NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इज़रायल ने एक बार फिर गाज़ा पर बमबारी की
क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीनी क्षेत्र पर सोमवार को इज़रायल द्वारा की गई बमबारी एक सप्ताह से भी कम समय में दूसरी घटना थी।
पीपल्स डिस्पैच
24 Aug 2021
इज़रायल ने एक बार फिर गाज़ा पर बमबारी की

मई में हुए युद्धविराम समझौते का उल्लंघन जारी रखते हुए इज़रायल ने सोमवार 23 अगस्त को गाजा पर एक अन्य हवाई हमला किया। इजरायली सेना ने दावा किया कि ये हमला दक्षिणी इज़रायल में हमास द्वारा छोड़े गए आग लगाने वाले गुब्बारों की प्रतिक्रिया में किया गया था जिससे खेतों में आग लग गई थी।

किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं थी। इजरायली डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) ने मंगलवार को एक बयान में दावा किया कि इस हवाई हमले ने खान यूनिस में हमास के हथियार कारखाने और जबाल्या में एक सुरंग को निशाना बनाया।

गाजा में हमास और अन्य फिलिस्तीनी प्रतिरोध समूहों ने दावा किया कि आग लगाने वाले गुब्बारे इजरायल के साथ युद्धविराम समझौते का उल्लंघन नहीं करते हैं। इन गुब्बारों को इजरायल पर एक दशक से अधिक समय से इस क्षेत्र की नाकेबंदी को हटाने के लिए दबाव बनाने के लिए छोड़ा गया है। टाइम्स ऑफ इज़रायल की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल द्वारा किए गए कई हवाई हमलों की निंदा करते हुए हमास के अधिकारी इस्माइल राडवान ने कहा कि "ये बमबारी हमारे अधिकारों को पुनः दावा करने के हमारे दृढ़ संकल्प को बढ़ाएगी"।

इजरायल ने हाल ही में गाजा पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। शनिवार 21 अगस्त को इजरायली सेना ने फिलिस्तीनियों पर गोलियां चलाईं जो गाजा से लगी अपनी सीमाओं पर 1969 में अल-अक्सा मस्जिद पर हमले की 52 वीं वर्षगांठ पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसमें करीब 41 लोग घायल हो गए। घायलों में गंभीर रूप से जख्मी बच्चे भी शामिल हैं। बाद में इज़रायल ने उसी दिन इस क्षेत्र के अंदर हवाई हमले किए।

गाजा में कुछ फिलिस्तीनी समूहों ने सोमवार को घोषणा की है कि वे बुधवार को इजरायल के साथ अपनी सीमाओं के पास दक्षिणी गाजा पट्टी में एक विशाल रैली करेंगे।

फिलिस्तीनी चुनावों में हमास की चुनावी जीत के बाद 2006 से गाजा पर इजरायल द्वारा व्यापक भूमि, समुद्र और हवाई नाकेबंदी लगाई गई है। इजरायल की नाकाबंदी और कभी-कभी किए गए हवाई हमलों के चलते बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है और बुनियादी ढ़ांचों का नुकसान हुआ है जिससे लाखों फिलिस्तीनी मुफलिसी में रहने को मजबूर हैं। इस साल मई में इजरायल के 11 दिनों के हमले में कम से कम 250 फिलीस्तीनियों की मौत हो गई थी और लगभग 2,000 लोग घायल हो गए थे, इसके अलावा नागरिक बुनियादी ढांचे का नुकसान हुआ था। संयुक्त राष्ट्र इन हमलों के दौरान इज़रायल द्वारा किए गए युद्ध अपराधों को सिद्ध करने के लिए जांच कर रहा है। आईसीसी गाजा पर 2014 के इजरायली हमले की एक अन्य जांच कर रहा है।

Israel
Palestine
Gaza

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार


बाकी खबरें

  • मालिनी सुब्रमण्यम
    छत्तीसगढ़ : युद्धग्रस्त यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों ने अपने दु:खद अनुभव को याद किया
    09 Mar 2022
    कई दिनों की शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलने के बाद, अंततः छात्र अपने घर लौटने कामयाब रहे।
  • EVM
    श्याम मीरा सिंह
    मतगणना से पहले अखिलेश यादव का बड़ा आरोप- 'बनारस में ट्रक में पकड़ीं गईं EVM, मुख्य सचिव जिलाधिकारियों को कर रहे फोन'
    08 Mar 2022
    पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव परिणामों में गड़बड़ी की आशंकाओं के बीच अपनी पार्टी और गठबंधन के कार्यकर्ताओं को चेताया है कि वे एक-एक विधानसभा पर नज़र रखें..
  • bharat ek mauj
    न्यूज़क्लिक टीम
    मालिक महान है बस चमचों से परेशान है
    08 Mar 2022
    भारत एक मौज के इस एपिसोड में संजय राजौरा आज बात कर रहे हैं Ukraine और Russia के बीच चल रहे युद्ध के बारे में, के जहाँ एक तरफ स्टूडेंट्स यूक्रेन में अपनी जान बचा रहे हैं तो दूसरी तरफ सरकार से सवाल…
  •  DBC
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: डीबीसी कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी, कहा- आश्वासन नहीं, निर्णय चाहिए
    08 Mar 2022
    DBC के कर्मचारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।  ये कर्मचारी 21 फरवरी से लगातार हड़ताल पर हैं। इस दौरान निगम के मेयर और आला अधिकारियो ने इनकी मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया। परन्तु…
  • Italy
    पीपल्स डिस्पैच
    इटली : डॉक्टरों ने स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ हड़ताल की
    08 Mar 2022
    इटली के प्रमुख डॉक्टरों ने 1-2 मार्च को 48 घंटे की हड़ताल की थी, जिसमें उन्होंने अपने अधिकारों की सुरक्षा की मांग की और स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ चेतवनी भी दी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License