NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
जामिया हिंसा: सुप्रीम कोर्ट का दखल से इनकार, हाईकोर्ट जाने की दी सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने जामिया, AMU हिंसा मामले में दखल देने से इनकार करते हुए याचिकाकर्ताओं को संबंधित हाई कोर्ट में जाने को कहा है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
17 Dec 2019
supreme court

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस के कथित अत्याचार संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को कहा कि राहत के लिए पहले हाई कोर्ट जाना चाहिए। न्यायालय ने यह भी पूछा कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बसों को कैसे जलाया गया।

प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की अगुवाई वाली पीठ ने कहा, ‘हम तथ्य जानने में समय बर्बाद नहीं करना चाहते, आपको पहले निचली अदालत में जाना चाहिए।’

इससे पहले, जामिया विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों के संगठन के वकील ने कहा था कि उच्चतम न्यायालय को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार की रक्षा करनी चाहिए। वहीं, प्रदर्शनकारियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने कहा कि एएमयू, जामिया के छात्रों के खिलाफ एक के बाद एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

इस पर पीठ ने कहा कि संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने जैसे अपराधों के लिए कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। पीठ ने कहा कि हमने अपनी सोच से अवगत करा दिया है कि नागरिक संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन के मामले में तथ्यों का पता लगाने की कवायद के लिये पहले उच्च न्यायालय जाना चाहिए।

जामिया के कुलपति के मीडिया को दिए बयान पर विचार करने से इंकार करते हुये न्यायालय ने किसी भी न्यायिक नतीजे पर पहुंचने के लिये समाचार पत्रों पर निर्भर नही रहेंगे। केन्द्र ने न्यायालय को बताया कि कोई भी छात्र जेल में नहीं है और घायल छात्रों को पुलिस अस्पताल ले गयी थी।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि हिंसा के दौरान 31 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 20 गाड़ियों को आग लगाई गई। पुलिस के बिना इजाजत जामिया कैंपस में घुसने के आरोपों पर मेहता ने दावा किया कि प्रॉक्टर ने पुलिस से गुजारिश की थी।

न्यायालय ने केंद्र से सवाल किया कि प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने से पहले उन्हें कोई नोटिस क्यों नहीं दी गयी और क्या घायल छात्रों को मेडिकल सहायता दी गयी थी।

हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने बाद में कहा कि सॉलीसीटर जनरल ने उच्चतम न्यायालय में बेबुनियाद आरोप लगाया कि चीफ प्रॉक्टर ने पुलिस को जामिया परिसर में घुसने की इजाजत दी।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Supreme Court
Jamia Violence
CAA
NRC
Jamia Protest
AMU
Jamia Milia Islamia

Related Stories

ज्ञानवापी मस्जिद के ख़िलाफ़ दाख़िल सभी याचिकाएं एक दूसरे की कॉपी-पेस्ट!

आर्य समाज द्वारा जारी विवाह प्रमाणपत्र क़ानूनी मान्य नहीं: सुप्रीम कोर्ट

समलैंगिक साथ रहने के लिए 'आज़ाद’, केरल हाई कोर्ट का फैसला एक मिसाल

मायके और ससुराल दोनों घरों में महिलाओं को रहने का पूरा अधिकार

जब "आतंक" पर क्लीनचिट, तो उमर खालिद जेल में क्यों ?

विचार: सांप्रदायिकता से संघर्ष को स्थगित रखना घातक

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक आदेश : सेक्स वर्कर्स भी सम्मान की हकदार, सेक्स वर्क भी एक पेशा

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

मलियाना कांडः 72 मौतें, क्रूर व्यवस्था से न्याय की आस हारते 35 साल

क्या ज्ञानवापी के बाद ख़त्म हो जाएगा मंदिर-मस्जिद का विवाद?


बाकी खबरें

  • राष्ट्रव्यापी NRC पर अभी कोई फैसला नहीं: गृह मंत्रालय ने संसद को बताया
    सबरंग इंडिया
    राष्ट्रव्यापी NRC पर अभी कोई फैसला नहीं: गृह मंत्रालय ने संसद को बताया
    12 Aug 2021
    मंत्रालय ने संसद के मानसून सत्र के दौरान सीएए, एनआरसी और एनपीआर से संबंधित कुछ सवालों का जवाब दिया और दोहराया है कि जनगणना प्रक्रिया शुरू करने की कोई निश्चित तारीख तय नहीं की गई है लेकिन यह निश्चित…
  • मुख्य सचिव से हाथापाई मामले में केजरीवाल सहित सभी अन्य विधायक आरोपमुक्त
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मुख्य सचिव से हाथापाई मामले में केजरीवाल सहित सभी अन्य विधायक आरोपमुक्त
    12 Aug 2021
    अदालत ने 2018 में तत्कालीन मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ कथित हाथापाई से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी (आप) के नौ अन्य विधायकों को बुधवार…
  • किसान आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट की हैरान करने वाली चुप्पी
    अनिल जैन
    किसान आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट की हैरान करने वाली चुप्पी
    12 Aug 2021
    एक समय सुप्रीम कोर्ट ने आश्चर्यजनक सक्रियता दिखाते हुए इस मामले में दखल दिया था। हालांकि किसानों ने खुद को इससे अलग कर लिया था। लेकिन अब जब सात महीने से केंद्र सरकार और किसानों के बीच संवाद बंद है,…
  •   कपिल सिब्बल और प्रशांत किशोर जैसों से क्या सुसंगत विपक्षी-एकता संभव होगी?
    न्यूज़क्लिक टीम
    कपिल सिब्बल और प्रशांत किशोर जैसों से क्या सुसंगत विपक्षी-एकता संभव होगी?
    11 Aug 2021
    बीते सोमवार को कांग्रेस के कथित G-23 के असंतुष्ट नेता और नामी वकील कपिल सिब्बल ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में विपक्षी नेताओं का जबरदस्त जमावड़ा किया. #AajKiBaat के नये एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार…
  • MP विधानसभा में 'शब्दों' पर रोक, ट्रिब्यूनल सुधार बिल और अन्य ख़बरें
    न्यूज़क्लिक टीम
    MP विधानसभा में 'शब्दों' पर रोक, ट्रिब्यूनल सुधार बिल और अन्य ख़बरें
    11 Aug 2021
    आज के डेली राउंडअप में हम बात करेंगे मध्य प्रदेश विधानसभा में 1,161 शब्दों और मुहावरों के इस्तेमाल पर लगी रोक के बारे में. साथ ही हमारी नज़र होगी ट्रिब्यूनल सुधार बिल और अन्य मुद्दों पर
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License