NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इज़रायलः गतिरोध समाप्त, नेतन्याहू और गैंट्ज़ के बीच 'यूनिटी गवर्नमेंट' बनाने को लेकर समझौता
इस समझौते में यह तय किया गया है कि नेतन्याहू पहले डेढ़ साल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करेंगे, इसके बाद अगले डेढ़ साल के लिए गैंट्ज़ पीएम बनेंगे।
पीपल्स डिस्पैच
21 Apr 2020
इज़रायल

एक साल से ज़्यादा समय से जारी राजनीतिक संकट को समाप्त करते हुए इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी व इजरायली सेना के पूर्व प्रमुख बेनी गैंट्ज सोमवार 20 अप्रैल को यूनिटी 'नेशनल इमर्जेंसी गवर्नमेंट' बनाने के लिए तैयार हो गए हैं। यह समझौता एक साल से भी कम समय में मार्च की शुरुआत में इज़़रायल के तीसरे आम चुनाव के बाद गहन बातचीत का नतीजा था।

इस समझौते के अनुसार, नेतन्याहू पहले डेढ़ साल तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते रहेंगे इसके बाद गेंट्ज़ प्रधानमंत्री का पदभार संभालेंगे। इन तीन वर्षों के पूरा होने के बाद क्या होगा फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। नई सरकार दुनिया भर में फैले COVID-19 महामारी को देखते हुए पहले 6 महीनों के लिए 'आपातकालीन भूमिका' में काम करेगी। लंबी अवधि के लिए यूनिटी गवर्नमेंट की योजनाएं भविष्य के लिए के लिए तैयार की जा रही हैं।

नई यूनिटी गवर्नमेंट की घोषणा का मतलब है कि देश को एक साल से थोड़ा अधिक समय में लगातार चौथे आम चुनाव का सामना करना नहीं होगा। प्रधानमंत्री के रूप में नेतन्याहू के कार्यकाल के दौरान गेंट्ज़ इज़रायल के रक्षा मंत्री के रूप में काम करेंगे।

गैंट्ज़ की ब्लू एंड व्हाइट पार्टी को प्रमुख विदेश मामलों सहित कैबिनेट के महत्वपूर्ण विभाग भी मिलेंगे और नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के साथ समान रूप से विभाग भी आवंटित किए जाएंगे।

इस डील के अनुसार, नेतन्याहू को प्रमुख न्यायिक नियुक्तियां करने का अधिकार प्राप्त होगा। भ्रष्टाचार के तीन मामलों के आरोप में नेतन्याहू की आगामी ट्रायल के बावजूद एक सच्चाई यह है कि इसपर विश्लेषकों, राजनीतिक टिप्पणीकारों और साथ ही इजरायल के विपक्षी नेताओं का भी ध्यान है कि इस ट्रायल की कार्रवाई न्यायलय में ही होगी। इसलिए न्यायिक नियुक्तियों का अधिकार प्रमुख मांगों में से एक था जिसे नेतन्याहू ने यूनिटी गवर्नमेंट के गठन के लिए गैंट्ज़ के साथ बातचीत में आगे रखा था।

इस समझौते में आगे कहा गया है कि आपातकालीन शासन के पहले छह महीनों में कोरोनावायरस महामारी से संबंधित क़ानून को छोड़कर यूनिटी गवर्नमेंट किसी भी नए क़ानूनों को लागू नहीं करेगी। 21 अप्रैल तक इज़़रायल में कोरोनोवायरस के 13,883 मामले सामने आए हैं जबकि इससे मरने वालों की संख्या क़रीब 170 तक पहुंच गई है।

हालांकि, पहले छह महीनों के दौरान ग़ैर-कोरोनोवायरस कानूनों के नियम के अपवाद के तौर पर इज़रायली उपनिवेशीकरण, क्षेत्र को शामिल करने और फिलिस्तीनी भूमि पर क़ब्ज़े से संबंधित कानूनों को छूट दिया गया है। नेतन्याहू की योजना इस साल 1 जुलाई से शुरू होने वाले फिलिस्तीनी वेस्ट बैंक के कुछ हिस्सों को अवैध तरीक़े से क़ब्ज़ा करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ने की है।

यूनिटी गवर्नमेंट के गठन की ख़बर ने फिलिस्तीनी नेताओं और सरकारी अधिकारियों को चौंका दिया है। फिलिस्तीन लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी हनान अशरवी ने कहा कि फिलिस्तीनियों को “बहुत गंभीर, चुनौतीपूर्ण दिनों” का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने आगे कहा कि “यह न केवल फिलिस्तीन के लिए, इजरायल के लिए, इस क्षेत्र के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए बेहद ख़तरनाक है।”

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Israel
Benjamin Netanyahu
Benny Gantz
Unity Government
International news

Related Stories

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका में महिलाओं के हक़ पर हमला, गर्भपात अधिकार छीनने की तैयारी, उधर Energy War में घिरी दुनिया

रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई


बाकी खबरें

  • सत्यम् तिवारी
    वाद-विवाद; विनोद कुमार शुक्ल : "मुझे अब तक मालूम नहीं हुआ था, कि मैं ठगा जा रहा हूँ"
    16 Mar 2022
    लेखक-प्रकाशक की अनबन, किताबों में प्रूफ़ की ग़लतियाँ, प्रकाशकों की मनमानी; ये बातें हिंदी साहित्य के लिए नई नहीं हैं। मगर पिछले 10 दिनों में जो घटनाएं सामने आई हैं
  • pramod samvant
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेकः प्रमोद सावंत के बयान की पड़ताल,क्या कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार कांग्रेस ने किये?
    16 Mar 2022
    भाजपा के नेता महत्वपूर्ण तथ्यों को इधर-उधर कर दे रहे हैं। इंटरनेट पर इस समय इस बारे में काफी ग़लत प्रचार मौजूद है। एक तथ्य को लेकर काफी विवाद है कि उस समय यानी 1990 केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।…
  • election result
    नीलू व्यास
    विधानसभा चुनाव परिणाम: लोकतंत्र को गूंगा-बहरा बनाने की प्रक्रिया
    16 Mar 2022
    जब कोई मतदाता सरकार से प्राप्त होने लाभों के लिए खुद को ‘ऋणी’ महसूस करता है और बेरोजगारी, स्वास्थ्य कुप्रबंधन इत्यादि को लेकर जवाबदेही की मांग करने में विफल रहता है, तो इसे कहीं से भी लोकतंत्र के लिए…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये
    16 Mar 2022
    किसी भी राजनीतिक पार्टी को प्रश्रय ना देने और उससे जुड़ी पोस्ट को खुद से प्रोत्सान न देने के अपने नियम का फ़ेसबुक ने धड़ल्ले से उल्लंघन किया है। फ़ेसबुक ने कुछ अज्ञात और अप्रत्यक्ष ढंग
  • Delimitation
    अनीस ज़रगर
    जम्मू-कश्मीर: परिसीमन आयोग ने प्रस्तावों को तैयार किया, 21 मार्च तक ऐतराज़ दर्ज करने का समय
    16 Mar 2022
    आयोग लोगों के साथ बैठकें करने के लिए ​28​​ और ​29​​ मार्च को केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करेगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License