NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इज़रायली सैनिकों ने क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में एक 12 वर्षीय लड़के की हत्या की
एक हफ़्ते से भी कम समय में क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में इज़रायली सेना द्वारा की गई हत्या की यह तीसरी घटना थी।
पीपल्स डिस्पैच
29 Jul 2021
 फ़िलिस्तीनी

इजरायली सैनिकों ने बुधवार 28 जुलाई को एक 12 वर्षीय लड़के मोहम्मद अल-अलामी की गोली मारकर उस समय हत्या कर दी जब वह अपने पिता और बहन के साथ कार में सफर कर रहा था। कब्जे वाले वेस्ट बैंक में हेब्रोन के उत्तर-पश्चिम में बेत उमर में सीने में गोली लगने के बाद लड़के को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई।

बेत उमर शहर के नसरी सबरनेह मेयर के अनुसार अल-अलामी की कार पर तब हमला हुआ जब उसके पिता ने पास की एक दुकान से कुछ खरीदने के लिए यू-टर्न लिया। इजरायली सेना ने कहा कि वह घटना की जांच कर रही है।

कब्जे वाले वेस्ट बैंक में पिछले कुछ दिनों में इजरायल की गोलीबारी में मारा गया यह दूसरा लड़का था। शनिवार 24 जुलाई को एक 17 वर्षीय मोहम्मद मुनीर अल-तमीमी को वेस्ट बैंक के नब्लुस जिले के बेता में इजरायली सेना ने गोली मार दी थी। बाद में उसकी भी अस्पताल में मौत हो गई। अल-तमीमी शहर के पास एक अवैध इजरायली बस्ती के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल था। रेड क्रिसेंट के अनुसार, इस गोलीबारी में कम से कम 320 अन्य फिलिस्तीनी घायल हो गए।

मंगलवार 27 जुलाई को एक 41 वर्षीय फिलिस्तीनी व्यक्ति शदी उमर लोतफी सलीम की बेता के पास गोली मारकर उस समय हत्या कर दी गई जब वह काम से घर लौट रहा था। पैलेस्टिनियन अथॉरिटी ने कहा कि सलीम प्लंबर था।

मीडिया संगठनों ने बेता के डिप्टी मेयर के हवाले से लिखा कि सलीम को इजरायली सैनिकों द्वारा क्रूरता से मार दिया गया था क्योंकि उस क्षेत्र के पास कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहा था जहां वह मारा गया था। इजरायली सेना ने कहा था कि सलीम उनके पास हाथ में लोहे की छड़ लेकर आ रहा था तब उसे गोली मारी गई।

इस क्षेत्र में जबल सबीह नामक नामक एक पहाड़ी पर कई इजरायलियों द्वारा एविएटर नामक एक अवैध बस्ती के निर्माण के विरोध में सैकड़ों स्थानीय फिलिस्तीनी साप्ताहिक विरोध प्रदर्शन करते आ रहे हैं। ये पहाड़ी वह जगह है जहां अधिकांश फिलिस्तीनियों का अपने खेत और घर हैं। वे इन अवैध बस्तियों के निर्माण को फिलिस्तीनी भूमि को हड़पने और उन्हें इजरायली सैन्य क्षेत्रों से घिरे यहूदी बस्ती में रहने के लिए मजबूर करने के प्रयास के रूप में देखते हैं।

Israel
Palestine
Israel Occupied Palestine
Israeli Security Forces

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

फ़िलिस्तीन पर इज़राइली हिंसा और यूक्रेन-रूस में ख़ूनी जंग कब तक

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    आंगनवाड़ी की महिलाएं बार-बार सड़कों पर उतरने को क्यों हैं मजबूर?
    23 Feb 2022
    प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा घोषणाओं और आश्वासनों के बावजूद उन्हें अभी तक उनका सही बकाया नहीं मिला है। एक ओर दिल्ली सरकार ने उनका मानदेय घटा दिया है तो…
  • nawab malik
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हम लड़ेंगे और जीतेंगे, हम झुकेंगे नहीं: नवाब मलिक ने ईडी द्वारा गिरफ़्तारी पर कहा
    23 Feb 2022
    लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय से बाहर निकले मलिक ने मीडिया से कहा, '' हम लड़ेंगे और जीतेंगे। हम झुकेंगे नहीं।'' इसके बाद ईडी अधिकारी मलिक को एक वाहन में बैठाकर मेडिकल…
  • SKM
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बंगाल: बीरभूम के किसानों की ज़मीन हड़पने के ख़िलाफ़ साथ आया SKM, कहा- आजीविका छोड़ने के लिए मजबूर न किया जाए
    23 Feb 2022
    एसकेएम ने पश्चिम बंगाल से आ रही रिपोर्टों को गम्भीरता से नोट किया है कि बीरभूम जिले के देवचा-पंचमी-हरिनसिंह-दीवानगंज क्षेत्र के किसानों को राज्य सरकार द्वारा घोषित "मुआवजे पैकेज" को ही स्वीकार करने…
  • राजस्थान विधानसभा
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजस्थान में अगले साल सरकारी विभागों में एक लाख पदों पर भर्तियां और पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा
    23 Feb 2022
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को वित्तवर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए 1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त हुए समस्त कर्मचारियों के लिए आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है। इसी…
  • चित्र साभार: द ट्रिब्यून इंडिया
    भाषा
    रामदेव विरोधी लिंक हटाने के आदेश के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया की याचिका पर सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को अलग किया
    23 Feb 2022
    फेसबुक, ट्विटर और गूगल ने एकल न्यायाधीश वाली पीठ के 23 अक्टूबर 2019 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें और गूगल की अनुषंगी कंपनी यूट्यूब को रामदेव के खिलाफ मानहानिकारक आरोपों वाले वीडियो के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License