NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
जहांगीरपुरी हिंसा : अब 'आप' ने मुख्य आरोपी अंसार को 'बीजेपी' का बताया
जहांगीरपुरी हिंसा मामले में आरोप-प्रत्यारोप की एक अलग सीढ़ी चढ़ते हुए आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि पुलिस द्वार मुख्य आरोपी बताया गया शख्स अंसार दरअसल बीजेपी का नेता है। इससे पहले बीजेपी ने सोमवार को कहा था कि अंसार आम आदमी पार्टी का नेता है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
19 Apr 2022
jahangirpuri violence

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के मामले में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने एक ट्वीट कर कुछ बड़ी बातें सामने रखी हैं। ग्रेटर कैलाश विधायक और आप की नेता आतिशी ने मंगलवार शाम 5 बजे 1 ट्वीट करके जहांगीरपुरी हिंसा के बारे में अहम खुलासे किए।

आतिशी ने कहा कि जहांगीरपुरी दंगे में मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ़्तार किये गए अंसार के भारतीय जनता पार्टी से गहरे ताल्लुक हैं। यही नहीं आतिशी ने कहा कि अंसार बीजेपी के नेता हैं।

आतिशी ने ट्विटर पर 4 तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, "जहाँगीरपुरी दंगों का मुख्य आरोपी- अँसार- भाजपा का नेता है। उसने भाजपा की प्रत्याशी संगीता बजाज को चुनाव लड़वाने में प्रमुख भूमिका निभायी और भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाता है।"

जहाँगीरपुरी दंगों का मुख्य आरोपी- अँसार- भाजपा का नेता है। उसने भाजपा की प्रत्याशी संगीता बजाज को चुनाव लड़वाने में प्रमुख भूमिका निभायी और भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाता है

ये साफ़ है कि भाजपा ने दंगे करवाए। भाजपा दिल्ली वालों से माफ़ी माँगे।

भाजपा गुंडों-लफ़ंगों की पार्टी है pic.twitter.com/BcjifgTmWx

— Atishi (@AtishiAAP) April 19, 2022

आतिशी ने जो तस्वीरें पोस्ट कीं उसमें अंसार को बीजेपी नेता संगीता बजाज के साथ देखा जा सकता है।

न्यूज़क्लिक ने जब जानकारी जुटाई तब पता चला कि संगीता बजाज 2017 एमसीडी चुनाव में जहाँगीरपुरी से बीजेपी की प्रत्याशी थीं। जो तस्वीरें पोस्ट की गई हैं उनमें अंसार को किसी रैली और स्टेज पर देखा जा सकता है। अंसार ने बीजेपी की टोपी लगाई है और बीजेपी नेताओं के साथ तस्वीरें खिंचवाता दिख रहा है।

mcd 2017

आपको बता दें कि 16 अप्रैल को दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाक़े में हनुमान जयंती पर हिंसा भड़क गई थी जिसके बाद 17 अप्रैल को पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ़्तार किया था, जो कि सभी मुस्लिम थे। पुलिस ने अंसार को मुख्य आरोपी बताया है।

आतिशी ने अपनी ट्वीट में आगे लिखा, "ये साफ़ है कि भाजपा ने दंगे करवाए। भाजपा दिल्ली वालों से माफ़ी माँगे। भाजपा गुंडों-लफ़ंगों की पार्टी है।"

बता दें कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की तरफ़ से प्रवक्ता सारिका जैन ने अंसार को आम आदमी पार्टी का बताया था।

साथ ही कहा गया था कि "वह दिल्ली विधानसभा चुनावों में स्थानीय आम आदमी पार्टी के विधायक के लिए चुनाव प्रचार का काम करता रहा है। अब वह क्षेत्र के एक प्रभावशाली आम आदमी पार्टी के नेता के विशेष सहयोगी के रूप में क्षेत्र में काम कर रहा है।"

जहाँगीर पूरी में जो हुआ।
दो साल पहले जो हुआ।
उसे देखकर हिंदुओं को समझ में आ जाना चाहिए कि मुफ्त बिजली और पानी की कितनी बड़ी कीमत चुका रहे हैं और आगे चुकाएंगे।
पहले ताहिर हुसैन ओर अब
अंसार @ArvindKejriwal की पार्टी का कार्यकर्ता है । pic.twitter.com/RrZWiWnLGl

— Sarika A Jain 🇮🇳 (@SarikaJainBJP) April 18, 2022

लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए मंगलवार को आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने अंसार की यही तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि राम नवमी से लेकर हनुमान  जयंती तक जो देश के 7 राज्यों में दंगे करवाए गए उसका फायदा किस पार्टी को हुआ? उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "इनके व्हाट्सएप पर मैसेज लिख कर तैयार हैं कि दंगे करवाओ और मैसेज भेजो।"

सौरभ भारद्वाज ने कहा, "यह स्पष्ट है कि दंगों का सबसे बड़ा फ़ायदे भारतीय जनता पार्टी को होता है। इनके सदस्य, इनके सांसद, इनके गृह मंत्री, इनके प्रदेश अध्यक्ष, इनके पार्टी अध्यक्ष, पार्टी का हर आदमी दंगों से फ़ायदा लेने के लिए बैठा है।"

बता दें कि अंसार की पहचान को लेकर राजनीतिक पार्टियों और मीडिया चैनलों में कई तरह की बातें कही जा रही हैं।

Delhi Violence
Jahangirpuri Violence
Communal Hate
communal violence
AAP
BJP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग


बाकी खबरें

  • lalu
    अनिल अंशुमन
    बिहार विधान सभा उपचुनाव क्या वाकई कोई नया संकेत देने वाला होगा?
    27 Oct 2021
    ये चुनाव सिर्फ दो विधान सभा सीटों का उपचुनाव मात्र नहीं है, बल्कि यह पटना और दिल्ली में बैठी सरकारों द्वारा जनता पर थोपी गयी बेलगाम महंगाई, विकराल बेरोज़गारी, जानलेवा चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था के…
  • पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बनाई समिति, कहा निजता के उल्लंघन से सुरक्षा प्रदान करना जरूरी
    न्यूज़क्लिक टीम
    पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बनाई समिति, कहा निजता के उल्लंघन से सुरक्षा प्रदान करना जरूरी
    27 Oct 2021
    उच्चतम न्यायालय ने इज़राइली स्पाईवेयर ‘पेगासस’ के जरिए भारत में कुछ लोगों की कथित जासूसी के मामले की जांच के लिए बुधवार को विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय समिति का गठन किया और कहा कि प्रत्येक नागरिक को…
  • पूरी आबादी के डबल डोज़ की राह अभी बहत दूर!
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    पूरी आबादी के डबल डोज़ की राह अभी बहत दूर!
    27 Oct 2021
    भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज़ का आंकड़ा पार किया है, लेकिन डबल डोज अभी भी 21 -22 % आबादी को दिया गया है | कोविड शो के इस एपिसोड में सत्यजीत रथ और प्रबीर पुरकायस्थ चर्चा कर रहे हैं कि 100 करोड़…
  • Modi
    राजेंद्र शर्मा
    अबकी बार, मोदी जी के लिए ताली-थाली बजा मेरे यार!
    27 Oct 2021
    कटाक्ष: फ्री वैक्सीन के चक्कर में पेट्रोल-डीजल के दाम सैकड़ा पार कर गए, तो कर गए, रसोई गैस हजारी हो गयी तो हो गयी, मोदी जी टस से मस नहीं हुए, सौ करोड़ मुफ्त टीके लगवाकर ही माने। क्या अब भी हम उनका…
  • Cartoon Click: Ah Democracy!, Wow Democracy!
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: आह लोकतंत्र!, वाह लोकतंत्र!
    27 Oct 2021
    हमारे गृह मंत्री से अच्छा लोकतंत्र का पाठ कौन पढ़ा सकता है। नहीं...नहीं...ये कोई व्यंग्य नहीं है, यक़ीन न हो तो लोकतंत्र को लेकर दिल्ली में आयोजित तीन दिन के राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License