NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कोविड-19 टीकों के उत्पादन के लिए पेटेंट अधिकारों को छोड़ने की अंतर्राष्ट्रीय मांग बढ़ी
विश्व व्यापार संगठन के टीआरआईपीएस समझौतों ने कोविड-19 टीकों के उत्पादन को सीमित कर दिया है जिससे पूरे विश्व में पहुंच असमान हो गई है। इससे सबसे ज़्यादा ग़रीब देश प्रभावित हैं जिन्हें अपने देश के लोगों का टीकाकरण करने के लिए एक भी खुराक प्राप्त नहीं हुई है या अपर्याप्त मात्रा में खुराक उपलब्ध हुई है।
पीपल्स डिस्पैच
11 Mar 2021
कोविड-19 टीकों के उत्पादन के लिए पेटेंट अधिकारों को छोड़ने की अंतर्राष्ट्रीय मांग बढ़ी

COVID-19 टीकों के असमान पहुंच के मुद्दे को उठाते हुए करीब सौ से अधिक विकासशील देशों ने अस्थायी रूप से इसके उत्पादन के लिए पेटेंट अधिकारों को छोड़ने को लेकर विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) को लिखा है। इन देशों ने दावा किया है कि पेटेंट के कारण गरीब देश कम लागत में इन टीकों का उत्पादन नहीं कर सकते हैं और अपनी जनता का टीकाकरण नहीं कर सकते हैं।

इस महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए टिके के उत्पादन और अन्य आवश्यक उपकरण के उत्पादन में वृद्धि करने के लिए तकनीक और विज्ञान के ज्ञान को गरीब देशों को बड़े पैमाने पर मुहैया कराने के उद्देश्य के साथ पिछले साल अक्टूबर महीने में सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका और भारत द्वारा कोरोनावायरस महामारी की अवधि के दौरान ट्रेड रिलेटेड अस्पेक्ट्स ऑफ इंटेलेक्चूअल प्रोपर्टी राइट्स (टीआरआईपीएस) को लेकर डब्ल्यूटीओ के समझौते स्थगित करने का प्रस्ताव पेश किया गया था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडेनम गेब्रियेसस ने भी इस महीने की शुरुआत में इस निर्णय का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि पेटेंट नियंत्रण के लिए अस्थायी तरीके से छोड़ने का यह सही समय है।

गेब्रियेसस और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस कई देशों के उन नेताओं और अधिकार समूहों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अमीर देशों द्वारा COVID-19 टीकों की जमाखोरी और उनके "वैक्सीन नेशनलिज्म" की आलोचना की है। ये जमाखोरी और वैक्सीन नेशनलिज्म का मामला ऐसे समय में सामने आया है जब अधिकांश देशों ने इस वैक्सीन की एक भी खुराक प्राप्त नहीं की है।

डब्ल्यूएचओ के प्रमुख के अनुसार अमीर देश अपने धन का उपयोग और प्रौद्योगिकी पर नियंत्रण करते हुए इन टीकों की आवश्यक खुराक की तुलना में अधिक मात्रा में प्राप्त कर लिया है जिसके कारण गरीब देशों के लिए इसकी अनुपलब्धता बढ़ गई है। यहां तक कि डब्ल्यूएचओ का COVAX पहल इन टीकों की कमी और इस "वैक्सीन नेशनलिज्म" के कारण प्रभावी ढंग से काम करने के मुद्दे को हल करने में विफल रही है।

विश्व व्यापार संगठन के प्रमुख नगोजी ओकेंजो-ल्विला ने पदभार संभालने के बाद “वैक्सीन नेशनलिज्म” की भी निंदा करते हुए कहा था कि “कोई भी तब तक सुरक्षित नहीं है जब तक सभी सुरक्षित नहीं हैं”। अफ्रीकी संघ ने भी कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और अधिकार समूहों जैसे कि अंतरराष्ट्रीय पीपल्स असेंबली के यूरोपीय सचिवालय के पेटेंट छोड़ने की मांग का समर्थन किया है।

Candidate Vaccine
COVID-19
Covid-19 in Europe
COVID-19 vaccine
European Citizens' Initiative
Pandemic Response
Soberana 2
WTO

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • Yeti Narasimhanand
    न्यूज़क्लिक टीम
    यति नरसिंहानंद : सुप्रीम कोर्ट और संविधान को गाली देने वाला 'महंत'
    23 Apr 2022
    यति नरसिंहानंद और अ(संतों) का गैंग हिंदुत्व नेता यति नरसिंहानंद गिरी ने दूसरी बार अपने ज़मानत आदेश का उल्लंघन करते हुए ऊना धर्म संसद में मुसलमानों के ख़िलाफ़ नफ़रती बयान दिए हैं। क्या है यति नरसिंहानंद…
  • विजय विनीत
    BHU : बनारस का शिवकुमार अब नहीं लौट पाएगा, लंका पुलिस ने कबूला कि वह तलाब में डूबकर मर गया
    22 Apr 2022
    आरोप है कि उनके बेटे की मौत तालाब में डूबने से नहीं, बल्कि थाने में बेरहमी से की गई मारपीट और शोषण से हुई थी। हत्या के बाद लंका थाना पुलिस शव ठिकाने लगा दिया। कहानी गढ़ दी कि वह थाने से भाग गया और…
  • कारलिन वान हाउवेलिंगन
    कांच की खिड़कियों से हर साल मरते हैं अरबों पक्षी, वैज्ञानिक इस समस्या से निजात पाने के लिए कर रहे हैं काम
    22 Apr 2022
    पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने वाले लोग, सरकारों और इमारतों के मालिकों को इमारतों में उन बदलावों को करने के लिए राजी करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके ज़रिए पक्षियों को इन इमारतों में टकराने से…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    छत्तीसगढ़ :दो सूत्रीय मांगों को लेकर 17 दिनों से हड़ताल पर मनरेगा कर्मी
    22 Apr 2022
    मनरेगा महासंघ के बैनर तले वे 4 अप्रैल से हड़ताल कर रहे हैं। पूरे छत्तीसगढ़ के 15 हज़ार कर्मचारी हड़ताल पर हैं फिर भी सरकार कोई सुध नहीं ले रही है।
  • ईशिता मुखोपाध्याय
    भारत में छात्र और युवा गंभीर राजकीय दमन का सामना कर रहे हैं 
    22 Apr 2022
    राज्य के पास छात्रों और युवाओं के लिए शिक्षा और नौकरियों के संबंध में देने के लिए कुछ भी नहीं हैं। ऊपर से, अगर छात्र इसका विरोध करने के लिए लामबंद होते हैं, तो उन्हें आक्रामक राजनीतिक बदले की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License