NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इज़रायल ने बनाई फ़िलिस्तीन की इब्राहिमी मस्जिद के आसपास के इलाक़े को क़ब्ज़ाने की योजना
कोरोना वायरस महामारी के बावजूद नेतन्याहू प्रशासन ने अपनी दमनकारी नीतियों और फ़िलिस्तीनी भूमि के अवैध अधिग्रहण को जारी रखा है।
पीपल्स डिस्पैच
22 Apr 2020
इज़रायल

इज़रायल के अटॉर्नी जनरल अविचाई मंडेलब्लिट ने मंगलवार 21 अप्रैल को क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में पुराने हेब्रोन शहर के मध्य में इब्राहिमी मस्जिद के आसपास के फ़िलिस्तीनी क्षेत्र को क़ब्ज़ा करने की सरकार की योजना को मंज़ूरी दे दी है।

इज़रायल के रक्षा मंत्रालय ने पिछले दिसंबर में इस योजना को मंज़ूरी दी थी। ये अंतिम निर्णय अब प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मंज़ूरी के लिए लंबित है।

क़ब्ज़ा की जाने वाली भूमि फ़िलिस्तीन इस्लामिक वक्फ़ और फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण की है और एक बार लागू होने के बाद शहर की प्रसिद्ध शुहादा स्ट्रीट की थोक बाज़ार को नष्ट कर दिया जाएग। इज़रायल की परियोजना यहूदी श्रद्धालुओं के लाभ के लिए इस मस्जिद के आसपास के क्षेत्रों का पुनर्निर्माण करना है।

चरम दक्षिणपंथी इज़रायलियों का दावा है कि मस्जिद पैट्रिआर्क की कब्र है। इज़रायल ने इस मस्जिद पर क़ब्ज़ा कर लिया है और इसे फ़िलिस्तीनी और यहूदी भागों में विभाजित किया है और सभी मौजूदा अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करते हुए यहूदियों को 1994 से मस्जिद के अंदर प्रार्थना करने की अनुमति दी है। साथ ही यह ओस्लो के समझौते का उल्लंघन करता है जो इसी साल फ़िलिस्तीन मुक्ति संगठन (पीएलओ) के साथ हस्ताक्षर किए गए थे।

पहले से हेब्रोन शहर के बीच में इज़रायल की एक अवैध बस्ती है जिसमें 800 अवैध इज़रायली लोग भारी सैन्य सुरक्षा घेरे में रहते हैं।

यरूशलेम के दक्षिण में स्थित हेब्रोन क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में सबसे अधिक आबादी वाला फ़िलिस्तीनी शहर है जिसमें 2,00,000 से अधिक फ़िलिस्तीनी रहते हैं। हेब्रोन का पुराना शहर जिसमें इब्राहिमी मस्जिद शामिल है दो यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल है।

वक़्फ़ एवं धार्मिक मामलों के फ़िलिस्तीनी मंत्रालय ने फ़िलिस्तीनी समाचार एजेंसी डब्‌ल्यूएएफए की वेबसाइट पर जारी एक बयान में इस फ़ैसले की निंदा की और इसे अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों और मुसलमानों के धार्मिक अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन बताया। इसने इस तथ्य की ओर भी इशारा किया है कि इज़रायल द्वारा इस तरह के कई उल्लंघन किए गए जिसके कई उदाहरण हेब्रोन में पाए गए हैं।

नेतन्याहू और बेनी गैंट्ज़ के बीच इज़रायल में नई यूनिटी गवर्नमेंट बनाने को लेकर हुए इस समझौते ने छह महीने तक के लिए नए क़ानूनों को लेकर लागू किए गए प्रतिबंध से फ़़िलिस्तीनी भूमि से संबंधित क़ानूनों को दूर रखा गया है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि इजरायल का जल्द ही फिलिस्तीनी भूमि के बड़े हिस्से पर क़ब्ज़ा करने का इरादा है।

 

Israel
Netanyahu
Palestine
palestine land
Israel Occupied Palestine

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

फ़िलिस्तीन पर इज़राइली हिंसा और यूक्रेन-रूस में ख़ूनी जंग कब तक

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है


बाकी खबरें

  • प्रियंका शंकर
    रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच, नॉर्वे में नाटो का सैन्य अभ्यास कितना महत्वपूर्ण?
    19 Mar 2022
    हालांकि यूक्रेन में युद्ध जारी है, और नाटो ने नॉर्वे में बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है, जो अभ्यास ठंडे इलाके में नाटो सैनिकों के युद्ध कौशल और नॉर्वे के सैन्य सुदृढीकरण के प्रबंधन की जांच करने के…
  • हर्षवर्धन
    क्रांतिदूत अज़ीमुल्ला जिन्होंने 'मादरे वतन भारत की जय' का नारा बुलंद किया था
    19 Mar 2022
    अज़ीमुल्ला ख़ान की 1857 के विद्रोह में भूमिका मात्र सैन्य और राजनीतिक मामलों तक ही सिमित नहीं थी, वो उस विद्रोह के एक महत्वपूर्ण विचारक भी थे।
  • विजय विनीत
    ग्राउंड रिपोर्ट: महंगाई-बेरोजगारी पर भारी पड़ी ‘नमक पॉलिटिक्स’
    19 Mar 2022
    तारा को महंगाई परेशान कर रही है तो बेरोजगारी का दर्द भी सता रहा है। वह कहती हैं, "सिर्फ मुफ्त में मिलने वाले सरकारी नमक का हक अदा करने के लिए हमने भाजपा को वोट दिया है। सरकार हमें मुफ्त में चावल-दाल…
  • इंदिरा जयसिंह
    नारीवादी वकालत: स्वतंत्रता आंदोलन का दूसरा पहलू
    19 Mar 2022
    हो सकता है कि भारत में वकालत का पेशा एक ऐसी पितृसत्तात्मक संस्कृति में डूबा हुआ हो, जिसमें महिलाओं को बाहर रखा जाता है, लेकिन संवैधानिक अदालतें एक ऐसी जगह होने की गुंज़ाइश बनाती हैं, जहां क़ानून को…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्यप्रदेश विधानसभा निर्धारित समय से नौ दिन पहले स्थगित, उठे सवाल!
    19 Mar 2022
    मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र निर्धारित समय से नौ दिन पहले स्थगित कर दिया गया। माकपा ने इसके लिए शिवराज सरकार के साथ ही नेता प्रतिपक्ष को भी जिम्मेदार ठहराया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License