NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इज़रायल : राष्ट्रपति ने बेनी गेंट्ज़ को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया
इज़रायली राजनीति के इतिहास में एक अभूतपूर्व क़दम उठाते हुए अरब जोइंट लिस्ट ने बेनी गेंट्ज़ के नेतृत्व वाले ब्लू एंड व्हाइट गठबंधन का समर्थन करने का फ़ैसला किया है।
पीपल्स डिस्पैच
16 Mar 2020
इज़रायल

इज़रायली आर्मी के चीफ़ रहने के बाद राजनीति में आए, और सेंटरिस्ट ब्लू एंड व्हाइट पार्टी के नेता बेनी गेंट्ज़ को रविवार 15 मार्च को इज़रायली राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है।

इज़रायल में 2 मार्च को चुनाव हुए थे, जो एक साल से भी कम समय में होने वाला तीसरा चुनाव था। इस चुनाव में भी किसी पार्टी को बहुमत मिलना मुमकिन नहीं हो सका था।

रिवलिन ने गेंट्ज़ को बाद में बहुमत की गठबंधन सरकार बनाने का पहला मौका देने का फैसला किया। इससे पहले उन्होंने इज़रायल केनेसट के 61 सदस्यों से समर्थन और सिफ़ारिश के पत्र प्राप्त किए, केवल 58 के विपरीत जो वर्तमान प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्राप्त किया। एक कनेसेट सदस्य ने प्रधानमंत्री के लिए दोनों में से किसी एक का समर्थन करने और सिफ़ारिश करने से इनकार कर दिया।

जोइंट लिस्ट, जो इज़रायल की अरब पार्टियों के साथ बनी है, उसके पास 15 सीटें हैं। वो देश की 21% अरब आबादी का प्रतिनिधित्व करती है। उसने गेंट्ज़ की ब्लू एंड व्हाइट का समर्थन करने का फ़ैसला लिया है, जिसके पास अभी कनेसेट में 33 सीटें हैं। गेंट्ज़ को अविगडोर लिबेरमैन की पार्टी का भी समर्थन मिला है जो पहले किसी का समर्थन ना करने वाली थी।

तीन वामपंथी दलों में से दो, लेबर और मेरिट्ज़ ने भी प्रधानमंत्री के लिए गैंटज़ के नाम का समर्थन किया। जबकि गेशर पार्टी ने किसी का समर्थन न करने का निर्णय लिया।

इंट लिस्ट के नेता एमन ओदह ने पहले ही कह दिया था कि वो सिर्फ़ गेंट्ज़ का समर्थन करेंगे और गेंट्ज़ और नेतन्याहु के गठबंधन का समर्थन नहीं करेंगे। यदि अरब पार्टियां सरकार में शामिल हो जाती हैं, तो ऐसा इज़रायल के 70 साल के इतिहास में पहली बार होगा।

कुछ दिनों पहले तक एक एकता सरकार की संभावना थी जब इज़रायल के राष्ट्रपति ने नेतन्याहू और गैंट्ज़ दोनों को एक साथ दोनों नेताओं के साथ अपनी बैठक में अपने मतभेदों को हल करने का सुझाव दिया था।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Israel
Reuven Rivlin
Benny Gantz
Likud
Israel Resilience Party
International news

Related Stories

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका में महिलाओं के हक़ पर हमला, गर्भपात अधिकार छीनने की तैयारी, उधर Energy War में घिरी दुनिया

रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई


बाकी खबरें

  • Farmers Protest in UP
    सुबोध वर्मा
    उत्तर प्रदेश में एक ऐसी लड़ाई, जिसे पूरा भारत आगामी वर्षों में लड़ेगा
    14 Feb 2022
    प्रदेश यह तय करने के लिए बड़े पैमाने पर मंथन से गुजर रहा है कि क्या धार्मिकता के गढ़े गए आक्रामक तर्कों और तरीकों से आदमी की भूख शांत की जा सकती है।
  • up elections
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव दूसरा चरण: अल्पसंख्यकों का दमन, किसानी व कारोबार की तबाही और बेरोज़गारी हैं प्रमुख मुद्दे
    14 Feb 2022
    दूसरे चरण की सीटों पर विपक्ष ने पिछली बार भी अन्य चरणों की तुलना में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। सपा को अपनी कुल 47 में 15 अर्थात लगभग एक तिहाई सीटें इसी इलाके में मिली थीं।
  • up elections
    प्रज्ञा सिंह
    यूपी चुनाव : कुराली गाँव के हँसते ज़ख़्म
    14 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच पढ़िये सहारनपुर ज़िले के कुराली गांव में टूटी सड़कों ग़रीबों को रही परेशानियों की यह रिपोर्ट।
  • uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव: भाजपा एक बार फिर मोदी लहर पर सवार, कांग्रेस को सत्ता विरोधी लहर से उम्मीद
    14 Feb 2022
    उत्तराखंड में चुनावी शोर अब ख़त्म हो गया है। हर दल ने अपने-अपने वादें और घोषणाओं को जनता के सामने रख दिया है। अब उन सभी वादों और घोषणाओं पर जनता के फैसले का समय है। न्यूज़क्लिक ने इस पूरे चुनाव के…
  • channi
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनाव: यह हमारे लिए आसान चुनाव है: चरणजीत सिंह चन्नी
    13 Feb 2022
    इस ख़ास एपीसोड में वरिष्ठ पत्रकार नीलू व्यास ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से बातचीत की। मुख्यमंत्री चन्नी का मानना है कि कांग्रेस दो तिहाई बहुमत के साथ वापस आ रही है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License