NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
पड़ताल: कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के दावे भ्रामक
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने अन्य देशों की तुलना में ज्यादा नागरिकों को बचाया है। ये काफी भ्रामक टिप्पणी है। क्योंकि प्रधानमंत्री कुछ स्पष्ट नहीं कर रहे कि वो किसे “बचाया हुआ” मान रहे हैं। क्या उन लोगों की बात कर रहे हैं जो संक्रमित हुए लेकिन रिकवर हो गये या उन तमाम लोगों की बात कर रहे हैं जो आज ज़िंदा है।
राज कुमार
15 Aug 2021
पड़ताल: कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के दावे भ्रामक

आज 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल क़िले की प्राचीर से भाषण दिया। वैसे तो आप हर रोज ही प्रधानमंत्री को कहीं ना कहीं बोलते हुए देखते और सुनते होंगे। लेकिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल क़िले से दिया गया भाषण विशेष होता है। इसका विशेष महत्व और गरिमा होती है। अगर इस मौके पर लाल क़िले से प्रधानमंत्री द्वारा ऐसे गलत दावे किये जाएं जो तथ्यों के कहीं आस-पास भी नहीं फटकते, तो ये काफी चिंताजनक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या गलत दावा किया है? क्या है मामला? आइये, समझते है।

प्रधानमंत्री का दावा

प्रधानमंत्री ने लाल क़िले से बोलते हुए अपने भाषण के शुरुआती समय में कोरोना के बारे में बात की। उन्होंने कहा-

“...ये बात सही है कि अन्य देशों की तुलना में भारत में कम लोग संक्रमित हुए हैं। ये भी सही है कि दुनिया के देशों की जनसंख्या की तुलना में भारत में हम अधिकतम मात्रा में हमारे नागरिकों को बचा सके हैं...। ”

प्रधानमंत्री के भाषण के इस अंश को आप 11:22 टाइमकोड पर इस वीडियो में देख और सुन सकते हैं। इस टिप्पणी में प्रधानमंत्री दो दावे कर रहे हैं।

1.     अन्य देशों की तुलना में भारत में कम लोग संक्रमित हुए हैं।

2.     भारत ने अन्य देशों की तुलना में ज्यदा नागरिकों को बचाया है।

आइये, अब इन दोनों दावों की पड़ताल करते हैं।

क्या अन्य देशों की तुलना में भारत में कम लोग संक्रमित हुए हैं?

इस दावे की सच्चाई को जानने के लिए हमें दुनिया के अन्य देशों में कोरोना के संक्रमण के आंकड़े देखने होंगे और भारत से उसकी तुलना करनी होगी। दुनिया के विभिन्न देशों के कोरोना से संबंधित आंकड़े worldometer पर संग्रहित किए जाते हैं। जहां जाकर आप अलग-अलग देशों की स्थिति जान सकते हैं। इस वेबसाइट के अनुसार कोरोना संक्रमण के मामले में भारत विश्व में दूसरे नंबर पर है। वेबसाइट के अनुसार भारत में अब तक कोरोना के 3,21,92,576 केस दर्ज़ किए गए हैं। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है। मतलब भारत में अन्य देशों की तुलना में कम संक्रमण नहीं है बल्कि अमेरिका को छोड़कर विश्व के अन्य सभी देशों से ज्यादा संक्रमण भारत में है।

आंकड़ों से स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी का दावा गलत है कि भारत में अन्य देशों की तुलना में कम लोग संक्रमित हुए हैं। worldometer पर 222 देशों के आंकड़े हैं जिसमें भारत 220 देशों से ऊपर है।

हालांकि प्रधानमंत्री ने भाषण में इस संदर्भ में कहीं रेखांकित नहीं किया है कि वो प्रति दस लाख जनसंख्या पर संक्रमण की बात कर रहे हैं। लेकिन अगर इस हिसाब से भी तथ्यों को जांचें तो पता चलता है कि भारत में प्रति दस लाख जनसंख्या पर संक्रमण की दर 23,074 है और भारत में विश्व में 117वें स्थान पर है।

क्या भारत ने अन्य देशों की तुलना में ज्यादा नागरिकों को बचाया है?

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने अन्य देशों की तुलना में ज्यादा नागरिकों को बचाया है। ये काफी भ्रामक टिप्पणी है। क्योंकि प्रधानमंत्री कुछ स्पष्ट नहीं कर रहे कि वो किसे “बचाया हुआ” मान रहे हैं। क्या उन लोगों की बात कर रहे हैं जो संक्रमित हुए लेकिन रिकवर हो गये या उन तमाम लोगों की बात कर रहे हैं जो आज ज़िंदा है। प्रधानमंत्री की टिप्पणी में एक चालाकी और झोल है। इस तरह की टिप्पणी करके प्रधानमंत्री एक तीर से दो निशाने साधना चाहते हैं। वो कोरोना वारियर बनकर श्रेय भी लेना चाहते हैं और कोई ठोस और स्पष्ट तथ्य ना देकर ज़िम्मेदरी से भी बचना चाहते हैं। बस माहौल बनाते हैं।

बचाए गए लोगों बारे प्रधानमंत्री की टिप्पणी भ्रामक है। इसके तथ्यों की पड़ताल करना मुश्किल है क्योंकि ये टिप्पणी सिर्फ हवाबाज़ी है। लेकिन कोरोना से कितनी मौत हुई हैं ये आंकड़ा मौजूद है। कोरोना से होने वाली मौतों के मामले में हम विश्व में तीसरे स्थान पर हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4,31,253 लोगों की जान गई है। गौरतलब है कि कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े के संदर्भ में सरकार पर गंभीर सवाल उठे हैं और आरोप है कि सरकार कोरोना से हुई मौतों के आंकड़े छुपा रही है। तो कोरोना से मौत का ये आंकड़ा कई गुणा अधिक हो सकता है।

निष्कर्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल क़िले से कोरोना संबंधी किये गए दावे गलत और भ्रामक है।

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार एवं ट्रेनर हैं। वे सरकारी योजनाओं से संबंधित दावों और वायरल संदेशों की पड़ताल भी करते हैं।)

Narendra modi
independence day
75th Independence day
Coronavirus
COVID-19
Modi Govt

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Budget 2022
    भरत डोगरा
    जलवायु बजट में उतार-चढ़ाव बना रहता है, फिर भी हमेशा कम पड़ता है 
    18 Feb 2022
    2022-23 के केंद्रीय बजट में जलवायु परिवर्तन, उर्जा नवीनीकरण एवं पर्यावरणीय संरक्षण के लिए जिस मात्रा में समर्थन किये जाने की आवश्यकता है, वैसा कर पाने में यह विफल है।
  • vyapam
    भाषा
    व्यापमं घोटाला : सीबीआई ने 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया
    18 Feb 2022
    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2013 के प्री-मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) में धांधली करने के आरोप में 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया है। आरोपियों में प्रदेश के तीन निजी मेडिकल…
  • Modi
    बी सिवरमन
    मोदी के नेतृत्व में संघीय अधिकारों पर बढ़ते हमले
    18 Feb 2022
    मोदी सरकार द्वारा महामारी प्रबंधन के दौरान अनुच्छेद 370 का निर्मम हनन हो, चाहे राज्यों के अधिकारों का घोर उल्लंघन हो या एकतरफा पूर्ण तालाबंदी की घोषणा हो या फिर महामारी के शुरुआती चरणों में अत्यधिक…
  • kannauj
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव: कन्नौज के पारंपरिक 'इत्र' निर्माता जीवनयापन के लिए कर रहे हैं संघर्ष
    18 Feb 2022
    कच्चे माल की ऊंची क़ीमतें और सस्ते, सिंथेटिक परफ्यूम के साथ प्रतिस्पर्धा पारंपरिक 'इत्र' निर्माताओं को पहले से कहीं अधिक प्रभावित कर रही है।
  • conteniment water
    सौरभ शर्मा
    यूपी चुनाव: कथित तौर पर चीनी मिल के दूषित पानी की वजह से लखीमपुर खीरी के एक गांव में पैदा हो रही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्यायें
    18 Feb 2022
    लखीमपुर खीरी ज़िले के धरोरा गांव में कथित तौर पर एक चीनी मिल के कारण दूषित होते पानी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव के लोग न सिर्फ़ स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, बल्कि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License