NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इज़रायल ने फिलिस्तीनी महिला कार्यकर्ता खितम साफिन को अवैध प्रशासनिक हिरासत में रखा
इज़रायली सैनिकों द्वारा देर रात छापे के दौरान इनके साथ गिरफ़्तार किए गए अन्य फिलिस्तीनियों की किस्मत अभी भी साफ नहीं है।
पीपल्स डिस्पैच
10 Nov 2020
khitam-saafin

प्रमुख फिलिस्तीनी वामपंथी कार्यकर्ता और महिला संगठन की नेता खितम साफिन को 9 नवंबर को इजरायल के सैन्य कमांडर द्वारा छह महीने की प्रशासनिक हिरासत में रखा गया। ये जानकारी सोमवार को समिदून पैलिस्टिनियन प्रिजनर सॉलिडरिटी नेटवर्क ने दी। खितम को पिछले सप्ताह क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में हुई छापेमारी में कई अन्य प्रसिद्ध फिलिस्तीनी वामपंथी और ट्रेड यूनियन नेताओं और कार्यकर्ताओं, महिला छात्र संगठन के नेताओं साथ ही पूर्व राजनीतिक क़ैदियों के साथ गिरफ़्तार किया गया था।

साफिन प्रसिद्ध और व्यापक रूप से सम्मानित फिलिस्तीनी नेता हैं जो विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर हैं। वह यूनियन ऑफ पैलिस्टिनियन वीमेन्स कमेटी की अध्यक्ष हैं और जनरल सेक्रेटेरियट ऑफ द जनरल यूनियन ऑफ पैलिस्टिनियन वीमेन की सदस्य भी हैं। वह इससे पहले ग्लोबल वीमेन मार्च पैलिस्टिनियन चैप्टर की अध्यक्षा के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

एक सप्ताह पहले हुई उनकी गिरफ्तारी और अपहरण को लेकर फिलिस्तीन और विस्तारित अरब-मग्रिब क्षेत्र में महिला अधिकार संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा कड़ी निंदा की गई थी और एक बयान में इज़रायली छापे में गिरफ्तार साफिन और अन्य फिलिस्तीनी नेताओं व कार्यकर्ताओं की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की थी।

यूरोपियन पार्लियामेंट के सदस्य और फिलिस्तीन के साथ संबंधों के लिए संसद के प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष मनु पिनेडा ने यूरोपियन एक्सटर्नल एक्शन सर्विस (ईईएएस) को एक बयान भी जारी किया जिसमें उन्होंने यूरोपीय संघ और ईईएएस से बिना किसी औपचारिक मुकदमे के हिरासत में रखे गए साफिन और अन्य फिलिस्तीनी नागरिकों की रिहाई के लिए अपने राजनयिकों को संगठित करने के लिए अनुरोध किया।

वर्तमान में 5700 के क़रीब फिलिस्तीनी क़ैदियों में से लगभग 40 फिलिस्तीनी महिलाओं को इज़राइल द्वारा हिरासत में लिया गया है। लगभग 5700 फिलिस्तीनी क़ैदियों में से 470 अवैध प्रशासनिक निरोध नीति के तहत रखा जा रहा है। इन बंदियों में फिलिस्तीनी वामपंथी संसद सदस्य और महिला अधिकार कार्यकर्ता खालिदा जरार सहित प्रमुख फिलिस्तीनी महिला नेता शामिल हैं।

Israel
Palestine
Activist khitam saafin
European Parliament

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

कौन हैं यूरोपीय संसद की नई अध्यक्ष रॉबर्टा मेट्सोला? उनके बारे में क्या सोचते हैं यूरोपीय नेता? 


बाकी खबरें

  • Iran
    प्रबीर पुरकायस्थ
    ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा
    21 Feb 2022
    वाशिंगटन की मूर्खता सबसे कठोर परमाणु समझौते से बाहर निकलना था, जिस पर कोई देश भी सहमत हो सकता था। ईरान अभी भी उन पुरानी शर्तों में से अधिकांश को स्वीकार कर सकता है, लेकिन जो कुछ उन्नत क्षमताएं इसने…
  • Newsletter
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    इस साल रेड बुक्स डे (21 फ़रवरी) पर आप कौन-सी रेड बुक पढ़ेंगे?
    21 Feb 2022
    गोविंद पानसरे की हत्या के कुछ साल बाद, नयी दिल्ली स्थित लेफ़्टवर्ड बुक्स (एक प्रकाशन संस्थान) ने रेड बुक्स डे पर विचार करना शुरू किया। एक ऐसा दिन जब परिवर्तनवादी किताबों और उन्हें तैयार करने वाले…
  • vp
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्यों थे वी.पी सिंह गठबंधन की सरकार के मज़बूत स्तंभ
    20 Feb 2022
    'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस अंग में नीलांजन बात करते हैं वरिष्ठ पत्रकार देबाशीष मुखर्जी से। देबाशीष ने हाल ही में ही वी पी सिंह पर एक किताब लिखी है. उन्होंने सिंह, गठबंधन सरकार और उसके महत्व…
  • punjab
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जनादेश 2022: पंजाब चुनाव में दिखे कई रंग, अगली सरकार ईवीएम में बंद
    20 Feb 2022
    पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शाम पांच बजे तक 63 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है।
  • up elections
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जनादेश 2022:  तीसरे चरण की 59 सीटों के साथ यूपी की 172 सीटों का भविष्य ईवीएम में लॉक
    20 Feb 2022
    निर्वाचन आयोग की ओर से अभी शाम 5 बजे तक के आंकड़े जारी किए हैं। जिसके अनुसार शाम 5 बजे तक कुल औसतन मतदान 57.58% रहा। इनमें ललितपुर में सबसे ज़्यादा 67.38 प्रतिशत वोट पड़े जबकि सबसे कम कानपुर नगर में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License