NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मुद्दा: कश्मीर में लिंचिंग के दिन आने वाले हैं
पिछले दिनों चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ (सेना, नौसेना व वायुसेना के मुखिया) जनरल बिपिन रावत ने जो सार्वजनिक बयान दिया, वह बहुत चिंताजनक है।
अजय सिंह
20 Nov 2021
Srinagar Encounter
श्रीनगर हैदरपोरा एनकाउंटर सवालों के घेरे में। इंसाफ़ की मांग करते परिजन।

भारत के हिस्से वाले कश्मीर में सेना द्वारा इलाकों की घेराबंदी व तलाशी, तथाकथित मुठभेड़ें, नागरिकों की हत्याएं और अंतहीन ख़ून-ख़राबा जारी है। कश्मीर यातना के जिस दौर से गुज़र रहा है, उस का अंत होता नज़र नहीं आ रहा। अब कश्मीर में लिंचिंग (भीड़ द्वारा किसी को पीट-पीट कर मार डालना) का दौर भी शुरू होने वाला है। भारत की सेना—और उसके जरिए केंद्र सरकार—ने इसका संकेत दे दिया है।

पिछले दिनों चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ (सेना, नौसेना व वायुसेना के मुखिया) जनरल बिपिन रावत ने जो सार्वजनिक बयान दिया, वह बहुत चिंताजनक है। यह लिंचिंग को वैधता प्रदान करने और उसे सामाजिक तौर पर स्वीकार करने योग्य बना देने की ग़ैर-संवैधानिक कोशिश है। ज़ाहिरा तौर पर लगता है कि इसे केंद्र सरकार का समर्थन मिला हुआ है। उसकी हरी झंडी के बग़ैर ऐसा बयान नहीं दिया जा सकता।

जनरल बिपिन रावत ने टाइम्स नाउ टेलीविज़न चैनल पर कहाः ‘जम्मू-कश्मीर के स्थानीय लोग कह रहे हैं कि हम आतंकवादियों को लिंच कर देंगे, और यह बहुत सकारात्मक संकेत है... अगर कोई आतंकवादी आपके इलाके में सक्रिय है, तो उसे क्यों नहीं लिंच कर दिया जाना चाहिए?’

इसका क्या मतलब है? जनरल रावत खुलेआम कह रहे हैं कि भीड़ को तय करना चाहिए कि कौन आतंकवादी है, और फिर उसे लिंच कर देना (मार डालना) चाहिए, और इस तरह ‘सज़ा देने’ का काम भीड़ को करना चाहिए।

ऐसे बयान के बहुत गंभीर नतीज़े हो सकते हैं। इस बयान की जितनी निंदा की जाय, कम है। यह हत्या करने के लिए भीड़ को खुली छूट देना और उसे अभयदान देना है। ऐसा ग़ैर-संवैधानिक, ग़ैर-क़ानूनी, अपराधपूर्ण बयान देने वाला ऊंचे, ज़िम्मेदार सरकारी पद पर बैठा है। क्या उसे बर्खास्त नहीं किया जाना चाहिए? क्या सुप्रीम कोर्ट इस बयान का स्वतः संज्ञान लेगा? क्योंकि यह ‘क़ानून के राज’ का ऐलानिया उल्लंघन है।

कश्मीर अभी तक लिंचिंग की घटनाओं से मुक्त रहा है। लेकिन जनरल रावत के बयान से लगता है कि भारतीय सेना वहां लिंच मॉब (हत्यारी भीड़) तैयार करने और उसे नया, आम चलन (न्यू नॉर्मल) बना देने की जुगत में है। अगर ऐसा हुआ, तो यह कश्मीरी जनता के ख़िलाफ़ एक और मोर्चा होगा।

(लेखक वरिष्ठ कवि व राजनीतिक विश्लेषक हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

Jammu and Kashmir
Srinagar Encounter
Lynching
General Bipin Rawat
Supreme Court

Related Stories

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

ज्ञानवापी मस्जिद के ख़िलाफ़ दाख़िल सभी याचिकाएं एक दूसरे की कॉपी-पेस्ट!

कश्मीर में हिंसा का नया दौर, शासकीय नीति की विफलता

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

आर्य समाज द्वारा जारी विवाह प्रमाणपत्र क़ानूनी मान्य नहीं: सुप्रीम कोर्ट

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

समलैंगिक साथ रहने के लिए 'आज़ाद’, केरल हाई कोर्ट का फैसला एक मिसाल

मायके और ससुराल दोनों घरों में महिलाओं को रहने का पूरा अधिकार

जब "आतंक" पर क्लीनचिट, तो उमर खालिद जेल में क्यों ?


बाकी खबरें

  • अजय कुमार
    दवाओं की महंगाई महंगे तेल की नहीं बल्कि बेकार सरकारी नीतियों का परिणाम है
    31 Mar 2022
    क्या दवाओं की क़ीमतें भी कच्चे तेल की क़ीमतों में इज़ाफ़े की वजह से बढ़ी हैं?
  • सुहा रफी
    आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक, 2022 के रहस्य को समझिये
    31 Mar 2022
    आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक, 2022, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम पर सूचीबद्ध है, लेकिन गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने सोमवार को इसे लोकसभा में पेश किया है।
  • भाषा
    महाराष्ट्र: फडणवीस के खिलाफ याचिकाएं दाखिल करने वाले वकील के आवास पर ईडी का छापा
    31 Mar 2022
    उके ने भाजपा नेताओं खासतौर पर फडणवीस के खिलाफ अदालतों में कई याचिकाएं दायर की हैं। उन्होंने अपनी एक अर्जी में फडणवीस के खिलाफ चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामलों का खुलासा नहीं करने के लिए,आपराधिक…
  • विजय विनीत
    यूपी बोर्डः पेपर लीक मामले में योगी सरकार के निशाने पर चौथा खंभा, अफ़सरों ने पत्रकारों के सिर पर फोड़ा ठीकरा
    31 Mar 2022
    "उत्तर प्रदेश में बार-बार पेपर लीक होने से ऐसा लगता है कि नकल माफ़िया सरकार की पकड़ और सख्ती से बाहर हैं। किन्तु इस प्रकार की गंभीर घटनाओं से प्रदेश की पूरे देश में होने वाली बदनामी के लिए असली…
  • लाल बहादुर सिंह
    नौजवान आत्मघात नहीं, रोज़गार और लोकतंत्र के लिए संयुक्त संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ें
    31 Mar 2022
    आज जब देश के छात्र-युवा जबरदस्त मानसिक दबाव और भविष्य की असुरक्षा का सामना कर रहे हैं तब चंद्रशेखर का जीवन और संघर्ष उनके लिए आशावाद और शक्ति का स्रोत हो सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License