NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
फिलिस्तीन
इज़रायल का फ़िलिस्तीनियों को डराना धमकाना और उत्पीड़न लगातार जारी
सप्ताहांत में इज़रायली बलों ने पत्रकारों पर हिंसक हमला किया, शेख़ जर्राह में बेदखली का विरोध करने वाले प्रमुख फ़िलिस्तीनी एक्टिविस्टों को गिरफ़्तार किया और शेख़ जर्राह के समर्थन में हुई दौड़ में भाग लेने वाले फ़िलिस्तीनी लोगों पर हमला किया।
पीपल्स डिस्पैच
08 Jun 2021
इज़रायल का फ़िलिस्तीनियों को डराना धमकाना और उत्पीड़न लगातार जारी

इजरायली सुरक्षा बलों ने रविवार को प्रमुख फिलिस्तीनी कार्यकर्ता मोना अल-कुर्द को पूर्वी येरुशेलम में शेख जर्राह इलाके से उनके घर पर हिंसक छापेमारी में गिरफ्तार किया। उन्होंने उनके जुड़वां भाई मोहम्मद अल-कुर्द के लिए भी सम्मन दिया, जो पढ़ाने के लिए रामल्लाह में था।

उनके पिता नबील अल-कुर्द ने प्रेस को दिए एक बयान में कहा कि उनकी बेटी की गिरफ्तारी "माता-पिता को आतंकित करने के लिए एक ऑपरेशन का हिस्सा था, क्योंकि पड़ोस से जो आवाज उठी थी वह उसके युवाओं के कारण थी।" उन्होंने यह भी कहा कि पूछताछ के दौरान उनकी बेटी और बेटे को वकील तक पहुंच से वंचित कर दिया गया था, हालांकि यह इजरायल और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत उनका अधिकार था।

शेख जर्राह में कई फिलिस्तीनी परिवारों द्वारा सामना किए गए अवैध बेदखली के खिलाफ प्रतिरोध में ये अल-कुर्द युवा सबसे आगे रहे हैं। कई घंटे की पूछताछ के बाद आखिरकार दोनों को छोड़ दिया गया।

अपनी रिहाई के बाद मोना ने संवाददाताओं से कहा कि "अगर वे हमें जबरन निकालने के लिए हमारे घर पर छापा मारते हैं, तो मैं अपने कमरे में खुद को जंजीर से बांध लूंगी। मैं शेख जर्राह में अपना घर नहीं छोडूंगी।”

दो अन्य एक्टिविस्ट जुहैर अल-रजाबी और इयाद अबू स्नेना को भी सिलवान के निकटवर्ती इलाके से रविवार को वहां से जबरन बेदखली और विस्थापन का विरोध करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

उनकी गिरफ्तारी के बाद एक्टिविस्ट और समर्थक पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए जहां उनकी मनमानी गिरफ्तारी और उनकी रिहाई की मांग करने के लिए उन्हें शांतिपूर्ण विरोध करने के लिए पकड़ा जा रहा था। इजरायली सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे, स्टन ग्रेनेड फेंके और रबर कोटेड स्टील की गोलियां चलाई।

इजरायली बलों ने अल-नक्सा (विस्थापन) की 54 वीं वर्षगांठ और शेख जर्राह के समर्थन में प्रदर्शनों में भाग लेने वाले फिलिस्तीनियों पर हिंसक रूप से शनिवार, 5 जून को कार्रवाई की और पत्रकारों का उपरकरण नष्ट करते हुए उन पर हमला किया और गिरफ्तार किया।

Israel
Palestine
israel-palestine conflict

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार


बाकी खबरें

  • प्रियंका शंकर
    रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच, नॉर्वे में नाटो का सैन्य अभ्यास कितना महत्वपूर्ण?
    19 Mar 2022
    हालांकि यूक्रेन में युद्ध जारी है, और नाटो ने नॉर्वे में बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है, जो अभ्यास ठंडे इलाके में नाटो सैनिकों के युद्ध कौशल और नॉर्वे के सैन्य सुदृढीकरण के प्रबंधन की जांच करने के…
  • हर्षवर्धन
    क्रांतिदूत अज़ीमुल्ला जिन्होंने 'मादरे वतन भारत की जय' का नारा बुलंद किया था
    19 Mar 2022
    अज़ीमुल्ला ख़ान की 1857 के विद्रोह में भूमिका मात्र सैन्य और राजनीतिक मामलों तक ही सिमित नहीं थी, वो उस विद्रोह के एक महत्वपूर्ण विचारक भी थे।
  • विजय विनीत
    ग्राउंड रिपोर्ट: महंगाई-बेरोजगारी पर भारी पड़ी ‘नमक पॉलिटिक्स’
    19 Mar 2022
    तारा को महंगाई परेशान कर रही है तो बेरोजगारी का दर्द भी सता रहा है। वह कहती हैं, "सिर्फ मुफ्त में मिलने वाले सरकारी नमक का हक अदा करने के लिए हमने भाजपा को वोट दिया है। सरकार हमें मुफ्त में चावल-दाल…
  • इंदिरा जयसिंह
    नारीवादी वकालत: स्वतंत्रता आंदोलन का दूसरा पहलू
    19 Mar 2022
    हो सकता है कि भारत में वकालत का पेशा एक ऐसी पितृसत्तात्मक संस्कृति में डूबा हुआ हो, जिसमें महिलाओं को बाहर रखा जाता है, लेकिन संवैधानिक अदालतें एक ऐसी जगह होने की गुंज़ाइश बनाती हैं, जहां क़ानून को…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्यप्रदेश विधानसभा निर्धारित समय से नौ दिन पहले स्थगित, उठे सवाल!
    19 Mar 2022
    मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र निर्धारित समय से नौ दिन पहले स्थगित कर दिया गया। माकपा ने इसके लिए शिवराज सरकार के साथ ही नेता प्रतिपक्ष को भी जिम्मेदार ठहराया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License