NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
क्या देश में कोरोना के नए XE वैरिएंट से चौथी लहर का ख़तरा?
दुनियाभर के कई देशों में कोरोना के नए XE वैरिएंट के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है।
पुलकित कुमार शर्मा
15 Apr 2022
covid
Image courtesy : Reuters

देश में कोरोना से फिर चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है | दो राज्यों (महाराष्ट्र और गुजरात) में कोरोना के नए वेरिएंट XE के मिलने से कोरोना की चौथी लहर का ख़तरा बढ़ गया है | कोरोना का नया वेरिएंट XE कितना घातक है यह जानने से पहले बात करते हैं कि कोरोना के नए-नए वैरिएंट कैसे सामने आ रहे हैं| जब कोई वायरस एक शरीर से दूसरे शरीर में प्रवेश करता है तो वायरस दूसरे शरीर में भी अपना समान रूप बनाने की कोशिश करता है | लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान वायरस की संरचना में थोड़ा सा भी परिवर्तन, वायरस को एक नए रूप में बदल देता है और एक नए वैरिएंट का जन्म हो जाता है।

XE वैरिएंट-

XE वैरिएंट, ओमीक्रोन के सब वैरिएंट BA. 1 और BA. 2 के क्रॉस वेरिएंट हैं। सबसे पहले XE वैरिएंट, जनवरी 2022 में यूनाइटेड किंगडम से सामने आया था| विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वेरिएंट को लेकर चेतावनी जारी की है | WHO का कहना है की ये वैरिएंट ओमिक्रोन के सब वैरिएंट BA. 2 से भी 10 गुणा तेजी से फैलता है।

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक हिंदुजा अस्पताल और मेडिकल रिसर्च सेंटर, खार में क्रिटिकल केयर के सलाहकार डॉ. भारेश डेढिया बताते हैं, "XE हाइब्रिड स्ट्रेन का मेडिकली रूप से कोई भी इस वैरिएंट के बीच अंतर नहीं कर सकता। ऐसा लगता है कि नया सब-वैरिएंट XE, ओमिक्रॉन के सभी लक्षणों के ही समान है | यह आमतौर पर हल्का है और बहुत गंभीर भी नहीं है | यह ध्यान रखना चाहिए कि XE वैरिएंट लगभग 3 महीने से मौजूद है और अभी तक ओमिक्रॉन की तरह पूरी दुनिया में नहीं फैला है | इसलिए कहा जा सकता है कि यह कोई अलग वैरिएंट नहीं है, बल्कि ओमिक्रॉन के ही समान है।"

केंद्र सरकार का अलर्ट

हालांकि पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में वृद्धि को देखते हुए, केंद्र सरकार ने पांच राज्यों (दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम) में अलर्ट जारी कर दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि इन राज्यों में कोरोना की संक्रमण दर बढ़ रही है, रोजाना मिलने वाले नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसको देखते हुए राज्य सरकारें हालात की गंभीरता से समीक्षा करें और जरूरी होने पर कोविड-19 को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी करें।

दुनियाभर में नए वैरिएंट से भय

वहीं दुनिया के कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट के बढ़ते मामले स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए गंभीर चिंता का कारण बन गया है। हाल ही में सामने आए XE की संक्रामकता दर अब तक सबसे अधिक बताई जा रही है, जबकि 2022 में दुनिया भर में 90 फीसदी से ज्यादा मामले ओमीक्रॉन के सामने आए थे | ऐसे में नए वैरिएंट के सामने आने से दुनिया भर में कोरोना की नई लहर का खतरा बढ़ गया है | रिपोर्ट्स में विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि इस वैरिएंट से गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए सभी लोगों को इससे बचाव के उपायों को लेकर गंभीरता दिखानी होगी।

देश में कोरोना की स्थिति

हालांकि देश में पिछले कुछ दिनों में कोरोना की स्थिति पहले से काफी बेहतर हुई है | देश में कोरोना से पीड़ित 98.76 फीसदी लोगों को ठीक किया जा चुका है, जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है | और मात्र 0.03 फीसदी ही एक्टिव मामले रह गए हैं | हलाकि एक हफ्ते से कुछ राज्यों में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है, और देश में ओमीक्रॉन के नए वैरिएंट XE के मामले सामने आने से कोरोना के चौथी लहर का खतरा की सम्भावना बढ़ गयी है।


देश में पिछले दिनों कोरोना के कम होते संक्रमण के बीच मास्क लगाने को लेकर अनिवार्यता हटा ली गई थी साथ ही कुछ राज्यों ने मास्क न पहनने पर जुर्माने से भी छूट दी गयी थी । जबकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरह की XE वेरिएंट की प्रकृति है, इससे बचाव के लिए मास्क लगाना बहुत आवश्यक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि मास्क को कोरोना वायरस के सभी प्रकारों के खिलाफ सबसे प्रभावी उपाय माना जा रहा है, ऐसे में देश में मास्क के स्वैच्छिक उपयोग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए जिससे नए वैरिएंट्स के प्रसार को रोका जा सके।

Coronavirus
COVID-19
Covid new variant
XE Variant
Covid fourth Wave

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    पत्नी नहीं है पति के अधीन, मैरिटल रेप समानता के अधिकार के ख़िलाफ़
    24 Mar 2022
    कर्नाटक हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सेक्शन 375 के तहत बलात्कार की सज़ा में पतियों को छूट समानता के अधिकार यानी अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है। हाईकोर्ट के मुताबिक शादी क्रूरता का लाइसेंस नहीं है।
  • एजाज़ अशरफ़
    2024 में बढ़त हासिल करने के लिए अखिलेश यादव को खड़ा करना होगा ओबीसी आंदोलन
    24 Mar 2022
    बीजेपी की जीत प्रभावित करने वाली है, लेकिन उत्तर प्रदेश में सामाजिक धुरी बदल रही है, जिससे चुनावी लाभ पहुंचाने में सक्षम राजनीतिक ऊर्जा का निर्माण हो रहा है।
  • forest
    संदीपन तालुकदार
    जलवायु शमन : रिसर्च ने बताया कि वृक्षारोपण मोनोकल्चर प्लांटेशन की तुलना में ज़्यादा फ़ायदेमंद
    24 Mar 2022
    शोधकर्ताओं का तर्क है कि वनीकरण परियोजनाओं को शुरू करते समय नीति निर्माताओं को लकड़ी के उत्पादन और पर्यावरणीय लाभों के चुनाव पर भी ध्यान देना चाहिए।
  • रवि कौशल
    नई शिक्षा नीति ‘वर्ण व्यवस्था की बहाली सुनिश्चित करती है' 
    24 Mar 2022
    दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा कि गरीब छात्र कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पास करने के लिए कोचिंग का खर्च नहीं उठा पाएंगे। 
  • निखिल करिअप्पा
    कर्नाटक: वंचित समुदाय के लोगों ने मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों, सूदखोरी और बच्चों के अनिश्चित भविष्य पर अपने बयान दर्ज कराये
    24 Mar 2022
    झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे कई बच्चों ने महामारी की वजह से अपने दो साल गँवा दिए हैं और वे आज भी स्कूल में पढ़ पाने में खुद को असमर्थ पा रहे हैं। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License