NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
जेएनयू के प्रोफेसर और वैज्ञानिक दीपक गौड़ की कोविड-19 से मौत
गौड़ एसबीटी के संकाय सदस्य थे और अभी प्रतिनियुक्ति पर आईएवीआई में तैनात थे। उधर, भुवनेश्वर से ख़बर है कि मूर्तिकार रघुनाथ महापात्र के निधन के कुछ दिन बाद उनके दो बेटों की भी कोरोना से मौत हो गई है।
भाषा
21 May 2021
दीपक गौड़
Image courtesy : ThePrint

नयी दिल्ली: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्राध्यापक और शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार विजेता प्रोफेसर दीपक गौड़ का बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया।

वह 48 साल के थे।

गौड़ स्कूल आफ बायोटेक्नोलॉजी (एसबीटी) के संकाय सदस्य थे और अभी प्रतिनियुक्ति पर अंतरराष्ट्रीय एड्स टीका संस्थान (आईएवीआई) में तैनात थे।

एसबीटी के कुल सचिव प्रोफेसर पवन धर ने बताया कि वह उन्हें पिछले छह साल से जानते थे और उन्होंने दिवंगत प्राध्यापक को सबसे बेहतर संकाय सदस्यों में से एक के तौर पर याद किया ।

धर ने याद करते हुये कहा, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि हम उनके बारे में अतीत की तरह बात कर रहे हैं। इस महीने की शुरूआत में मैने उनसे बातचीत की थी जब हमें हमारे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उनके संक्रमित होने की सूचना मिली थी। जब मैने उसने बातचीत की थी तब वह सहज थे। उन्होंने कहा था कि 'सबकुछ ठीक है' आप चिंता मत कीजिये। वह बड़े विश्वास के साथ बातचीत कर रहे थे।'

गौड़ के परिवार में पत्नी रितु गौड़ के अलावा दो बेटे हैं। रितु गौड़ दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय में संकाय सदस्य हैं।

मूर्तिकार रघुनाथ महापात्र के निधन के कुछ दिन बाद उनके दो बेटों की भी कोविड-19 से मौत

भुवनेश्वर: प्रख्यात मूर्तिकार रघुनाथ महापात्र के निधन के कुछ दिन बाद उनके दो बेटों की भी कोविड-19 से मौत हो गई।

उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं प्रख्यात मूर्तिकार रघुनाथ महापात्र का कोविड-19 के कारण नौ मई को भुवनेश्वर के एम्स में निधन हो गया था।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनके छोटे बेटे प्रशांत महापात्र का बुधवार को इसी अस्पताल में संक्रमण से निधन हो गया।

प्रशांत ओडिशा की रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके थे।

रघुनाथ महापात्र के बड़े बेटे जशवंत महापात्र को बुधवार को एम्स से ‘एसयूएम कोविड अस्पताल’ में भर्ती कराया गया था, जहां बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। अस्पताल ने एक बयान में यह जानकारी दी।

JNU
Deepak Gaur
COVID-19

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • kandyadan
    रवि शंकर दुबे
    ''मैं दान की चीज़ नहीं आपकी बेटी हूं'’ कहकर IAS ने नकारी कन्यादान की रस्म
    18 Dec 2021
    समाज में समानता और सुधार के लिए एक IAS तपस्या ने अपनी शादी में कन्यादान की रस्म नहीं निभाकर एक सोशल मैसेज देने की कोशिश की है।
  • SP and PSP alliance
    असद रिज़वी
    यूपी चुनाव 2022 : सपा और प्रसपा गठबंधन के मायने
    18 Dec 2021
    आज के हालत में अखिलेश और शिवपाल दोनों के पास साथ आने के सिवा कोई विकल्प नहीं था। जिसके के लिए दो रस्ते थे, या तो शिवपाल की पार्टी का सपा में विलय हो जाये या दोनों का चुनाव पूर्व गठबंधन हो, ताकि कम से…
  • KR-Ramesh
    सोनिया यादव
    कर्नाटक: रेप जैसे गंभीर मामले को लेकर भद्दे मज़ाक के लिए क्या छह मिनट का माफ़ीनामा काफ़ी है?
    18 Dec 2021
    महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करने वाले ये नेता आए दिन अपनी अपनी फूहड़ बातों से महिलाओं की अस्मिता, मान-सम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं और दुख इस बात का है कि सब चुप-चाप तमाशा देख रहे हैं, हंस रहे हैं।
  • gig workers
    बी. सिवरामन
    गिग वर्कर्स के क़ानूनी सशक्तिकरण का वक़्त आ गया है
    18 Dec 2021
    गिग वर्कर ओला (OLA) या उबर (Uber) जैसी एग्रीगेटर फर्मों के लिए काम करने वाले टैक्सी ड्राइवर हैं। ज़ोमैटो (Zomato) या स्विगी (Swiggy) जैसी फूड होम डिलीवरी चेन के डिलीवरी वर्कर हैं।
  • army
    भाषा
    बुमला : हिमाचल के ऊंचे इलाकों में भारत-चीन आमने-सामने
    18 Dec 2021
    भारत और चीन के बीच बर्फ से ढकी सीमा, दो विशाल एशियाई पड़ोसियों के बीच बेहद कम प्रचलित सीमाओं में से एक, बुमला दर्रा सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण क्षेत्र है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License