NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इज़रायल : नेतन्याहू को मुक़दमों की शुरूआत में अदालत में पेश होना होगा
नेतन्याहू को सात मामलों में दोषी ठहराया गया है। इन सभी मामलों में सुनवाई 24 मई रविवार से शुरू होगी। यदि दोषी पाए गए तो उन्हें दस साल से अधिक जेल की सज़ा काटनी होगी।
पीपल्स डिस्पैच
21 May 2020
इज़रायल

इज़रायल की एक अदालत ने बुधवार 20 मई को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की उस याचिका को ख़ारिज कर दिया जिसमें उनके ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार और अन्य मुक़दमों की सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट की बात कही गई थी। ये सुनवाई रविवार 24 मई से शुरू हो रही है। इस तरह इज़रायल के इतिहास में अदालत में आपराधिक मुकद़मे का सामना करने वाले नेतन्याहू अब पहले सत्तासीन प्रधानमंत्री बन जाएंगे।

इस मुक़दमे की सुनवाई करने वाले तीन न्यायाधीशों ने कहा कि आपराधिक मुक़दमे के सभी सामान्य नियमों का पालन नेतन्याहू के ख़िलाफ़ मुक़दमें में किया जाएगा। इसमें अदालत के सामने प्रतिवादी की अनिवार्य उपस्थिति शामिल है। मुक़दमे की शुरुआत में आरोप पढ़े जाने के दौरान ये बात कही गई।

इस मुक़दमें की सुनवाई मूल रूप से 17 मार्च से शुरू होने वाली थी। कोरोनोवायरस संबंधी हेल्थ इमर्जेंसी के कारण इसे दो महीने के लिए टाल दिया गया था। नेतन्याहू ने कहा था कि अगर उन्हें उनके मुक़दमों में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है तो कोरोनोवायरस आपातकालीन नियमों का उल्लंघन होगा।

पिछले रविवार को नेतन्याहू ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी बेनी गेंट्ज़ के साथ गठबंधन समझौते के बाद प्रधानमंत्री के रूप में नया कार्यकाल शुरू किया। गठबंधन की शर्तों के अनुसार वह अगले 18 महीनों के लिए प्रधानमंत्री होंगे। कई लोगों ने मुक़दमों में देरी को नेतन्याहू का तरीका बताया।

नेतन्याहू सात अलग-अलग आपराधिक आरोपों से घिरे हैं जिनमें रिश्वत, धोखाधड़ी और दूसरों के विश्वासघात शामिल हैं।

नेतन्याहू पर समाचार साइट Walla द्वारा उनके पक्ष में पॉजिटिव और पक्षपाती कवरेज के बदले में टेलीकॉम दिग्गज बेज़ेक के एक मालिक की बड़ी मदद पहुंचाने के लिए अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने का आरोप है। उन पर एक अन्य समाचार पत्र येदियोथ अहरोनोथ को इसके प्रतिद्वंद्वी के ख़िलाफ़ सहयोग देने का भी आरोप है। नेतन्याहू पर अपने निजी लाभ के लिए भ्रष्टाचार और सरकारी कार्यालय के दुरुपयोग का भी आरोप है।

उन्हें पिछले नवंबर में दोषी ठहराया गया था और जनवरी में उनकी संसद की प्रतिरक्षा याचिका (पार्लियामेंट इम्यूनिटी प्ली) वापस ले ली गई थी। अगर नेतन्याहू दोषी पाए गए तो दस साल से ज़्यादा जेल की सज़ा काटनी पड़ सकती है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच 

Israel
Benjamin Netanyahu
Parliament immunity please
Corruption
International news
Netanyahu criminal investigations
Jerusalem District Court

Related Stories

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

उत्तराखंड के ग्राम विकास पर भ्रष्टाचार, सरकारी उदासीनता के बादल

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका में महिलाओं के हक़ पर हमला, गर्भपात अधिकार छीनने की तैयारी, उधर Energy War में घिरी दुनिया

रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

बिहार में 1573 करोड़ रुपये का धान घोटाला, जिसके पास मिल नहीं उसे भी दिया धान

बढ़ती हिंसा और सीबीआई के हस्तक्षेप के चलते मुश्किल में ममता और तृणमूल कांग्रेस


बाकी खबरें

  • सत्यम् तिवारी
    वाद-विवाद; विनोद कुमार शुक्ल : "मुझे अब तक मालूम नहीं हुआ था, कि मैं ठगा जा रहा हूँ"
    16 Mar 2022
    लेखक-प्रकाशक की अनबन, किताबों में प्रूफ़ की ग़लतियाँ, प्रकाशकों की मनमानी; ये बातें हिंदी साहित्य के लिए नई नहीं हैं। मगर पिछले 10 दिनों में जो घटनाएं सामने आई हैं
  • pramod samvant
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेकः प्रमोद सावंत के बयान की पड़ताल,क्या कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार कांग्रेस ने किये?
    16 Mar 2022
    भाजपा के नेता महत्वपूर्ण तथ्यों को इधर-उधर कर दे रहे हैं। इंटरनेट पर इस समय इस बारे में काफी ग़लत प्रचार मौजूद है। एक तथ्य को लेकर काफी विवाद है कि उस समय यानी 1990 केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।…
  • election result
    नीलू व्यास
    विधानसभा चुनाव परिणाम: लोकतंत्र को गूंगा-बहरा बनाने की प्रक्रिया
    16 Mar 2022
    जब कोई मतदाता सरकार से प्राप्त होने लाभों के लिए खुद को ‘ऋणी’ महसूस करता है और बेरोजगारी, स्वास्थ्य कुप्रबंधन इत्यादि को लेकर जवाबदेही की मांग करने में विफल रहता है, तो इसे कहीं से भी लोकतंत्र के लिए…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये
    16 Mar 2022
    किसी भी राजनीतिक पार्टी को प्रश्रय ना देने और उससे जुड़ी पोस्ट को खुद से प्रोत्सान न देने के अपने नियम का फ़ेसबुक ने धड़ल्ले से उल्लंघन किया है। फ़ेसबुक ने कुछ अज्ञात और अप्रत्यक्ष ढंग
  • Delimitation
    अनीस ज़रगर
    जम्मू-कश्मीर: परिसीमन आयोग ने प्रस्तावों को तैयार किया, 21 मार्च तक ऐतराज़ दर्ज करने का समय
    16 Mar 2022
    आयोग लोगों के साथ बैठकें करने के लिए ​28​​ और ​29​​ मार्च को केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करेगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License