NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
यहूदी सेटलर्स ने इज़रायल के लोद शहर में अरब नागरिकों के ख़िलाफ़ हिंसक प्रदर्शन किया
सोमवार को अल-अक्सा परिसर और गाज़ा पर इज़रायली हमले के बाद शुरू हुए हिंसा के बाद एक अरब नागरिक की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नेतन्याहू और राष्ट्रपति रिवलिन सहित इज़रायल के शीर्ष अधिकारियों ने हिंसा के लिए अरब नागरिकों को दोषी ठहराया है।
पीपल्स डिस्पैच
13 May 2021
यहूदी सेटलर्स ने इज़रायल के लोद शहर में अरब नागरिकों के ख़िलाफ़ हिंसक प्रदर्शन किया

गुरुवार 13 मई की मिडिल ईस्ट आई की रिपोर्ट के अनुसार इजरायल के शहर लोद में बसने वाले सैकड़ों यहूदी बुधवार की रात अधिकारियों द्वारा रात का कर्फ्यू लगाने और आपात घोषित करने से पहले कुछ घंटे पहले अरब नागरिकों को खिलाफ धमकी वाले नारे और अल अक्सा मस्जिद पर हमले जैसे नारे लगाते हुए शहर में घूमे।

बसने वाले यहूदी समूहों द्वारा किए गए हिंसक विरोध प्रदर्शन से शहर प्रभावित हो गया जो कि तेल अवीव से दक्षिण में है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, राष्ट्रपति रीयूवेन रिवलिन और इजरायल की संसद के कुछ सदस्यों सहित कई इजरायली नेताओं ने हिंसा के लिए अल्पसंख्यक अरबों को दोषी ठहराया।

इजरायली सैनिकों के पूर्वी येरूशेलम में स्थित अल-अक्सा परिसर में बार-बार घूसने और गाजा पट्टी पर बमबारी के बाद कब्जे वाले क्षेत्र में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए सोमवार की रात में अरब नागरिकों ने एक रैली निकाली थी। इन प्रदर्शनकारियों का सामना सशस्त्र यहूदी समूहों और इजरायली सुरक्षा बलों से हुआ जिससे हिंसा बढ़ गई जिसमें एक अरब प्रदर्शनकारी जिसकी पहचान मौसा हसोना के रूप में की गई थी उसकी हत्या बसने वाले यहूदी द्वारा कर दी गई और कई संपत्तियों को जला दिया गया। इजरायली बलों ने प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्रवाई की और बड़ी संख्या में उनको गिरफ्तार कर लिया। इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को हुई हिंसा के दौरान एक सिनेगॉग (यहूदियों के प्रार्थनागृह) पर भी हमला किया गया।

सोमवार से गाजा के अंदर इजरायली हवाई हमलों में 16 बच्चों सहित कम से कम 69 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। कब्जे वाले फिलिस्तीन में प्रदर्शनकारियों पर इजरायली सैनिकों के कई हमलों में और सोमवार को अल-अक्सा में इनके घूसने के बाद सैकड़ों फिलिस्तीनी घायल हो गए।

पिछले दिन मारे गए अरब नागरिक के अंतिम संस्कार जुलूस के दौरान मंगलवार को ताजा हिंसा के मामले सामने आए। मंगलवार को हिंसा के बाद प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने 1966 के बाद पहली बार शहर में आपातकाल लगाने की घोषणा की।

इस बीच अल अक्सा में सैनिकों के घूसने और गाजा के भीतर बमबारी के बाद लगातार तीसरे दिन इजरायल के भीतर और कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्रों में व्यापक प्रदर्शन जारी रहा। फिलिस्तीनी डब्ल्यूएएफए समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इजरायल की सेना ने बुधवार को कब्जे वाले वेस्ट बैंक में नबलुस के पास फिलिस्तीनी व्यक्ति पर गोली चला दी जिससे उसकी मौत हो गई। इजरायली सेना ने दावा किया कि उसने चेकपोस्ट पर तैनात सैनिकों पर गोलियां चलाई थी।

Israel
Gaza
aqsa mosque
Palestine

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 975 नए मामले, 4 मरीज़ों की मौत  
    16 Apr 2022
    देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलो ने चिंता बढ़ा दी है | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सरकार कोरोना पर अपनी नजर बनाए रखे हुए हैं, घबराने की जरूरत नहीं। 
  • सतीश भारतीय
    मध्यप्रदेश: सागर से रोज हजारों मरीज इलाज के लिए दूसरे शहर जाने को है मजबूर! 
    16 Apr 2022
    सागर के बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी की सुविधा नहीं है। जिससे जिले की आवाम बीमारियों के इलाज के लिए नागपुर, भोपाल और जबलपुर जैसे शहरों को जाने के लिए बेबस है। 
  • शारिब अहमद खान
    क्या यमन में युद्ध खत्म होने वाला है?
    16 Apr 2022
    यमन में अप्रैल माह में दो अहम राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिला, पहला युद्धविराम की घोषणा और दूसरा राष्ट्रपति आबेद रब्बू मंसूर हादी का सत्ता से हटना। यह राजनीतिक बदलाव क्या यमन के लिए शांति लेकर आएगा ?
  • ओमैर अहमद
    मंडल राजनीति को मृत घोषित करने से पहले, सीएए विरोध प्रदर्शनों के दौरान अंबेडकर की तस्वीरों को याद करें 
    15 Apr 2022
    ‘मंदिर’ की राजनीति ‘जाति’ की राजनीति का ही एक दूसरा स्वरूप है, इसलिए उत्तर प्रदेश के चुनाव ने मंडल की राजनीति को समाप्त नहीं कर दिया है, बल्कि ईमानदारी से इसके पुनर्मूल्यांकन की ज़रूरत को एक बार फिर…
  • सोनिया यादव
    बीएचयू: लाइब्रेरी के लिए छात्राओं का संघर्ष तेज़, ‘कर्फ्यू टाइमिंग’ हटाने की मांग
    15 Apr 2022
    बीएचयू में एक बार फिर छात्राओं ने अपने हक़ के लिए की आवाज़ बुलंद की है। लाइब्रेरी इस्तेमाल के लिए छात्राएं हस्ताक्षर अभियान के साथ ही प्रदर्शन कर प्रशासन पर लड़कियों को शिक्षा से वंचित रखने का आरोप…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License