2022
    पंजाब में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के दावेदार की घोषणा करना राहुल गाँधी का गलत राजनीतिक निर्णय था। न्यूज़क्लिक के साथ एक खास बातचीत में राजनीतिक विशेषज्ञ जगरूप सिंह ने कहा कि अब तक जो मुकाबला…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License