NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इराक़ ने अमेरिका से देश से अपने सैनिकों की वापसी में तेज़ी लाने के लिए कहा
साल 2003 में नाटो के नेतृत्व में आक्रमण के बाद तेल समृद्ध इस देश में अमेरिकी सैनिकों को तैनात किया गया था जिसे 2011 में वापस बुलाया गया लेकिन आईएसआईएस के उभार के बाद 2014 में फिर से तैनात किया गया।
पीपल्स डिस्पैच
16 Apr 2021
इराक़ ने अमेरिका से देश से अपने सैनिकों की वापसी में तेज़ी लाने के लिए कहा

इराक की सरकार ने अमेरिकी सैनिकों की देश से वापसी के लिए एक निश्चित समयसीमा तय करने के अपने प्रयासों को बढ़ा दिया है। मीडिया की विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार मुस्तफा अल-कदीमी के नेतृत्व वाली सरकार चाहती है कि सभी विदेशी सैनिक इस साल अक्टूबर में निर्धारित चुनाव से पहले देश छोड़ दें।

देश की आधिकारिक समाचार एजेंसी इराकी न्यूज एजेंसी ने गुरुवार को बताया कि देश के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने सुरक्षा सहयोग का नए चरण और इराक के बाहर लड़ाकू सैनिकों की तैनाती के लिए अमेरिकी राजदूत से मुलाकात की ताकि ट्रांजिशन के संबंध में तीसरे दौर की रणनीतिक वार्ता के परिणामों को लागू करने के लिए उनकी बैठक में तेजी लाई जा सके।"

देश में अमेरिकी सेना की मौजूदगी लगातार परेशानी का सबब बन गई है क्योंकि कई मिलिशिया समूह रोजाना इन सैनिकों के ठिकानों पर मिसाइल से हमले करते हैं। बुधवार 14 अप्रैल को एक ड्रोन ने एक बेस पर विस्फोटक गिराया जो उत्तरी एरबिल शहर में अमेरिकी सैनिकों का ठिकाना था।

यह देश में विपक्ष के लिए रैली करने का स्थल बन गया है क्योंकि सैनिकों की वापसी की मांग को लेकर कई विरोध प्रदर्शन किए गए हैं। सैनिकों की उपस्थिति ईरान और इराक के बीच भी एक मुद्दा बन गई है क्योंकि ईरान ने बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में अपने रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के कमांडर की पिछले वर्ष हुई हत्या के बाद सभी विदेशी सैनिकों को इस क्षेत्र से हटाने के लिए मजबूर करने का संकल्प लिया है।

इराक ने इस ड्रोन हमले को अपनी संप्रभुता का उल्लंघन करार दिया था और इसकी संसद ने एक प्रस्ताव पारित कर विदेशी सैनिकों को देश से बाहर करने को कहा था।

इन हमलों के बाद डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने बड़ी संख्या में अपने सैनिकों के "सुरक्षित ठिकानों" पर फिर से तैनात किया था और साथ ही सैनिकों की संख्या को घटाकर 2500 करने की घोषणा की थी।

जो बाइडन प्रशासन ने इस देश से सैनिकों को वापस लेने की इच्छा व्यक्त की थी और इसके लिए एक समयसीमा तय करने में विफल रहा।

8 अप्रैल को हुई बातचीत पर प्रतिक्रिया देते हुए मुस्तफा कादिमी ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा था कि इराकी लोग "शांति, सुरक्षा और समृद्धि में रहने के लायक हैं"।

Iraq
America
ISIS

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें

यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम

यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा

ड्रोन युद्ध : हर बार युद्ध अपराधों से बचकर निकल जाता है अमेरिका, दुनिया को तय करनी होगी जवाबदेही

अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति के बीच वार्ता का दांव और अफ़ग़ानिस्तान के बहाने शांति का दौर


बाकी खबरें

  • Supreme Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्यप्रदेश ओबीसी सीट मामला: सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला अप्रत्याशित; पुनर्विचार की मांग करेगी माकपा
    20 Dec 2021
    मध्य प्रदेश पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण समाप्त करने, अन्य पिछड़े समुदायों के लिए निर्धारित और आरक्षित पदों पर चुनाव रोकने, उनकी बहुसंख्या को सामान्य सीटों में परिवर्तित करने का निर्देश देने वाले…
  • CAA
    ज़ाकिर अली त्यागी
    CAA हिंसा के 2 साल: मायूसियों के बीच इंसाफ़ की जद्दोजहद करते मृतकों के परिजन!
    20 Dec 2021
    20 दिसंबर 2019 को पूरे देश मे CAA के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हुए, उसी प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश में 23 लोगों की जान गई। आज 2 साल बाद मृतकों के परिवारों का क्या हाल है, कैसे जी रहे हैं वो, उनकी न्याय की…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 6,563 नए मामले, ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 157 हुए
    20 Dec 2021
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 47 लाख 46 हज़ार 838 हो गयी है। देश में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। ओमिक्रॉन अब तक 12 राज्यों में फैल चुका है।
  • Modi rally
    राज कुमार
    दो टूक: ओमिक्रॉन का ख़तरा लेकिन प्रधानमंत्री रैलियों में व्यस्त
    20 Dec 2021
    जैसे ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया को ओमिक्रॉन के ख़तरे से सावधान किया तो प्रधानमंत्री ने भी ट्वीट करके लोगों को शारीरिक दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने की सीख दे डाली। लेकिन अगले ही पल विशाल…
  • agri
    डॉ सुखबिलास बर्मा
    कृषि उत्पाद की बिक़्री और एमएसपी की भूमिका
    20 Dec 2021
    भारत सरकार ने 2000 के दशक की शुरुआत में किसानों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए एमएसपी तय करके बाज़ार हस्तक्षेप नीति का पालन किया था। इस तरह,एमएसपी सरकार की परिकल्पित मूल्य नीति का प्रमुख घटक बन गयी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License