NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इज़रायल ने गाज़ा पट्टी पर बम गिराया
फ़िलिस्तीनियों का दावा है कि इसने अपने रॉकेट का इस्तेमाल इज़रायल द्वारा बमबारी के बहाने के रूप में किया गया था और ग़लती से छोड़ा गया।
पीपल्स डिस्पैच
16 Nov 2020
इज़रायल

रविवार 15 नवंबर की तड़के इज़रायली सेना ने क़ब्ज़े वाले गाजा पट्टी से एक दिन पहले इज़रायल की तरफ रॉकेट से हमले का आरोप लगाते हुए कई स्थानों पर बमबारी की। इज़रायलियों ने कथित तौर पर लड़ाकू जेट, हेलीकॉप्टरों के साथ-साथ टैंकों का इस्तेमाल करके हवा और जमीन दोनों से गाजा पर हमला किया। इजरायली सेना ने कहा कि उसने गाजा में हमास के ठिकानों को निशाना बनाया जिसमें ‘भूमिगत ढांचा और सैन्य चौकी शामिल है’।

गाजा में फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि खान यूनिस, बीट हनौन, बीट लहिया, ज़ायतून और रफा शहरों में पट्टी के भीतर कई हवाई हमले और ज़मीनी हमले हुए। किसी भी फिलिस्तीनी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं थी। इससे पहले, कई मीडिया स्रोतों ने गाजा से दक्षिणी इज़रायल में अशदोद शहर में गिरते हुए दो रॉकेटों की रिपोर्ट की। दोनों रॉकेट कथित तौर पर खुले इलाकों में गिरे। फिलिस्तीनी सूत्रों ने इन रॉकेटों के दुर्घटनावश प्रक्षेपण के लिए प्रक्षेपण तंत्र में ख़राबी को जिम्मेदार ठहराया है।

इजरायल की सेना ने एक बयान जारी किया जिसमें उसने दावा किया था कि 12 नवंबर के चलते हफ्ते भर रॉकेट से हमले हुए। ये तारीख फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहादी आतंकवादी समूह बहा अबू अल अता के एक सैन्य कमांडर के एक्स्ट्राज्यूडिशियल इजरायली हत्या की सालगिरह थी। इज़रायली वायु सेना ने पहले एक हवाई हमले में घर पर बमबारी करके अल-अता को मार डाला था।

इज़रायली न्यूज़ चैनल 7 और इज़रायली समाचार पत्र मारीव के अनुसार इज़रायली सैन्य अधिकारी खुद इस थ्योरी पर संदेह व्यक्त कर रहे हैं कि ये रॉकेट हमले मारे गए सैन्य कमांडर की पुण्यतिथि मनाने का एक तरीका था और इस संभावना पर विचार कर रहे हैं कि रॉकेट गलती से छोड़े गए थे।

गाजा पट्टी वर्ष 2006 के बाद से इज़रायल और मिस्र द्वारा सख्त वायु, समुद्र और भूमि नाकेबंदी गुजर रहा है। इस वर्ष फिलिस्तीनी प्रतिरोध समूह हमास ने फिलिस्तीनी विधायी चुनाव जीता था। इज़रायल और अन्य पश्चिमी सरकारों के एक समूह ने हमास की चुनावी जीत को मान्यता देने से इनकार कर दिया और 2 मिलियन से अधिक फिलिस्तीनियों के क्षेत्र गाजा पट्टी की इस 14 साल पुरानी घेराबंदी को थोप दिया।

Israel
Gaza
Gaza strip
Airstrike in the Gaza strip

Related Stories

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार

2021: अफ़ग़ानिस्तान का अमेरिका को सबक़, ईरान और युद्ध की आशंका


बाकी खबरें

  • make in india
    बी. सिवरामन
    मोदी का मेक-इन-इंडिया बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा श्रमिकों के शोषण का दूसरा नाम
    07 Jan 2022
    बहुराष्ट्रीय कंपनियों के गिग कार्यकर्ता नई पीढ़ी के श्रमिक कहे जा सकते  हैं, लेकिन वे सीधे संघर्ष में उतरने के मामले में ऑटो व अन्य उच्च तकनीक वाले एमएनसी श्रमिकों से अब टक्कर लेने लगे हैं। 
  • municipal elections
    फर्राह साकिब
    बिहारः नगर निकाय चुनावों में अब राजनीतिक पार्टियां भी होंगी शामिल!
    07 Jan 2022
    ये नई व्यवस्था प्रक्रिया के लगभग अंतिम चरण में है। बिहार सरकार इस प्रस्ताव को विधि विभाग से मंज़ूरी मिलने के पश्चात राज्य मंत्रिपरिषद में लाने की तैयारी में है। सरकार की कैबिनेट की स्वीकृति के बाद इस…
  • Tigray
    एम. के. भद्रकुमार
    नवउपनिवेशवाद को हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका की याद सता रही है 
    07 Jan 2022
    हिंद महासागर को स्वेज नहर से जोड़ने वाले रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण लाल सागर पर अपने नियंत्रण को स्थापित करने की अमेरिकी रणनीति की पृष्ठभूमि में चीन के विदेश मंत्री वांग यी की अफ्रीकी यात्रा काफी…
  • Supreme Court
    अजय कुमार
    EWS कोटे की ₹8 लाख की सीमा पर सुप्रीम कोर्ट को किस तरह के तर्कों का सामना करना पड़ा?
    07 Jan 2022
    आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग को आरक्षण देने के लिए ₹8 लाख की सीमा केवल इस साल की परीक्षा के लिए लागू होगी। मार्च 2022 के तीसरे हफ्ते में आर्थिक तौर पर कमजोर सीमा के लिए निर्धारित क्राइटेरिया की वैधता पर…
  • bulli bai aap
    सना सुल्तान
    विचार: शाहीन बाग़ से डरकर रचा गया सुल्लीडील... बुल्लीडील
    07 Jan 2022
    "इन साज़िशों से मुस्लिम औरतें ख़ासतौर से हम जैसी नौजवान लड़कियां ख़ौफ़ज़दा नहीं हुईं हैं, बल्कि हमारी आवाज़ और बुलंद हुई है।"
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License