NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इज़रायल ने क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों में फ़िलिस्तीनियों के कई घर ध्वस्त किए
अंतरराष्ट्रीय मानवीय क़ानूनों का उल्लंघन करते हुए इज़रायल रोज़ाना फ़िलिस्तीनी घरों और अन्य संपत्तियों को नष्ट कर देता है।
पीपल्स डिस्पैच
06 Aug 2020
इज़रायल ने क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों में फ़िलिस्तीनियों के कई घर ध्वस्त किए

इज़रायल की सेना ने बुधवार 5 अगस्त को बुलडोज़र से वेस्ट बैंक और ईस्ट येरुशेलम के क़ब्ज़े वाले क्षेत्र में फ़िलिस्तीनियों के स्वामित्व वाली आवासीय और वाणिज्यिक ढांचों की ध्वस्त कर दिया। कुल मिलाकर, इज़रायलियों ने तीन फिलिस्तीनी घरों, एक नाई की दुकान, बड़े भू भाग में बने कई ढांचों के साथ ही साथ कई पशु आश्रय को भी ध्वस्त कर दिया।

क़ब्ज़े वाले पूर्वी यरुशलम में सिलवान भूमि की रक्षा के लिए समिति के एक सदस्य खालिद अबू तायेह ने कहा कि इज़रायली पुलिस और यरूशेलम नगर पालिका कर्मचारी सिलवान के ईन अल-लोज़ा क्षेत्र में बुलडोज़र ले गए। इसके बाद इन बुलडोजरों ने दो भाइयों समीर और सुलेमान अल-काक के दो फ़िलिस्तीनी घरों को ध्वस्त कर दिया। इन दो भाइयों को कथित तौर पर दो दिन पहले घर गिराने के आदेश मिले थे, जिसके बाद उन्होंने गिरने से पहले अपने घरों को खाली कर दिया था। उसी क्षेत्र में शरीफ अमरो के एक और घर को ध्वस्त कर दिया गया था। इसके अलावा, एक फिलीस्तीनी व्यक्ति जिसका नाम अमर शिहा था जिसकी एक नाई की दुकान थी उसे भी ध्वस्त कर दिया गया। इज़रायली अधिकारियों ने इस विध्वंस के लिए आधिकारिक मंजूरी में कमी होने का हवाला दिया।

हेब्रोन के दक्षिणी वेस्ट बैंक शहर के दक्षिण पश्चिम में स्थित डूरा शहर में और अधिक विध्वंस किए गए। एंटी-वॉल एंड सेटलमेंट कमेटी रातेब अल-जबूर के समन्वयक के अनुसार, ये विध्वंस फिलिस्तीनी के स्वामित्व वाली भूमि पर किया गया था जो कि नेगोहोट के अवैध इज़रायली बस्ती से सटे थे। ये भूमि जो फिलिस्तीनी घन्नम और ओडेह परिवारों की थी उस पर कुछ अनिश्चित ढांचे थे। इज़रायली सैनिकों ने सभी ढ़ांचों को ध्वस्त करते हुए पूरे क्षेत्र में बुलडोजर चलाया। ये विध्वंस कथित तौर पर पास के अवैध इज़रायली बस्ती के विस्तार के लिए किए गए थे।

इस बीच मंगलवार 4 अगस्त को बेथलेहम शहर के पूर्व में स्थित किसान गांव में इज़रायल के बुलडोजरों ने सेना के साथ दो स्थानीय ग्रामीण निवासियों द्वारा इस्तेमाल किए गए पशु शालाओं को ध्वस्त कर दिया और कहा कि वे बिना परमिट के बनाए गए हैं।

चौथे जिनेवा सम्मेलनों के तहत ये विध्वंस अवैध हैं क्योंकि ये ऑक्यूपायड लोगों को सामूहिक दंड के जैसा है और अंतरराष्ट्रीय क़ानून के तहत प्रतिबंधित हैं। इज़रायल नियमित रूप से विस्तार के लिए अधिक से अधिक फिलिस्तीनी भूमि को जब्त करने और हड़पने के लिए और विशेष शहरों और गांवों में जनसांख्यिकीय संतुलन को बदलने के लिए फ़िलिस्तीनियों को विस्थापित करने के लिए इस तरह के विध्वंस को अंजाम देता है। फ़िलिस्तीनियों के साथ भी काफी भेदभाव किया जाता है वह भी तब जब उनके अपनी संपत्ति और घरों के निर्माण के अधिकार की बात आती है क्योंकि इज़रायल के अधिकारियों ने इजरायल का निर्माण परमिट प्राप्त करने के लिए फिलिस्तीनियों के लिए लगभग असंभव बना दिया है।

Israel
Palestine
International Humanitarian Laws
West Bank
International news

Related Stories

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका में महिलाओं के हक़ पर हमला, गर्भपात अधिकार छीनने की तैयारी, उधर Energy War में घिरी दुनिया

रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया


बाकी खबरें

  • RELIGIOUS DEATH
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु : किशोरी की मौत के बाद फिर उठी धर्मांतरण विरोधी क़ानून की आवाज़
    27 Jan 2022
    कथित रूप से 'जबरन धर्मांतरण' के बाद एक किशोरी की हालिया खुदकुशी और इसके ख़िलाफ़ दक्षिणपंथी संगठनों की प्रतिक्रिया ने राज्य में धर्मांतरण विरोधी क़ानून की मांग को फिर से केंद्र में ला दिया है।
  • cb
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड चुनाव: ‘बीजेपी-कांग्रेस दोनों को पता है कि विकल्प तो हम दो ही हैं’
    27 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश से अलग होने के बाद उत्तराखंड में 2000, 2007 और 2017 में भाजपा सत्ता में आई। जबकि 2002 और 2012 के चुनाव में कांग्रेस ने सरकार बनाई। भाजपा और कांग्रेस ही बारी-बारी से यहां शासन करते आ रहे…
  •  नौकरी दो! प्राइम टाइम पर नफरती प्रचार नहीं !
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    नौकरी दो! प्राइम टाइम पर नफरती प्रचार नहीं !
    27 Jan 2022
    आज के एपिसोड में अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं रेलवे परीक्षा में हुई धांधली पर चल रहे आंदोलन की। क्या हैं छात्रों के मुद्दे और क्यों चल रहा है ये आंदोलन, आइये जानते हैं अभिसार से
  • सोनिया यादव
    यूपी: महिला वोटरों की ज़िंदगी कितनी बदली और इस बार उनके लिए नया क्या है?
    27 Jan 2022
    प्रदेश में महिलाओं का उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीतने का औसत भले ही कम रहा हो, लेकिन आधी आबादी चुनाव जिताने का पूरा मददा जरूर रखती है। और शायद यही वजह है कि चुनाव से पहले सभी पार्टियां उन्हें लुभाने…
  • यूपी चुनाव:  उन्नाव पीड़िता की मां के बाद अब सोनभद्र की ‘किस्मत’ भी कांग्रेस के साथ!
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव: उन्नाव पीड़िता की मां के बाद अब सोनभद्र की ‘किस्मत’ भी कांग्रेस के साथ!
    27 Jan 2022
    यूपी में महिला उम्मीदवारों के लिए प्रियंका गांधी की तलाश लगातार जारी है, प्रियंका गांधी ने पहले उन्नाव रेप पीड़िता की मां पर दांव लगाया था, और अब वो सोनभद्र नरसंहार में अपने भाई को खो चुकी महिला को…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License