NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इज़रायल ने गाज़ा में कोरोना वायरस टीके के हस्तानांतरण पर रोक लगाई
फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण का कहना है कि इज़रायल ने गाज़ा में कोविड-19 से संबंधित आपात स्थितियों के लिए तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए 2,000 वैक्सीन की खुराक देने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
पीपल्स डिस्पैच
16 Feb 2021
इज़रायल

कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्रों के प्रति अपनी दमनकारी और भेदभावपूर्ण नीतियों को जारी रखते हुए इजरायल के अधिकारियों ने अब गाजा को कोरोनावायरस वैक्सीन हस्तांतरण करने से रोक लगा दी है। फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए के अनुसार सोमवार 15 फरवरी को जारी एक प्रेस बयान में फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्री माई अल्कैला ने कहा कि "इजरायल के अधिकारी इस मनमानी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार है जो सभी विधियों, कानूनों और अंतर्राष्ट्रीय समझौतों के विपरीत है।"

इस निर्णय के लिए जिम्मेदार इजरायली अधिकारियों ने कहा कि गाजा को वैक्सीन की खुराक देने की अनुमति को इजरायल के उच्च अधिकारियों से "राजनीतिक निर्णय" के चलते देर की जा रही है। ये रिपोर्ट मिड्ल ईस्ट आई ने प्रकाशित किया।

इस महीने की शुरुआत में किए गए फैसले के अनुसार पैलिस्टिनियन अथॉरिटी ने प्राप्त होने पर गाजा में रूस की स्पुतनिक-वी टीके की 2,000 खुराक को स्थानांतरित करने का फैसला किया था। फिलीस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार COVID-19 रोगियों के लिए तैयार आईसीयू में काम करने वाले मे़डिकल स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों को ये खुराक देना था।

स्वास्थ्य मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से इजरायल पर दबाव बनाने का आग्रह करते हुए कहा है कि वे गाजा को वैक्सीन की खुराक की अनुमति दे। घनी आबादी वाले क्षेत्र गाजा पर साल 2006 के बाद से इजरायल की जमीनी, समुद्र और हवाई नाकाबंदी लागू है। इसे एक्टिविस्टों ने "दुनिया की सबसे बड़ी खुली हवा वाला जेल" करार दिया है।

फिलिस्तीन में अब तक COVID-19 संक्रमण से 1,900 से अधिक मौतों के साथ 168,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। 1.9 मिलियन फिलिस्तीनियों के आबादी वाले गाजा में अब तक COVID-19 संक्रमण के 53,000 से अधिक मामले और 530 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं।

इजरायल द्वारा टीका देने से इनकार करने के कारण काफी देरी से फिलिस्तीन ने 2 फरवरी को टीकाकरण अभियान को शुरु किया। कब्जा करने वाले इज़रायल ने फिलिस्तीनियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी से इनकार करते हुए कहा कि ओस्लो समझौते के अनुसार फिलिस्तीनियों के सेहत की जिम्मेदारी पीए पर है। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र और डब्ल्यूएचओ सहित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों द्वारा इजरायल के दावों को खारिज किया है। उनका कहना है कि कब्जे वाले क्षेत्रों को लेकर जेनेवा कन्वेंशन के अनुसार इजरायल पर कब्जे वाले लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करने की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

फिलिस्तीनियों को छोड़कर कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्रों में अवैध रूप से बसने वाले अपने नागरिकों को टीका लगाने की इजरायल की नीति को अलग-अलग मानवाधिकार समूहों द्वारा "वैक्सीन या चिकित्सा भेदभाव" करार दिया गया है।

आलोचना के बाद इजरायल ने वेस्ट बैंक को 5,000 खुराक दी जहां करीब 3 मिलियन फिलिस्तीनी रहते हैं।

Israel
Gaza
Palestine
COVID-19

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप


बाकी खबरें

  • rakeh tikait
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार
    11 Feb 2022
    पहले चरण के मतदान की रपटों से साफ़ है कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण वोटिंग पैटर्न का निर्धारक तत्व नहीं रहा, बल्कि किसान-आंदोलन और मोदी-योगी का दमन, कुशासन, बेरोजगारी, महंगाई ही गेम-चेंजर रहे।
  • BJP
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड चुनाव: भाजपा के घोषणा पत्र में लव-लैंड जिहाद का मुद्दा तो कांग्रेस में सत्ता से दूर रहने की टीस
    11 Feb 2022
    “बीजेपी के घोषणा पत्र का मुख्य आकर्षण कथित लव जिहाद और लैंड जिहाद है। इसी पर उन्हें वोटों का ध्रुवीकरण करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घोषणा पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया में लव-लैड जिहाद को…
  • LIC
    वी. श्रीधर
    LIC आईपीओ: सोने की मुर्गी कौड़ी के भाव लगाना
    11 Feb 2022
    जैसा कि मोदी सरकार एलआईसी के आईपीओ को लांच करने की तैयारी में लगी है, जो कि भारत में निजीकरण की अब तक की सबसे बड़ी कवायद है। ऐसे में आशंका है कि इस बेशक़ीमती संस्थान की कीमत को इसके वास्तविक मूल्य से…
  • china olampic
    चार्ल्स जू
    कैसे चीन पश्चिम के लिए ओलंपिक दैत्य बना
    11 Feb 2022
    ओलंपिक का इतिहास, चीन और वैश्विक दक्षिण के संघर्ष को बताता है। यह संघर्ष अमेरिका और दूसरे साम्राज्यवादी देशों द्वारा उन्हें और उनके तंत्र को वैक्लपिक तंत्र की मान्यता देने के बारे में था। 
  • Uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : जंगली जानवरों से मुश्किल में किसान, सरकार से भारी नाराज़गी
    11 Feb 2022
    पूरे राज्य के किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य, मंडी, बढ़ती खेती लागत के साथ ही पहाड़ों में जंगली जानवरों का प्रकोप और लगातार बंजर होती खेती की ज़मीन जैसे तमाम मुद्दे लिए अहम हैं, जिन्हें इस सरकार ने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License