NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
ओडिशा के क्योंझर जिले में रामनवमी रैली को लेकर झड़प के बाद इंटरनेट सेवाएं निलंबित
ओडिशा के क्योंझर जिले में एक दिन पहले राम नवमी की रैली को लेकर दो समुदायों के बीच संघर्ष के बाद मंगलवार को इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गयी है।
भाषा
12 Apr 2022
Internet Shutdowns

ओडिशा के क्योंझर जिले में एक दिन पहले राम नवमी की रैली को लेकर दो समुदायों के बीच संघर्ष के बाद मंगलवार को इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गयी है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन ने जोड़ा शहर में निषेधाज्ञा अगले 24 घंटे के लिए बढ़ा दी है जहां दो समुदायों के बीच संघर्ष हुआ था। 

जिले के अधिकारी ने बताया, ‘‘झड़प के मद्देनजर पहले सोमवार को मंगलवार सुबह दस बजे तक के लिए अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगायी गयी। उसे बाद में लोगों के जमावड़े से निपटने के लिए अगले 24 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया। इस बीच, अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गयी हैं।’’

निषेधाज्ञा बढ़ाये जाने के कारण सभी बैंकों में कामकाज तथा खनिजों की ढुलाई थम गयी तथा सड़कों पर ट्रकों की लंबी कतारें लग गयीं।

अधिकारी ने बताया कि क्योंझर के पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने सुबह दोनों समुदायों के साथ शांति कायम करने के प्रयास के तहत बैठक की।

कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस की 17 प्लाटून तैनात की गयी है। हर प्लाटून में 30 कर्मी होते हैं।

शहर में सोमवार को स्थानीय पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बाद भी कुछ लोगों ने रामनवमी का जुलूस निकाला था। बीच में उसे अन्य समुदाय के लोगों ने रोक दिया, जिसके बाद दोनों के बीच झड़प हुई और आठ लोग घायल हो गये। इस संघर्ष में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी।

Odisha
Internet shutdowns
Ram Navami rally

Related Stories

लाखपदर से पलंगपदर तक, बॉक्साइड के पहाड़ों पर 5 दिन

रुड़की : हनुमान जयंती पर भड़की हिंसा, पुलिस ने मुस्लिम बहुल गांव में खड़े किए बुलडोज़र

देश भर में निकाली गई हनुमान जयंती की शोभायात्रा, रामनवमी जुलूस में झुलसे घरों की किसी को नहीं याद?

विज्ञापन में फ़ायदा पहुंचाने का एल्गोरिदम : फ़ेसबुक ने विपक्षियों की तुलना में "बीजेपी से लिए कम पैसे"  

स्पेशल रिपोर्ट: पहाड़ी बोंडा; ज़िंदगी और पहचान का द्वंद्व

आरटीआई अधिनियम का 16वां साल: निष्क्रिय आयोग, नहीं निपटाया जा रहा बकाया काम

ओडिशा माली पर्वत खनन: हिंडाल्को कंपनी का विरोध करने वाले आदिवासी एक्टिविस्टों को मिल रहीं धमकियां

माली पर्वत बचाओ: अपनी जमीन बचाने के लिए एक और संघर्ष की तैयारी में ओडिशा के आदिवासी

क्यों भारतीय राज्य इंटरनेट शटडाउन पर अपनी निर्भरता बढ़ाता जा रहा है?

स्टील से भी सख्त: ओडिशा के ग्रामीण दशकों से अपनी जमीन का रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं


बाकी खबरें

  • गिनी में तख़्तापलट: सेना ने राष्ट्रपति अल्फा कोंडे को गिरफ़्तार किया, सरकार भंग करने की घोषणा
    पीपल्स डिस्पैच
    गिनी में तख़्तापलट: सेना ने राष्ट्रपति अल्फा कोंडे को गिरफ़्तार किया, सरकार भंग करने की घोषणा
    06 Sep 2021
    तख़्तापलट करने वाले नेताओं ने देश के संविधान को भंग करने की भी घोषणा की है। इसे पिछले साल संशोधित किया गया था ताकि कोंडे को तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने की अनुमति मिल सके।
  • पंजशीर विद्रोह का पूरे अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान प्रतिरोध खड़ा करना असंभव है
    एम. के. भद्रकुमार
    पंजशीर विद्रोह का पूरे अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान प्रतिरोध खड़ा करना असंभव है
    06 Sep 2021
    पंजशीर विद्रोह एक फुटनोट बन कर रह गया है क्योंकि इसकी पूरे अफ़गानिस्तान में तालिबान विरोधी प्रतिरोध पैदा करने की संभावना शून्य है।
  • ग्रमीण बैंक
    अंकित शुक्ला, प्रकाश रंजन
    बिहार ग्रामीण बैंक में एक और बड़ा घोटाला!, लेकिन बैंक और पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR
    06 Sep 2021
    मामला 19 अगस्त का है जब लोगों को इस बात की भनक लगी कि कस्तूरी सराय बैंक में ग़बन हो गया है तो लोग अपने साथ भी ग़बन की आशंका में डर सहम गए। मामले के बारे में सुनते ही बैंक के आगे भीड़ उमड़ गई , लोग अपनी-…
  • वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि से इंकार, पूंजीपतियों पर देश न्यौछावर करती मोदी सरकार
    प्रभात पटनायक
    वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि से इंकार, पूंजीपतियों पर देश न्यौछावर करती मोदी सरकार
    06 Sep 2021
    केंद्र सरकार ने संसद में कहा है कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना के अंतर्गत बुजुर्गों को दी जाने वाली मासिक पेंशन की राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। इस समय इस योजना के अंतर्गत 60 से 79 साल तक उम्र…
  • loksabha
    अनिल जैन
    क्या अब लोकसभा उपाध्यक्ष का चुनाव भी अदालत के आदेश से ही होगा?
    06 Sep 2021
    लोकसभा का लगभग आधा कार्यकाल बीत जाने के बावजूद जो एक महत्वपूर्ण काम लोकसभा नहीं कर सकी, वह है अपने उपाध्यक्ष यानी डिप्टी स्पीकर का चुनाव। इसके बारे में न तो सरकार कुछ बोलती है और न ही लोकसभा स्पीकर।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License