NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अल-अक़्सा हमले की बरसी पर इकट्ठा प्रदर्शनकारियों पर इज़रायली सेना का हमला
इज़रायली सेना की ओर से की गई फायरिंग में 10 बच्चों समेत क़रीब 42 लोग घायल हो गए। इज़रायल ने भी बाद में दिन में गाजा पर हवाई हमले किए।
पीपल्स डिस्पैच
23 Aug 2021
अल-अक़्सा हमले की बरसी पर इकट्ठा प्रदर्शनकारियों पर इज़रायली सेना का हमला

वर्ष 1969 में कब़्ज़े वाले पूर्वी येरुशेलम में अल-अक्सा मस्जिद हमले की 52वीं बरसी के मौके पर शनिवार 21 अगस्त को फिलिस्तीनियों द्वारा किए जा रहे गाजा-इज़रायल सीमा पर एक प्रदर्शन पर इज़रायली सुरक्षा बलों द्वारा गोलीबारी में एक 13 साल के लड़के को सिर में गोली लगी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस गोलीबारी में 42 फिलिस्तीनियों के घायल होने की खबर है।

बाद में शनिवार की रात इजरायली वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने अल-शाती शिविर सहित गाजा के मध्य और तटीय क्षेत्रों में कई स्थानों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए।

फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, घायलों में से 27 लोग सुरक्षा बलों की गोलियों से घायल हुए जिनमें से अधिकांश लोगों के शरीर के निचले हिस्से में लगी थी। घायल हुए प्रदर्शनकारियों में 10 बच्चे थे जिनमें से एक बच्चे के सिर में गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मई के महीने में हुए 11 दिनों की बमबारी के बाद प्रदर्शनों पर विकेंड में किया गया हमला गाजा पर इजरायल की हिंसा का सबसे बड़ा हमला था। मई में हुए हमले में 250 से अधिक फिलीस्तीनी मारे गए जिनमें से 70 बच्चे थे और करीब दो हजार लोग घायल हुए थे।

शनिवार की घटनाओं के जवाब में एक संयुक्त बयान में हमास, इस्लामिक जिहाद, वामपंथी पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ पैलेस्टाइन (पीएफएलपी) और गाजा में अन्य छोटे फिलिस्तीनी राजनीतिक समूहों ने "लोगों को गाजा में अपने विद्रोह को जारी रखने और ऑक्यूपेशन के साथ संबंध के बिंदुओं का विस्तार करने" का आह्वान किया और कहा कि हमारी गतिविधि एक योजना के अनुसार आगे बढ़ेगी... हम निरंतर घेराबंदी को स्वीकार नहीं करेंगे।”

फिलिस्तीनियों ने अल-अक्सा मस्जिद पर हमले की बरसी पर ध्यान आकर्षित करने के लिए इकट्ठा हुए थे कि 21 अगस्त 1969 को डेनिस माइकल रोहन नामक एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति द्वारा मस्जिद पर हमला किया गया था और इसके कुछ हिस्सों को व्यापक नुकसान पहुंचाया गया।

Al-Aqsa mosque
Israel
Palestine

Related Stories

क्या पेगासस जासूसी सॉफ्टवेयर के लिए भारत की संप्रभुता को गिरवी रख दिया गया है?

पेगासस की जांच कराने से क्यों बच रही है सरकार, क्या इजराइल की NSO खुद ही कर देगी मामले का पर्दाफाश?

पेगासस पीड़ित एक पत्रकार की आपबीती

स्पायवेअर अर्थात जासूसी सॉफ्टवेयर – जनतंत्र के ख़िलाफ़ नया हथियार!

जनतंत्र के लिए ख़तरा है पेगासस

पेगाससगेट : हम सभी फ़िलीस्तीनियों की तरह स्वतंत्र इच्छा से वंचित हो सकते हैं

पेगासस का खुलासा भारत की ताक़त को कमज़ोर करता है  

"हम फिलिस्तीन हैं" ग्राफटी बनाने वाले कश्मीरी कलाकार रिहा

खोज़ ख़बर| कोरोना की लाशों से लेकर फिलिस्तीन तकः मानवता पर ख़तरा

दुनिया: राज्य द्वारा किया जाने वाला दमन महामारी की आड़ में हुआ तेज़


बाकी खबरें

  • Bulli Bai', 'Sully Deals
    न्यूज़क्लिक टीम
    बुल्ली बाई और सुल्ली डील जैसे ऐप्स क्या दर्शाते हैं?
    16 Jan 2022
    बुल्ली बाई और सुल्ली डील जैसे ऐप्स के आने के बाद कई नयी चीज़ें सामने आयीं. क्या ऐसा पहली बार हुआ? 'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस अंग में वरिष्ठ पत्रकार नीलांजन बताते हैं कि दक्षिणपंथी विचार ने…
  • पीपल्स डिस्पैच
    ऑस्ट्रेलिया : बढ़ते मामलों के बीच ट्रेड यूनियनों ने मुफ़्त कोविड टेस्टिंग की मांग की
    16 Jan 2022
    ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ़ 2 हफ़्तों में कोविड के क़रीब 10 लाख मामले सामने आए हैं, जो दुनिया भर में ओमिक्रोन के मामलों के सबसे बड़े आंकड़ों में से एक है। इस बीच, स्कॉट मॉरिसन सरकार क्लोज़ कांटैक्ट श्रमिकों के…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता: सभी से पूछता हूं मैं… मुहब्बत काम आएगी कि झगड़े काम आएंगे
    16 Jan 2022
    हमारे दौर के बेहतरीन शायर अशोक रावत हमारे समय की सच्चाइयों को बहुत ही बेबाकी से अपनी ग़ज़लों के ज़रिये पेश कर रहे हैं। इतवार की कविता में पढ़ते हैं उनकी ऐसी ही एक नई ग़ज़ल।  
  • education
    अजय कुमार
    यूपी चुनाव: बदहाल शिक्षा क्षेत्र की वे ख़ामियां जिन पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए लेकिन नहीं होती!
    16 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश के सभी दलों के राजनीतिक कार्यकर्ता शिक्षा के महत्व पर बात करते हैं। प्रचार प्रसार करते समय बच्चों को स्कूल भेजने की बात करते हैं। लेकिन राजनीति अंतिम तौर पर केवल चुनाव से जुड़ी हुई…
  • bjp punjab
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: ‘ज़िंदा लौट आए’ मतलब लौट के...
    16 Jan 2022
    यह एक बहुत ही सुखद समाचार रहा। सरकार जी पर हमला किसने किया, कब किया, कैसे किया, किसी को भी नहीं पता। परन्तु सरकार जी सकुशल लौट आए, यह सबको पता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License