NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
जारी प्रदर्शन के बीच इज़रायल व पीए सुरक्षा बलों ने मानवाधिकार वकीलों और एक्टिविस्टों को गिरफ़्तार किया
पिछले सप्ताहों में प्रदर्शनकारियों पर जिस तरह की हिंसा की गई थी अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा कड़ी निंदा के बाद वैसी हिंसा इस वीकेंड नहीं की गई।
पीपल्स डिस्पैच
05 Jul 2021
जारी प्रदर्शन के बीच इज़रायल व पीए सुरक्षा बलों ने मानवाधिकार वकीलों और एक्टिविस्टों को गिरफ़्तार किया

इजरायली और फिलिस्तीनी प्राधिकरण सुरक्षा बलों ने रविवार 4 जुलाई को मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और मानवाधिकार वकीलों की श्रृंखलाबद्ध तरीके से गिरफ्तारी की। ये गिरफ्तारी पीए-विरोधी विरोध में उनके शामिल होने को लेकर की गई थी। जाने-माने पीए विरोधी कार्यकर्ता निज़ार बनात की हिरासत में हत्या / मौत के खिलाफ पिछले कुछ हफ्तों से कब्जे वाले वेस्ट बैंक और पूर्वी येरुशेलम के आसपास ये विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं।

इस बीच, फिलीस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के इस्तीफे की मांग के साथ-साथ पीए से इजरायल के साथ अपनी सुरक्षा और खुफिया कोऑर्डिनेशन को समाप्त करने का आग्रह करने वाले प्रदर्शनकारियों का वीकेंड में पीए विरोधी विरोध प्रदर्शन जारी रहा।

रिपोर्टों के अनुसार, वकील फरीद अल-अतरश को रविवार को अबू दिस में इजरायली अल-कंटेनर चेकपॉइंट पर उस समय गिरफ्तार किया गया था जब वे रामल्ला शहर में पीए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के बाद बेथलहम शहर लौट रहे थे। अल-अतरश के मित्र और साथी फ़िलिस्तीनी कार्यकर्ता इस्सा अमरो ने बाद में कहा कि अतरश को अस्पताल ले जाया गया और बाद में पीए द्वारा रिहा कर दिया गया। अल-अतरश को पीए द्वारा उनकी रिहाई के तुरंत बाद इज़रायली अधिकारियों द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया था।

उसी दिन, पीए सुरक्षा बलों ने मानवाधिकार कार्यकर्ताओं जिहाद अब्दो, सलेम क़ताश और इज्जेदीन जौल के साथ मानवाधिकार वकील मुहन्नद करजाह को उस समय गिरफ्तार किया जब एक दिन पहले एक्टिविस्ट घसन अल-सादी और मुहम्मद फरार्जा की गिरफ्तारी को लेकर रामल्ला अदालत भवन के बाहर एक निर्धारित धरना प्रदर्शन किया जाना था। सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर उस स्थान पर मौजूद पत्रकारों को विरोध शुरू होने से पहले परिसर छोड़ने का आदेश दिया। गिरफ्तार फिलिस्तीनियों और कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्र में कानूनी उत्पीड़न का सामना करने वाले लोगों की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले कानूनी सहायता समूह लॉयर्स फॉर जस्टिस के निदेशक करजाह घसन अल-सादी के वकील भी थे। घसन अल सादी खुद इस समूह के सदस्य हैं।

करजाह की बिना शर्त रिहाई की मांग के तुरंत बाद जारी एक बयान में फिलिस्तीनी बार एसोसिएशन ने इस गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की। वकील की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए बार एसोसिएशन के सदस्य दाउद दारावी ने कहा कि अगर उन्हें जल्द ही हिरासत से रिहा नहीं किया गया तो ये एसोसिएशन पीए के खिलाफ अपने विरोध को तेज करेगा।

Israel
Palestine
human rights violation

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार


बाकी खबरें

  • Asha Usha workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार
    07 Mar 2022
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने शिवराज सरकार की बढ़ती 'तानाशाही' की निंदा करते हुए कहा, "शिवराज सरकार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनितिक दल के कार्यालय में ही पुलिस को बिना आदेश ही नहीं घुसा रही है,…
  • Syrian refugees
    सोनाली कोल्हटकर
    क्यों हम सभी शरणार्थियों को यूक्रेनी शरणार्थियों की तरह नहीं मानते?
    07 Mar 2022
    अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, सीरिया, सोमालिया, यमन और दूसरी जगह के शरणार्थियों के साथ यूरोप में नस्लीय भेदभाव और दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। यूक्रेन का शरणार्थी संकट पश्चिम का दोहरा रवैया प्रदर्शित कर रहा…
  • air pollution
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हवा में ज़हर घोल रहे लखनऊ के दस हॉटस्पॉट, रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान
    07 Mar 2022
    वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहर अब भी प्रदूषण के मामले में शीर्ष स्थान पर हैं। इन शहरों में लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद जैसे बड़े शहर प्रमुख हैं।
  • Chaudhary Charan Singh University
    महेश कुमार
    मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भर्ती विज्ञापन में आरक्षण का नहीं कोई ज़िक्र, राज्यपाल ने किया जवाब तलब
    07 Mar 2022
    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए सहायक शिक्षक और सहआचार्य के 72 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन निकाला था। लेकिन विज्ञापित की गई इन भर्तियों में दलितों, पिछड़ों और…
  • shimla
    टिकेंदर सिंह पंवार
    गैर-स्टार्टर स्मार्ट सिटी में शहरों में शिमला कोई अपवाद नहीं है
    07 Mar 2022
    स्मार्ट सिटी परियोजनाएं एक बड़ी विफलता हैं, और यहां तक कि अब सरकार भी इसे महसूस करने लगी है। इसीलिए कभी खूब जोर-शोर से शुरू की गई इस योजना का नए केंद्रीय बजट में शायद ही कोई उल्लेख किया गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License