NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
शिक्षा
संस्कृति
साहित्य-संस्कृति
भारत
इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में 9 से 11 जनवरी तक अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन
"हिंदी : वैश्विक परिदृश्य-भाषा, साहित्य और अनुवाद" विषय पर केंद्रित इस सम्मेलन का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी को देखने, पढ़ने और समझने के तरीके को समृद्ध करना है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
04 Jan 2020
Indraprastha College for Women

दिल्ली विश्वविद्यालय का इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय 9 से 11 जनवरी के बीच "हिंदी : वैश्विक परिदृश्य-भाषा, साहित्य और अनुवाद" विषय पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। यह सम्मेलन महाविद्यालय के अनुवाद तथा अनुवाद अध्ययन केंद्र, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के दक्षिण एशियाई भाषा कार्यक्रम तथा कोलंबिया यूनिवर्सिटी हिंदी-उर्दू भाषा कार्यक्रम के सहयोग से किया जा रहा है।

इस सम्मेलन का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी को देखने, पढ़ने और समझने के तरीके को समृद्ध करना है। इसके साथ ही विश्व साहित्य और हिंदी साहित्य के बीच अंतराल को पार करने में अनुवाद और अनुवाद अध्ययन की भूमिका को संबोधित करना भी है।

IMG-20200103-WA0025.jpg

इस सम्मलेन के चार मुख्य बिन्दुओं की दृष्टि से चार बीज वक्तव्यों की संकल्पना की गयी है। इनके विषय भाषा, भाषा शिक्षण की प्रविधियों, साहित्य और अनुवाद से सम्बद्ध होंगे।

इसमें विश्व के विभिन्न भागों से जैसे कोलंबिया विश्वविद्यालय, अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडियन स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय, सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यूयॉर्क, इनाल्को (पेरिस), सोफ़िया विश्वविद्यालय(बुल्गारिया), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, कोपनहेगन विश्वविद्यालय (डेनमार्क), वेक फॉरेस्ट विश्वविद्यालय, ड्यूक विश्वविद्यालय, यूएसए, लखनऊ विश्वविद्यालय, ज़ाग्रेब विश्वविद्यालय (क्रोएशिया), मिलान विश्वविद्यालय (इटली), येल विश्वविद्यालय (यूएस) मिशिगन विश्वविद्यालय(यूएसए), नॉर्थ ईस्टर्न हिल विश्वविद्यालय, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ सिंगापुर, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय (वर्धा ), मिडिलबरी महाविद्यालय (यूएसए), न्यू यॉर्क विश्वविद्यालय (यूएसए), उपसाला विश्वविद्यालय, स्वीडन, न्यू यॉर्क विश्वविद्यालय (यूएसए), वर्धमान विश्वविद्यालय, मुंगेर विश्वविद्यालय, रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय आदि से शिक्षाविद्, भाषाविद्, साहित्यकार, अनुवादक, तकनीकी विशेषज्ञ, शोधार्थी, हिंदी सेवी भाग लेंगे।

इस सम्मेलन में वैश्विक संदर्भ में हिंदी, हिंदी-उर्दू अनुवाद के माध्यम से अंतर-सांस्कृतिक संवाद, दुनिया के विश्वाविद्यालयों में हिंदी/उर्दू विभागों की भूमिका, राष्ट्रवाद/अंतरराष्ट्रीयवाद और हिंदी/उर्दू साहित्य, प्रवासी संस्कृतियों में हिंदी/उर्दू भाषार्जन की प्रासंगिकता, मीडिया में हिंदी भाषा का प्रयोग, वैश्विक बाज़ार और हिंदी, शास्त्रीय हिंदी साहित्य और विश्व साहित्य, साहित्य में मानवतावाद और अस्मिता विषयों से सम्बद्ध पर्चे पढ़े जायेंगे।

Indraprastha Women's College
International Hindi Conference
hindi literature
hindi poet

Related Stories


बाकी खबरें

  • rupani
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का इस्तीफ़ा
    11 Sep 2021
    उत्तराखंड और कर्नाटक के बाद गुजरात में भी बीजेपी को चुनाव से पहले मुख्यमंत्री बदलना पड़ा है। कुल मिलाकर बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं है।
  • कटाक्ष: तालिबान की शिक्षा, तालिबान की दीक्षा!
    राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: तालिबान की शिक्षा, तालिबान की दीक्षा!
    11 Sep 2021
    विश्व गुरु के मुंह से बरबस निकल गया--फोलो मी! फिर विश्व गुरु ने बड़े प्यार से समझाया। थैंक यू भी सुनने को मिलेगा और चाहो तो चुनाव वाला वोट भी मिलेगा, बस थोड़े धीरज की जरूरत होगी।
  • किसानों की दो कामयाबी और न्यूज़क्लिक-न्यूज़लान्ड्री पर आईटी 'सर्वे'
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसानों की दो कामयाबी और न्यूज़क्लिक-न्यूज़लान्ड्री पर आईटी 'सर्वे'
    11 Sep 2021
    हाल के दिनों में किसान आंदोलन के खाते में दो बड़ी कामयाबी दर्ज हुईं. एक तो आज शनिवार को हरियाणा में और दूसरी कुछ समय पहले यूपी, पंजाब, हरियाणा और अन्य कई जगहों पर. इस बीच, आयकर विभाग ने शुक्रवार को…
  • यूनिसेफ रिपोर्ट: 80% भारतीय बच्चों ने माना कि महामारी के दौर में उनके सीखने का स्तर घटा
    दित्सा भट्टाचार्य
    यूनिसेफ रिपोर्ट: 80% भारतीय बच्चों ने माना कि महामारी के दौर में उनके सीखने का स्तर घटा
    11 Sep 2021
    यूनिसेफ ने सरकारों से आग्रह किया है कि सभी स्कूलों को सुरक्षित रूप से फिर से खोल दिया जाए और साथ ही इस बात को भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि यदि आवश्यक हो तो बच्चों को दूरस्थ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा…
  • निपाह-प्रकोप के बाद केरल अब भी हाई अलर्ट पर, शायद बुरा वक़्त निकल गया
    अज़हर मोईदीन
    निपाह-प्रकोप के बाद केरल अब भी हाई अलर्ट पर, शायद बुरा वक़्त निकल गया
    11 Sep 2021
    कोहरीकोड में निपाह वायरस से संक्रमित एक 12 वर्षीय बालक की मौत के बाद केरल सरकार तेजी से हरकत में आई। हालांकि पूरा राज्य अब भी हाई अलर्ट पर है, लेकिन उस बालक के घनिष्ठ संपर्क में आए सभी लोगों की जांच…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License